होम / खास खबर / शशि थरूर ने ऐसा क्या अनुरोध किया कि वित्‍त मंत्री ने माफ कर दिया 7 लाख का GST?

शशि थरूर ने ऐसा क्या अनुरोध किया कि वित्‍त मंत्री ने माफ कर दिया 7 लाख का GST?

शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर पूरी कहानी शेयर की है. उन्होंने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद भी दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के अनुरोध पर वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने GST के सात लाख रुपए माफ कर दिया. दरअसल, यह मामला एक बच्ची की जान से जुड़ा हुआ था. लिहाजा, जैसे ही थरूर ने वित्त मंत्री से इंजेक्शन पर लगने वाली 7 लाख रुपए की GST राशि माफ करने का अनुरोध किया, उन्होंने तुरंत इसके आदेश जारी कर दिए. कांग्रेस सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूरी कहानी शेयर की है.   

कैंसर से पीड़ित है बच्ची
पीड़ित बच्ची का नाम निहारिका है और वह कैंसर से जूझ रही है. उसकी जान बचाने के लिए 65 लाख रुपए की कीमत वाले इंजेक्शन की जरूरत थी. इंजेक्शन के पैसों का इंतजाम तो उसके पैरेंट्स ने किसी तरह कर लिया था, लेकिन इंजेक्शन के इंपोर्ट पर लगने वाला अतिरिक्‍त 7 लाख रुपए जीएसटी देने का पैसा उनके पास नहीं था. जब थरूर को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मदद मांगी और उनके निर्देश पर GST माफ कर दिया गया.

पत्र का नहीं मिला जवाब
शशि थरूर ने इसके लिए निर्मला सीतारमण का शुक्रिया अदा किया है. कांग्रेस सांसद ने बताया कि निहारिका के पैरेंट्स ने उनसे संपर्क किया था. उन्होंने क्राउड फंडिंग के जरिए इंजेक्‍शन का पैसा जुटा लिया था, लेकिन, जीएसटी के तौर पर 7 लाख रुपये की अतिरिक्‍त राशि भरने में वह असमर्थ थे. थरूर ने इसे लेकर वित्‍त मंत्री को 15 मार्च को खत लिखा. इसमें उन्‍होंने निर्मला सीतारमण से मानवीय आधार पर जीएसटी से छूट देने का अनुरोध किया. जब 26 मार्च तक कोई जवाब नहीं आया, तो बच्ची के पैरेंट्स ने थरूर से फिर संपर्क किया. GST न भरने के कारण इंजेक्‍शन मुंबई एयरपोर्ट पर अटका हुआ था. 

थरूर ने किया फोन
इस बार थरूर ने सीतारमण को सीधे फोन किया और उन्हें बताया कि बच्‍ची की जान अब पूरी तरह उनके आदेश पर निर्भर है. यदि उन्होंने जल्द आदेश नहीं दिया तो इंजेक्‍शन एक्‍सपायर हो जाएगा. इस पर वित्‍त मंत्री ने बताया कि वह थरूर का खत देख नहीं पाई थीं और उन्होंने तुरंत मदद का भरोसा दिलाया. मुश्किल से आधे घंटे के भीतर वित्‍त मंत्री के निजी सचिव सरन्‍या भूटिया का फोन थरूर के पास पहुंचा. सचिव ने बताया कि उनकी अप्रत्‍यक्ष कर और सीमा शुल्‍क बोर्ड के चेयरमैन से बातचीत हुई है. इसके बाद 28 मार्च को शाम 7 बजे तक GST से छूट दे दी गई. थरूर ने निर्मला सीतारमण को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि इसने सरकार, राजनीति और मानवता पर उनके भरोसे को एक बार फिर मजबूत किया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

7 minutes ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

29 minutes ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

55 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

4 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

6 hours ago