होम / खास खबर / PM से अवॉर्ड पाने वाली इन महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप? ये है इनका योगदान

PM से अवॉर्ड पाने वाली इन महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप? ये है इनका योगदान

PM ने अपने कंटेट से सोशल मीडिया पर राज करने वाले कंटेट क्रिएटर्स को सम्मानित किया. इसमें महिलाएं भी शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत मंडपम में सोशल मीडिया पर राज करने और अपने कंटेट के माध्यम से जागरूकता लाने वाले कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया. इनमें कई महिलाएं भी शामिल रहीं, जो सोशल मीडिया पर अपनी और अपने कंटेट से लोगों का खूह दिल जीत रही हैं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये महिलाएं, जिन्हें पीएम ने दिया बेस्ट क्रिएटर अवॉर्ड-

मैथिली ठाकुर को मिला कल्चरल एंबेसडर आफ द ईयर अवॉर्ड
पीएम मोदी ने लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसडर आफ द ईयर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बेनीपट्टी नामक एक छोटे से शहर में हुआ था. वह कई राज्यों के लोकगीत, बॉलीवुड  और पारंपरिक गीत भी गाती हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूब से मैथिली ठाकुर सालान 50 लाख रुपए कमाती हैं. मैथिली ने अपनी मेहनत के दम पर कम उम्र में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है. इनके यू-ट्यूब पर 44.6 लाख सब्जक्राइबर्स हैं. 

जया किशोरी को मिला बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज 
कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी अपने खास अंदाज में भजन गाने और कथा सुनाने को लेकर खूब प्रसिद्ध हैं. भगवान कृष्ण के प्रति अपार प्रेम के कारण उन्हें 'किशोरी' की उपाधि प्राप्त हुई है. अब वह मोटिवेशनल स्पीच भी देती हैं और कई टीवी शो में जाकर सामाजिक विषयों पर चर्चा भी करती हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वाले हैं. इनके यू-ट्यूब पर 32.1 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. इन्हें पीएम ने बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज अवॉर्ड से नवाजा है. 

कबिता सिंह को मिसा बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी अवॉर्ड

कबिता सिंह ‘Kabita’s Kitchen’ के नाम से अपना यू-ट्यूब चैनल चलाती हैं. वह यू-ट्यूब का जाना-माना चेहरा हैं. यू-ट्यूब पर इनके 1.3 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. वह अपनी वीडियो में लोगों को खाना बनाना सिखाती हैं. यू-ट्यूबर कविता सिंह को बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी में नेशनल क्रिएट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. सोशल मीडिया पर लोग इन्हें और इनके खाना बनाने की तरीके को खूब पसंद करते हैं. 

श्रद्धा को मिला बेस्ट क्रिएटिव क्रिएटर अवॉर्ड

श्रद्धा बहुभाषी कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध हैं. यह हर तरह की जेनरेशन के लिए आकर्षक और प्रासंगिक कंटेंट बनाती हैं. ये यू-ट्यूब पर अपने ट्रेडमार्क 'अइयो श्रद्धा' नाम से वीडियो बनाती हैं. जब मोदी जी ने इन्हें अवॉर्ड दिया तो आइयो कहकर ही पुकारा था. इनके यू-ट्यूब पर  4.12 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. इनकी कामेडी के अंदाज को सोशल मीडिय़ा पर खूब पसंद किया जाता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago