होम / खास खबर / अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पर FBI का छापा, जानिए क्या है वजह

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पर FBI का छापा, जानिए क्या है वजह

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में ऐसा कभी किसी भी राष्ट्रपति के साथ पहले नहीं हुआ. जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस अघोषित छापे की जरूरत नहीं थी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

वॉशिंगटन: अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन यानी FBI ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा वाले घर Mar-A-Lago पर छापा मारा है. ट्रम्प पर ये छापा क्यों मारा गया, इसका खुलासा अभी FBI की तरफ से नहीं किया गया है, CNN की रिपोर्ट के मुताबिक जब ये रेड उनके घर पर चल रही थी, तब वो न्यू यॉर्क शहर के ट्रम्प टावर में थे. 

FBI का ट्रम्प के घर पर छापा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बयान जारी कर ये बात खुद बताई कि कई FBI एजेंट्स उनके Mar-a-Lago वाले घर आए. FBI की जांच से ट्रम्प काफी नाराज नजर आए, उन्होने कहा कि अमेरिका के इतिहास में ऐसा कभी किसी भी राष्ट्रपति के साथ पहले नहीं हुआ. जांच एजेंसियों के साथ सहयोग और काम करने के बावजूद मेरे घर पर इस अघोषित छापे की जरूरत नहीं थी और न ये सही है. यह अभियोजन पक्ष की ओर से किया गया गलत काम है. उन्होंने कहा कि ये न्याय प्रणाली का हथियारकरण और रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट्स द्वारा हमला है, जो नहीं चाहते कि मैं 2024 में राष्ट्रपति चुनावों के लिए उतरूं. 

क्यों मारे गए छापे
CBS News के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है कि ये मामला कथित रूप से कुछ आधिकारिक कागजातों को संभालने को लेकर है. फरवरी में, राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives records ) जो कि अमेरिकी सरकारी एजेंसी है, और राष्ट्रपति के रिकॉर्ड के संरक्षण को मैनेज करती है, उसने न्याय विभाग से ट्रम्प के आधिकारिक कागजात को संभालने के लिए जांच करने के लिए कहा. राष्ट्रीय अभिलेखागार ने कहा कि उसने ट्रम्प के घर Mar-a-Lago से 15 बक्से बरामद किए हैं, जिनमें से कुछ में गोपनीय रिकॉर्ड हैं. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपतियों को अपने सभी पत्र, कार्य दस्तावेज और ई-मेल राष्ट्रीय अभिलेखागार में ट्रांसफर करने होते हैं, ताकि वो संरक्षित किए जा सके, ये कानूनी रूप से बाध्यता भी है. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने अवैध रूप से कई दस्तावेजों को फाड़ दिया. 

व्हाइट हाउस ने किया किनारा
इस छापे के बाद पूरे अमेरिका में हलचल है, इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा है कि वह राजनीतिक दबाव या अनौचित्य के किसी भी संकेत से बचने के लिए न्याय विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत को सीमित कर रहा है. 

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

40 minutes ago

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

2 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

1 hour ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

2 hours ago

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

4 hours ago