होम / खास खबर / Meta में काम करने वाले इंजीनियर ने छोड़ी 3 करोड़ की नौकरी, वजह सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

Meta में काम करने वाले इंजीनियर ने छोड़ी 3 करोड़ की नौकरी, वजह सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

28 साल के इस इंजीनियर को पहली बार पैनिक अटैक तब पड़ा जब वो घर से काम कर रहा था. अचानक उसकी फिंगर सुन्‍न हो गई. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनियाभर में कुछ कंपनियां ऐसी हैं जिनमें काम करना हर टेक इंजीनियर का सपना होता है. अपने इस सपने को पाने के लिए कई लोग दिन रात एक कर देते हैं. लेकिन दुनिया की इन्‍हीं कंपनियों में एक मेटा से एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है जिसने सारी टेक फेटर्निटी के साथ इन कंपनियों को उनके वर्क कल्‍चर के लिए जानने वाले हर शख्‍स को हिलाकर रख दिया है. मेटा में काम करने वाले एक टेक इंजीनियर का कहना है कि काम के प्रेशर के कारण पैनिक अटैक आ गया. इस अटैक के बाद अब उसने 3 करोड़ रुपये की अपनी नौकरी को छोड़ दिया है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 साल के इस टेक इंजीनियन का नाम एरिक यू (Eric Yu) है. एरिक को पहला अटैक तब आया जब वो वर्क फ्राम होम कर रहे थे. इस अटैक के दौरान उसकी फिंगर पूरी तरह से सुन्‍न हो गई थी. पहले तो उन्‍होंने इसे पूरी तरह से नजरंदाज कर दिया और अपना काम करते रहे लेकिन अगले एक घंटे में ये और बढ़ गया और उनके कानों से आवाज आने के साथ उनकी हार्ट बीट तेज हो गई. एरिक ने मेटा 2016 में ज्‍वॉइन की थी और पिछले साल उसने इसे छोड़ दिया. 

ये होती थी इंजीनियर की दिनचर्या
मेटा के पूर्व इंजीनियर ने अपने काम करने के समय के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे हो जाया करती थी. इसके बाद वो दोपहर तक काम किया करते थे. दोपहर में काम करने के बाद वो कुछ मीटिंग में भाग लेते और उसके बाद शाम को पांच बजे तक एक बार फिर इंटेंस कोडिंग को सुलझाने के लिए बैठ जाते थे. वर्किंग समय के खत्‍म होने के बाद भी वो अपने सिस्‍टम को बंद नहीं करते थे, बल्कि समस्‍याओं के बारे में सोचते रहते थे. उन्‍होंने कहा कि मेटा का कोडिंग गुणवत्‍ता बहुत उच्‍च होती है. कोडिंग की समीक्षा इतनी आसान नहीं होती है. कई बार तनाव पैदा होने पर उन्‍हें कड़ी प्रतिक्रियाओं का भी सामना करना पड़ा. 

कब छोड़नी पड़ी नौकरी? 
यू ने बताया कि आखिरी बार उन्‍हें कब ऐसा लगा जब उन्‍होंने मेटा को अलविदा कहने का निर्णय ले लिया. इस पर उन्‍होंने कहा कि जब उनके सीनियर ने उनके कमिट काउंट पर सवाल उठाया उस दिन उन्‍हें काफी बुरा लगा. उन्‍होंने कहा कि जिस प्रक्रिया में इंजीनियर कोडबेस पर कोड लिखते हैं उसे कमिट काउंट कहते हैं. कंपनी में एक डैशबोर्ड होता है जिसमें दिखता है कि किस कर्मचारी ने कितने कोड लिखे हैं. उन्‍होंने कहा कि इसे सभी को दिखाया जाना एक स्‍वस्‍थ परंपरा नहीं है. इससे तनाव पैदा होता है. उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना है कि अकेले कोडिंग कुछ भी नहीं दिखाती है. उनके प्रबंधक ने एक अलग दृष्टिकोण रखा और वो उनकी मेटा में आखिरी बातचीत थी. उन्‍होंने कहा कि 3 करोड़ का पैकेज छोड़ना पागलपन है अगर मैं वहां रहता तो मेरी जीवनभर की वित्‍तीय समस्‍या खत्‍म हो सकती थी. लेकिन ये मेरे लिए ठीक नहीं था. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

51 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

16 hours ago