होम / खास खबर / Assembly Elections 2023: ECI ने किया ऐलान, जानें 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग?

Assembly Elections 2023: ECI ने किया ऐलान, जानें 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग?

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा आज कर दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) देश में आयोजित किये जाने वाले चुनावों के लिए जिम्मेदार होता है. 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आज आयोग द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनावों की समय सारिणी की घोषणा कर दी गई है. 

कब होंगे मतदान?
आज यानी 9 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्यों में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी गई है. जहां मध्य प्रदेश के निवासी 17 नवंबर को मतदान करेंगे, वहीं 7 नवंबर को मिजोरम और छत्तीसगढ़, 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव कार्यक्रम का आयोजन होगा.   

60 लाख नए वोटर
मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधासभा चुनावों की समय सारिणी जारी करने से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग के कमिश्नर राजीव कुमार ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य निर्वाचन कमिश्नर ने कहा है कि 40 दिनों के भीतर हमने 5 राज्यों का दौरा किया है और विभिन्न राजनितिक पार्टियों और केंद्रीय एवं राज्य प्रवर्तन संस्थाओं के साथ बातचीत की है. इसके साथ ही राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन पांच राज्यों में 16 लाख नए वोटर जुड़े हैं. इन पांच राज्यों में 177 लाख निर्वाचन निर्वाचन स्टेशन बनाये जाएंगे. 

Congress की अपील हुई खारिज
आपको बता दें कि 2024 के चुनावों के मद्देनजर विपक्ष की जानी-मानी पार्टी कांग्रेस (INC) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की पहली स्तर की चेकिंग (FLC) को लेकर सवाल खड़े किये गए थे और इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अपील भी दायर की थी. खबर आ रही है कि देश के सर्वोच्च न्यायलय द्वारा कांग्रेस की अपील को ठुकरा दिया गया है. सर्वोच्च न्यायलय का कहना है कि यदि कोई पार्टी FLC में भाग नहीं लेती है तो परिणामों को स्वीकार तो करना पड़ेगा. इसके साथ ही भारत के मुख्य न्यायाधीश DY चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने कहा कि हमें प्रक्रिया पर किसी तरह की शंका नहीं है और यह एक बहुत ही विस्तृत प्रक्रिया है. अन्य पार्टियों को प्रक्रिया में पूरी तरह विश्वास है और इसे पूरी भारत में दोहराया जा रहा है. अगर हम किसी भी तरह से इस प्रक्रिया में दखल देते हैं तो प्रक्रिया और धीमी होगी और इसमें देरी भी होगी.
 

यह भी पढ़ें: Israel और Hamas के युद्ध से सहमा शेयर बाजार, आगे क्या होगा हाल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago