होम / खास खबर / ताजनगरी ने अनोखे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न, जमीं से लेकर आसमान तक रोशन 

ताजनगरी ने अनोखे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न, जमीं से लेकर आसमान तक रोशन 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आगरा में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए. आजादी का जश्न शहर में 14 अगस्त की रात 12 बजे से ही शुरू हो गया था.

आमिर कुरेशी 4 years ago

ताज नगरी आगरा में आजादी का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया. रविवार रात यानी 14 अगस्त को घड़ी की सुई जैसे ही 12 पर पहुंची, पूरे शहर में जश्न शुरू हो गया. इस दौरान, आसमान में स्काई लैंप भी छोड़े गए. यह नज़ारा केवल एक जगह नहीं, बल्कि शहर में कई जगह देखने को मिला. आसमान में तिरंगे के रंग वालीं स्काई लैंप और जमीं पर भारत माता के जयकारों संग सैकड़ों तिरंगे लहरा रहे थे. शहर के कॉसमॉस मॉल से लेकर फतेहाबाद रोड के सभी होटल आजादी के 75 सालों के जश्न में सराबोर थे.  

दिखा अद्भुत नज़ारा
14 अगस्त की रात जैसे ही घड़ी की सुई ने 12 बजाए, आगरा के कॉसमॉस मॉल और होटल जेपी पैलेस, ITC मुग़ल, ताज व्यू, कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर 75 स्काई लैंप आसमान में छोड़े गए. शहरवासी इस अद्भुत नज़ारे को अपने मोबाइल में कैद करने से खुद को नहीं रोक सके. कॉसमॉस मॉल के ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के जहां 75 स्काई लैंप उड़ाए, वहीं आगरा के सभी होटल के स्टाफ ने भी इसी तरह खुशी बयां की. 

पर्यटक भी आए साथ
ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की संस्थापक रंजना बंसल ने बताया कि कॉसमॉस मॉल में 75 स्काई लैंप आसमान में छोड़े गए. इस काम में 75 सामाजिक संगठनों ने हमारा साथ दिया. वहीं, होटल जेपी पैलेस के ऑपरेशन वाइस प्रेसिडेंट हरी सुकुमार ने बताया कि आजादी की 75वी वर्षगांठ के मौके पर हमने होटल की लॉबी में 75 झंडे लगाए और 75 स्काई लैंप आसमान में छोड़े. होटल के स्टाफ के साथ-साथ यहां  रुकने वाले पर्यटकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उन्होंने आगे बताया कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए होटल में खास तरह से डेकोरेशन भी की गई.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago