होम / खास खबर / Ambani और Adani भी बनेंगे राम मंदिर के उद्घाटन का गवाह, देखें पूरी गेस्ट लिस्ट  

Ambani और Adani भी बनेंगे राम मंदिर के उद्घाटन का गवाह, देखें पूरी गेस्ट लिस्ट  

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है. अगले साल जनवरी में इसकी प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसके लिए न्यौते भेजे जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) का उद्घाटन 22 जनवरी को होने वाला है. इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है. इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए ट्रस्ट ने देश भर के संतों, पुजारियों, धार्मिक नेताओं, बिजनेस लीडर्स के साथ-साथ उन प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है, जो 1992 के आसपास अयोध्या क्षेत्र में तैनात थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए अतिथियों की सूची के बारे में बताते हुए कहा कि लिस्ट को बेहद सावधानी से तैयार किया गया है. इसमें उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों, अभिनेताओं, सेना अधिकारियों से लेकर पद्म पुरस्कार विजेताओं तक शामिल हैं. 

इन्हें भेजा गया न्यौता 
ट्रस्ट द्वारा तैयार गेस्ट लिस्ट में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, बाबा रामदेव, बिजनेसमैन गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, टाटा ग्रुप के नटराजन चंद्रशेखरन, L&T समूह के एसएन सुब्रमण्यन के साथ-साथ एक्टर रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और गीतकार प्रसून जोशी सहित कई हस्तियों के नाम हैं. इनके अलावा, रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सीता की भूमिका में नजर आईं दीपिका, महाभारत में भगवान कृष्ण का रोल करने वाले कृष्ण भारद्वाज को भी निमंत्रण भेजा गया है. 

4 हजार संत रहेंगे मौजूद
भव्य आयोजन का गवाह बनने के लिए देशभर के हर राज्य से अलग-अलग परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 4 हजार संतों को आमंत्रित किया गया है. अतिथि सूची में अहमदाबाद स्थित इसरो के डायरेक्टर नीलेश एम देसाई, सीबीआरआई वैज्ञानिक देबी दत्ता और तत्कालीन डीआइजी सहित 1992 में अयोध्या में तैनात यूपी पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं. इसके अलावा, आरएसएस के 25 पदाधिकारियों और विश्व हिंदू परिषद के 100 लोगों को आमंत्रित किया गया है. साथ ही निर्माण कार्य में लगे 10-15 फीसदी कामगारों को भी बुलावा भेजा गया है. राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी और वास्तविक मुहूर्त 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे के आसपास होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

29 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago