✕

होम / बातें साहित्य की / 19 से 23 जनवरी का डेट अपने कैलेंडर में बुक कर लीजिए, जानिए क्या होने वाला है

19 से 23 जनवरी का डेट अपने कैलेंडर में बुक कर लीजिए, जानिए क्या होने वाला है

जयपुर बुकमार्क (जेबीएम) का 9वां संस्करण दुनिया भर की विभिन्न भाषाओं की मेजबानी करते हुए, अनुवाद, कॉपीराइट, चिल्ड्रन्स पब्लिशिंग जैसे विषयों पर सार्थक संवाद प्रस्तुत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जयपुर: साउथ एशिया का सबसे बड़ा पब्लिशिंग कॉन्क्लेव, जयपुर बुकमार्क, अपने 9वें संस्करण के साथ एक बार फिर से गुलाबी नगरी में दस्तक देने को तैयार है. जयपुर बुकमार्क का आयोजन 19-23 जनवरी 2023 को किया जाएगा. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के समानांतर चलने वाला जयपुर बुकमार्क पब्लिशिंग इंडस्ट्री के दिग्गजों को एक मंच प्रदान करके, प्रकाशन के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालेगा.

जयपुर बुकमार्क (जेबीएम) का 9वां संस्करण दुनिया भर की विभिन्न भाषाओं की मेजबानी करते हुए, अनुवाद, कॉपीराइट, चिल्ड्रन्स पब्लिशिंग जैसे विषयों पर सार्थक संवाद प्रस्तुत करेगा. अपनी शुरुआत से ही, जेबीएम ने न सिर्फ इंडस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण सत्रों और राउंडटेबल्स के माध्यम से ‘टॉक बिजनेस’ पर ध्यान केन्द्रित किया है, बल्कि किताबों के इस संसार की कई अनसुनी कठिनाईयों से भी श्रोताओं को रुबरु होने का अवसर दिया है.

कॉन्क्लेव की घोषणा करते हुए, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और फेस्टिवल की को-डायरेक्टर, नमिता गोखले ने कहा, "जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में फिर से जयपुर बुकमार्क को प्रस्तुत करते हुए मैं रोमांचित हूं. जेबीएम किताबों के बिजनेस और प्रकाशन के मूल आदर्शों से जुड़ा है. इस साल हम अनुवाद के संसार को समझेंगे, और साथ ही बच्चों के साहित्य की चुनौतियों और उसके व्यावसायिक पहलु से भी दो-चार होंगे; हम चुनौतियों और बदलाव पर चर्चा करेंगे, और विविध भाषाओं, संस्कृतियों और द्वीपों में नए प्रकाशन संपर्क बुनने की कोशिश करेंगे."

कॉन्क्लेव पर अपना रोमांच जाहिर करते हुए, जयपुर बुकमार्क की सलाहकार, मनीषा चौधरी ने कहा, "इस साल जेबीएम 2023 का फोकस प्रकाशन के सबसे दिलचस्प पहलुओं पर रहेगा. अनुवाद पर आयोजित राउंडटेबल में हम उस उत्साह और संभावनाओं को तलाशने की कोशिश करेंगे, जो बुकर जीतने के बाद दिखाई दी है. चिल्ड्रेन पब्लिशिंग राउंडटेबल में हम उन नए विचारों पर चर्चा करेंगे जो इस नई पीढ़ी के पाठकों के पोषण के लिए जरूरी हैं. इन सत्रों के माध्यम से हम मुद्दों की गहराई में जाकर उनके समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे. जेबीएम में ऑडियो बुक्स, ईबुक्स, पॉडकास्ट और नए उभरते माध्यमों पर भी सत्र आयोजित किए जाएंगे. हमारे साथ वक्ता के तौर पर जुड़ेंगे इंडस्ट्री के नामी अनुवादक, लेखक, संपादक, लिटरेरी एजेंट्स, जो अपने विचारों और ऊर्जा से हर सत्र को विशेष बनायेंगे."

जेबीएम एक विशेष बी2बी नेटवर्किंग लाउंज की भी सुविधा देता है, जहां आप सीधे अपना वर्किंग नेटवर्क बना सकते हैं. पब्लिशिंग के सबसे बड़े कॉन्क्लेव का 9वां संस्करण अनुवाद की कला और बिजनेस पर आधारित होगा. ये प्रकाशन उद्योग के लिए एक साथ आने और व्यापार की संभावनाएं तलाशने का अवसर है. जयपुर बुकमार्क लेखकों, लिटरेरी एजेंट्स, अनुवादकों, प्रकाशकों, डिजाइनर्स, मार्केटिंग से जुड़े लोगों, पब्लिसिस्ट, बुकसेलर्स और फेस्टिवल आयोजकों के सम्मिलित प्रयास से नए विचारों को सामने लाने का प्रयास है. इस साल के प्रोग्राम की अधिक जानकारी के लिए देखें: https://jaipurbookmark.org/

VIDEO : Nokia का धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च, कम कीमत में ऐसे फीचर्स; दूसरों की हो जाए छुट्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago