✕

होम / बातें साहित्य की / #IBLF: 2030 तक भारत को चीन से ज्यादा मिल सकती है चुनौती- जयदेव रानाडे पूर्व RAW Chief

#IBLF: 2030 तक भारत को चीन से ज्यादा मिल सकती है चुनौती- जयदेव रानाडे पूर्व RAW Chief

भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई सारी चुनौतियां अगले दशक में आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः Business World के इंडियन बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल (IBLF) के गुड़गांव में हो रहे समिट में रॉ के पूर्व चीफ और वर्तमान में चीन मामलों के थिंक टैंक Centre for China Analysis and Strategy के अध्यक्ष जयदेव रानाडे ने कहा कि 2030 तक भारत पर कई सारी विषम परिस्थितियों की चुनौती आ सकती है. लाल ब्रदर्स मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन भुवन लाल से बात करते हुए रानाडे ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में कई सारी चुनौतियां अगले दशक में आ सकती है. 

चीन से लेकर यूक्रेन संकट और अन्य जियोपॉलिटिकल वजह से बहुत कुछ बदलाव हो रहा है. किताब में सेना में हो रहे बदलावों के साथ ही साइंस एंड टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव पर बात की गई है. रानाडे ने कहा कि बहुत से लोगों से बातचीत के आधार पर लिखी गई इस किताब में बताया गया है कि कैसे चीन सहित रूस, अमेरिका और यूरोप के देशों में क्या-क्या चुनौतियां आएंगी और भारत पर इनका कैसा असर पडे़गा.

इस किताब में विशेषज्ञ जो अलग-अलग देशों में तैनात रह चुके हैं उन्होंने अपने विचार रखे हैं और ये पॉलिसी मेकर्स को एक राह दे सकती है.  

चीन से मिल सकता है क्या चैलेंज

रानाडे ने कहा कि भारत का यह दशक है, यह कहना मुश्किल है, लेकिन चीन से चैलेंज मिलने के बाद भी हम सही दिशा में जा रहे हैं. कोविड की वजह से थोड़ी रुकावट आई, लेकिन लग रहा है कि हमारे कई डिपार्टमेंट सही काम कर रहे हैं. वैसे चीन अब ज्यादा ग्रोथ नहीं कर पा रहा है और वो काफी मुश्किल है. कंपनियों ने वहां पर कर्मचारियों की सैलरी 30 फीसदी तक कम कर दी है. विश्व का सेंटीमेंट चीन के प्रति निगेटिव है. 

चीन के साथ सीमा विवाद क्यों रहा है

चीन का भारत ही नहीं बल्कि कई देशों के सीमा विवाद चल रहा है. भारत में वो पहले ही डोकलाम, सिक्किम और अभी अरुणांचल में कोशिश कर चुका है कि भारत की सीमा में दाखिल होकर के कब्जा किया जा सके. हमने चीन को शुरू से ही सही मोटिव से नहीं जाना है. चीन के मंसूबे काफी खतरनाक है जिनको शुरू से ही नीति निर्धारिकों ने देखा नहीं है. 

गलवान के संघर्ष को दिखाया गया

20वीं पार्टी कांग्रेस के उद्घाटन के दिन ही, भारत का नकारात्मक चित्रण सुनिश्चित करने के लिए गलवान में हुई झड़पों का एक वीडियो दिखाया गया था. चीन के नए सैन्य नेतृत्व की नियुक्तियों में भी भारत का नाम अप्रत्यक्ष रूप से आया. चीन के नए केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) में नियुक्त प्रत्येक सैन्य नेता को चुना गया है और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं. उनकी नियुक्ति से पीएलए पर शी की पूरी पकड़ का पता चलता है. यह पीएलए की प्रौद्योगिकी वृद्धि पर चीनी नेतृत्व के निरंतर जोर को भी दर्शाता है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago