✕

होम / बातें साहित्य की / BW IBLF: अपने सिर को आसमान में रखें, लेकिन पांव जमीन पर ही होने चाहिए -Dr. Mukesh Batra

BW IBLF: अपने सिर को आसमान में रखें, लेकिन पांव जमीन पर ही होने चाहिए -Dr. Mukesh Batra

50 साल की जिंदगी में बहुत सारे ऐसे पड़ाव आते हैं, जब आप मुश्किल में पड़ जाते हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः पद्मश्री Dr. Mukesh Batra, Founder & Chairman, Dr. Batra's Group of Companies, ने अपनी किताब The Nation's Homeopath के जरिए जिंदगी और बिजनेस के दौरान आए संघर्ष और मुश्किल भरे जीवन के बाद मिली सफलता पर लिखा है. किताब और होम्योपैथी के जरिए वो कैसे लोगों की मुश्किलों को दूर कर रहे हैं इस पर बातचीत की नूर फातिमा वारसिया, Group Editorial Director, BW Businessworld ने, जिनको उन्होंने अपनी किताब में दर्ज अनकहे किस्सों को समेटा है. प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंशः

प्रश्नः आप अपनी किताब के जरिए ऐसा क्या लेकर के आना चाहते थे, जिससे नई पीढ़ी के एंटरप्रेयनोर को सीख मिले?

50 साल की जिंदगी में बहुत सारे ऐसे पड़ाव आते हैं, जब आप मुश्किल में पड़ जाते हैं और किताब में सभी बातों को क्रमबद्ध करके लिखना बहुत ही मुश्किल होता है. पर जरूरी बात ये है कि लोगों को क्या अच्छा लगेगा पढ़ने में, न कि मुझे क्या अच्छा लग रहा है. मैं किताब में बहुत ज्यादा कुछ लिख सकता था, लेकिन मैंने केवल वो ही लिखा है जो मेरे रीडर्स को अच्छा लगे और उससे उनको फायदा हो. बिजनेस की दुनिया में मेरे को जो सक्सेस मिली, जो नुकसान हुए उनके बारे में पाठकों को बताना चाह रहा था, कि एक बिजनेस को खड़ा करने में क्या-क्या दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. जैसे मेडीकल के एक छात्र को बिजनेस की बारिकियों को समझने में वक्त लगता है और फॉर्मा कंपनियां कैसे पार्टियां आयोजित करती हैं डॉक्टर्स के लिए अपनी दवाईयों को बेचने के लिए. कंपनियों को एक दवाई की खोज और रिसर्च करने के लिए बिलियन डॉलर मिलते हैं और अगर आप उस दवाई की खोज में विफल हो जाते हैं तो ये है एक असफलता होती है. 

किसी बड़ी चीज की शुरुआत छोटे कदमों से होती है. इसी तरह डॉक्टरी पेशे को एक वृहद आकार देने में भी छोटे-छोटे कदमों का सहारा लिया था. हमें दवाई को लाने में पहले ट्रायल करना होता है. ट्रायल में दवा के सक्सेसफुल होने के बाद ही इसको लॉन्च करते हैं, वैसा ही कुछ बिजनेस को लेकर के है.

प्रश्नः एक उद्यमी अपने नुकसान को कैसे कम करे?

हमेशा उद्यमी अपने भले की ही सोचता है. जैसा मैंने एक तीन मंजिल का स्टे होम बनवाया, लेकिन कोविड के चलते उसको बंद करना पड़ा. अगर आप वेल्थ को शेयर नहीं करेंगे तो फिर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकते हैं. आपको आगे बढ़ने के लिए अपनी वेल्थ को दूसरों के साथ शेयर करना होगा. आप जितना ज्यादा वेल्थ बनाएंगे उतना ज्यादा दूसरों के साथ शेयर कर सकेंगे. हमने अपने मीडिया बिजनेस और पालतू जानवरों की केयर करने के बिजनेस को बंद किया क्योंकि हमें पता था कि हम इसको नहीं चला पाएंगे. 

प्रश्नः नाइजिरिया में हुए अपने अनुभव के बारे में बताएं?

मैं लंदन में पढ़ाता था, उस वक्त मेरी एक छात्रा थी जो बताती थी वो नाइजिरिया के राजा की पत्नी है और उसको स्वास्थ्य संबंधी समस्या है. मैंने राजा का इलाज किया तो उस छात्रा ने कहा कि मैं अपने देश में होम्योपैथी को लेकर के जाना चाहती हूं. मेरे पति ने एक अस्पताल वहां बनाया है और उसमें हम होम्योपैथी का कोर्स शुरू करेंगे. क्या आप नाइजीरिया आकर एक अस्पताल शुरू करने में मेरी मदद करेंगे. फिर मैं वहां गया और काम करने लगा. कुछ दिन बाद राजा ने मुझे कार दी और मैं एक रेस्टोरेंट में खाना खाने चला गया. रात बहुत हो चुकी थी तो लौटते में कुछ लोगों ने मेरी गाड़ी का पीछा किया और गोलियां चलाईं तब तक जब तक मैं अपनी गाड़ी को राजा के महल के अंदर नहीं ले गया. 

VIDEO: EV सेगमेंट में धूम मचाने आ रहे हैं ये स्कूटर और बाइक

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago