✕

होम / बातें साहित्य की / #IBLF: क्रिप्‍टोकरेंसी सबसे बड़ा फ्रॉड है : रॉबिन बनर्जी 

#IBLF: क्रिप्‍टोकरेंसी सबसे बड़ा फ्रॉड है : रॉबिन बनर्जी 

अगर आपके पास एक डॉलर है तो आप बैंक में जाकर उससे 82 रुपये हासिल कर सकते हैं. लेकिन क्रिप्‍टोकरेंसी के बारे में बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इसका कोई पता नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Business World के इंडियन बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल (IBLF) के गुड़गांव में हो रहे समिट में ‘कॉरपोरेट फ्रॉड’ जैसी किताब लिखने वाले लेखक व क्रैप्रीहेंस इंडिया के प्रमुख रॉबिन बनर्जी ने कॉरपोरेट फ्रॉड को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज क्रिप्‍टोकरेंसी सबसे बड़ा फ्रॉड है. न तो इसकी डिमांड का पता है और न ही सप्‍लाई का पता है. इसे कौन रेग्‍यूलेट कर रहा है ये भी किसी को नहीं पता है.

रैनबैक्‍सी ने किया फ्रॉड 
रॉबिन बनर्जी ने बताया कि हमारे देश में किस तरह से कॉरपोरेट फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है. ये हमें हमारी फॉर्मा कंपनियों से देखने को मिलता है. उन्‍होंने रैनबैक्‍सी के रिसर्च मैनेजेर दिनेश ठाकुर की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब उनकी शिकायत पर एफडीए ने जांच की तो पाया कि रैनबैक्‍सी दुनिया के कई देशों में जो दवा बेच रही थी. वो दवा थी ही नहीं. क्‍या कोई इस पर विश्‍वास कर सकता है. क्‍या भारत में कोई विश्‍वास कर सकता है. उस दवा को कैंसर से लेकर दूसरी बीमारियों के लोग इस्‍तेमाल कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि इस घटना ने दुनिया में भारतीय झंडे की शान को कम करने का काम किया.  

आखिर क्‍यों फ्रॉड है क्रिप्‍टोकरेंसी 
रॉबिन बनर्जी ने कहा कि आप किसी भी करेंसी को तब वैलिड मानते हैं जब उसकी एक वैल्‍यू होती है. कार्यक्रम में आई ऑडियेंस से सवाल पूछते हुए उन्‍होंने कहा कि क्‍या आप मुझे बता सकते हैं कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी से आप कुछ शापिंग कर सकते हैं. बिटकॉइन से आप कुछ भी खरीद सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि ये एक ऐसी करेंसी हैं जिसकी वैल्‍यू आज इतनी उपर है तो कल इतनी नीचे आ जाती है. कोई वैल्‍यू का पता नहीं है.

कई कंपनियों की बैलेंसशीट फ्रॉड होती है
कॉरपोरेट फ्रॉड नाम की किताब लिखने वाले रॉबिन बनर्जी ने कहा कि कई कंपनियों की बैलेंस शीट फ्रॉड होती है. उनके जो एकाउंट्स दिखाए जाते हैं तो वास्‍तव में फ्रॉड होते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में एक समय ऐसा भी था, जब नीरव मोदी जैसा आदमी 7 साल 14000 करोड़ से भी ज्‍यादा का फ्रॉड करता है. लेकिन उसे कोई कुछ नहीं कहता है. उन्‍होंने लिखा कि उनकी किताब में उन्‍होंने कई नामी कंपनियों के फ्रॉड के बारे में जानकारी दी है, जिसमें फार्मा सेक्‍टर से लेकर दूसरे सेक्‍टर की अलग अलग कंपनियां हैं. 

किंगफिशर और इंडिगो दोनों एक साथ शुरू हुई 
रॉबिन सचदेवा ने कॉरपोरेट फ्रॉड को लेकर अपनी बात कहते हुए कहा कि क्‍या आप जानते हैं कि 2012 में हमारे देश में दो एयरलाइन कंपनियां लॉन्‍च हुई थी, जिसमें एक थी किंगफिशर और दूसरी थी इंडिगो. लेकिन अगले कुछ सालों में किंगफिशर कंपनी विजय माल्‍या के फ्रॉड के साथ डूब गई. जबकि इंडिगो को वर्ष 2012 में जबर्दस्‍त मुनाफा हुआ. उन्‍होंने कहा कि मैं आप लोगों को कहना चाहूंगा कि यहां देखने वाली बात ये है कि दो कंपनियां एक साथ शुरू होती हैं लेकिन एक कुछ सालों में डूब जाती है और दूसरी डूब जाती है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago