✕

होम / बातें साहित्य की / #IBLF: 75 सालों से हो रही है आईडेंटिटी पर राजनीति- ऐश्वर्या पंडित

#IBLF: 75 सालों से हो रही है आईडेंटिटी पर राजनीति- ऐश्वर्या पंडित

इसमें ऐतिहासिक तथ्यों को शामिल किया गया है जो 75 सालों से देश की दिशा और दशा तय कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान ‘BW Business World’ द्वारा ‘इंडिया बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल’ (IBLF) के दूसरे एडिशन का आयोजन गुरुग्राम स्थित The Leela होटल में किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शीर्ष लेखक, शिक्षाविद, विद्वान और प्रकाशक शामिल हो रहे हैं. फेस्टिवल की शुरुआत BW Business World के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ डॉक्टर अनुराग बत्रा के ओपनिंग एड्रेस के साथ हुई. इसके बाद लेखकों ने अपने विचार रखे और अपनी किताबों के बारे में बताया.

75 सालों की राजनीति पर है 

Claiming Citizenship and Nation नामक सेशन में बोलते हुए Professor Aishwarya Pundit, Associate Professor, Jindal Global Law School ने Ruhail Ameen, Senior Editor, BW Businessworld को बताया कि मेरी किताब पूरी तरह से राजनीतिक है. इसमें ऐतिहासिक तथ्यों को शामिल किया गया है जो 75 सालों से देश की दिशा और दशा तय कर रहे हैं. इस किताब के मूल में अल्पसंख्यक हैं, जिनके बारे में हर चुनाव में चर्चा होती है. वे आईडेटिटी पॉलिटिक्स की दिक्कतों को भी झेलते हैं. ये किताब मेरी पीएचडी में शोध के विषय के दौरान लिखी गई थी. मुझे लगा कि इसको किताब के तौर पर लाना चाहिए, क्योंकि बीते 75 सालों में बहुत कुछ हुआ है. विभाजन से लेकर के इमरजेंसी और युद्ध जैसी बातों के अलावा बहुत कुछ ऐसा है, जिसने हम पर असर डाला है. 

अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर केंद्रित है

प्रोफेसर ऐश्वर्या ने कहा कि जब भी देश में चुनाव होते हैं, चाहे वो राज्यों में हो या फिर केंद्र के, मुस्लिम इलाकों पर बड़ा फोकस किया जाता है. उनकी आइडेंटिटी पर राजनीति की जाती है और चर्चा का केंद्र बनती हैं. मुझे इस किताब को लिखने की प्रेरणा लोगों से मिली जो उनके निजी पेपर्स से काफी कुछ समझने को मिला. लोगों से बातचीत से भी कई सारी बातें जानने को मिली.

यह किताब ग्लोबलाइजेशन, आईडेंटिटी और इतिहास पर नजर रखने के साथ ही आज के दौर में जो चल रहा है उसके बारे में बता रही है. इस साल पांच राज्यों में चुनाव और अगले साल केंद सरकार के चुनाव है. यह किताब उसको भी नजर में रखकर लिखी है. किताब के जरिए मैं अपनी बात ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकती हूं जो छात्र हैं, पुराने लोग है और इतिहास की समझ रखते हैं. 

मैंने भारत के इतिहास का रिवाइज किया है और लोगों को इसे पढ़ने में काफी मजा आएगा. मुस्लिम राजनीति और चुनाव हमारे देश में आज के समय में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है. ऐसे लोग भी सोशल मीडिया पर अपने विचार रखने लगे हैं, जो पहले चुप रहते थे. डिनर या ड्रिंक्स पर भी इसकी चर्चा आमतौर पर होती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘सरस गीता’ - जीवन की उलझनों का समाधान और कर्म की राह दिखाता दर्शन

गीता का संदेश अंततः मनुष्य को जीवन से भागने के बजाय उसका सामना करने, अपने कर्तव्य को पहचानने और विवेक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ‘सरस गीता’ इसी संदेश को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की एक कोशिश है.

30-October-2026

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago