✕

होम / बातें साहित्य की / कला के कद्रदानों के लिए दिल्ली में लगी है अनोखी प्रदर्शनी, आज दीदार का आखिरी दिन 

कला के कद्रदानों के लिए दिल्ली में लगी है अनोखी प्रदर्शनी, आज दीदार का आखिरी दिन 

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आज आखिरी दिन है. इसका शीर्षक 'Eyes Say It All' रखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कला के कद्रदानों के लिए दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित 'Satinless Art Gallery' में अद्भुत कला प्रदर्शनी लगी हुई है, जिसका आयोजन 'फरीदाबाद कालीबाड़ी' संस्था द्वारा किया गया है. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 15 अप्रैल को किया गया था और आज यानी 17 अप्रैल को इसका आखिरी दिन है. कई राष्ट्रीय एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार दीपक कुमार घोष की चित्र कलाओं का प्रदर्शन 'Eyes Say It All' शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी में किया गया है.  

क्या करती है संस्था?
फरीदाबाद कालीबाड़ी की स्थापना चार दशक पहले लोगों की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए की गई थी. शुरुआत से ही फरीदाबाद कालीबाड़ी का प्रयास लोगों, मुख्य रूप से गरीब और वंचित तबके के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का समर्थन करना है. अपने विविध सामाजिक कार्यों के अलावा कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी गतिविधियों के क्रम इस बार संस्था ने कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है.

'आंखें नकली नहीं होतीं'
प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए दीपक कुमार घोष के यथार्थवादी चित्र उत्तम और उत्कृष्ट मानदंड के हैं और वह आंखों की निपुणता पर ध्यान केंद्रित करते हैं. क्योंकि उनका मानना है कि आंखें नकली नहीं हो सकतीं, वो सब कहती हैं. घोष की विभिन्न माध्यमों द्वारा प्रस्तुत - चारकोल, तेल, रंगीन पेंसिल, पेस्टल और पानी के रंग से बनाई गईं पेंटिंग्स एक झलक में ही बहुत कुछ कह जाती हैं.

इनकी रही उपस्थिति
बंगाली नव वर्ष के प्रथम दिन शुरू हुई इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री से सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय कथक नृत्यांगना एवं बिरजू महाराज जी की योग्य शिष्या शोभना नारायण ने फरीदाबाद कालीबाड़ी के प्रधान डॉक्टर प्रंजित भौमिक के साथ दीप प्रज्वलित करके किया. इसके बाद रवींद्र नाथ टैगोर की रचनाओं के गायन एवं कुणाल रावल की मधुर बांसुरी की आवाज ने प्रदर्शनी में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस दौरान, इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन और नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक-अध्यक्ष संदीप मारवाह और स्वतंत्र कला सलाहकार, लेखिका और सांस्कृतिक परियोजनाओं की क्यूरेटर सुषमा बहल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

पूरन डावर ने कही ये बात
उद्घाटन के दौरान पूरन डावर ने कहा कि किसी को संगीत और कला से तभी प्यार हो सकता है जब वह कला और स्क्रिप्ट को समझता है. संगीत को कला में विशेष रूप से राग दुर्गा आदि में परिवर्तित करना वास्तव में एक उल्लेखनीय कार्य है. उन्होंने आगे कहा कि एक कलाकार जो कला और संगीत को एक साथ जोड़ता है और जो कैनवास पर संगीत को अभिव्यक्त करता है, वह वास्तव में महान है. कालीबाड़ी के सदस्य अभिजीत गांगुली, अचिंतो पंडित, सांतनु देब सरकार, देबाशीष घोष, निलॉय चौधरी, तपन बेरा, मृण्मय चक्रबोर्ती और महिला सदस्यों ने प्रदर्शनी के सफलता संचालन में अपना सहयोग दिया. आज प्रदर्शनी का आखिरी दिन है. यह सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कला के कद्रदानों के लिए खुली रहेगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago