होम / जॉब्स-एजुकेशन / TCS में आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला कर्मचारियों के इस्तीफों की लग गई झड़ी?

TCS में आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला कर्मचारियों के इस्तीफों की लग गई झड़ी?

कोरोना महामारी के दौर में अधिकांश कंपनियों की तरह TCS ने भी वर्क फ्रॉम होम सुविधा शुरू की थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी TCS एक अजीब समस्या से गुजर रही है. कंपनी की महिला कर्मचारी लगातार इस्तीफे दे रही हैं. ये इस्तीफे किसी भेदभाव आदि के चलते नहीं बल्कि वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन खत्म होने की वजह से हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में TCS के चीफ HR ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ के हवाले से बताया गया है कि 'वर्क फ्रॉम होम' खत्म होने के बाद से महिला स्टाफ ने ताबड़तोड़ इस्तीफा देना शुरू कर दिया है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि TCS यानी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में अब तक महिला स्टाफ के नौकरी छोड़ने की दर पुरुषों के मुकाबले कम रही है, लेकिन इस बार इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. 

इतनी है कंपनी की वर्कफोर्स
एक रिपोर्ट बताती है कि TCS में 6,00,000 से अधिक लोग काम करते हैं, जिसमें करीब 35 प्रतिशत महिलाएं हैं. कोरोना महामारी के दौर में कंपनी बड़े पैमाने पर Work From Home का ऑप्शन दे रही थी, जिसे अब खत्म कर दिया गया है. जैसे ही कंपनी अपने इस फैसले का ऐलान किया, महिला स्टाफ के इस्तीफे शुरू हो गए और ये संख्या तेजी से बढ़ती गई. TCS के इस हाल को देखते हुए अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वर्क फ्रॉम होम बंद करने से कंपनियों के कामकाज पर असर दिखेगा?

सामने आ रहीं परेशानियां
TCS का कहना है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर शुरू की गई वर्क फ्रॉम होम सुविधा की वजह से महिलाओं को कामकाज में काफी आसानी हुई थी.  उन्होंने घर पर ही ऑफिस सेटअप कर लिया था. अब जब ये सुविधा बंद हो गई है, तो बहुत-सी महिलाओं को वापस ऑफिस आकर काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वे इस्तीफे दे रही हैं. गौरतलब है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर को लेकर कर्मचारियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है. हालांकि, अधिकांश महिला कर्मचारी, खासतौर शादीशुदा कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो देती हैं.  

महिलाओं को मिलती है प्राथमिकता 
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS अपनी वर्क फोर्स में जेंडर डायवर्सिटी के हिसाब से महिलाओं को प्राथमिकता देती है. कंपनी के HR का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि महिला स्टाफ के नौकरी छोड़ने की एकमात्र वजह क्या वर्क फ्रॉम होम सुविधा बंद करना है. हम इसकी वजह को तलाशकर उसे दूर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि  पिछले वित्त वर्ष के मध्य में TCS के स्टाफ की नौकरी छोड़ने की दर 20 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच गई थी. कंपनी के लिए एक साथ महिला स्टाफ के इस्तीफे मुश्किल की वजह बन सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago