होम / जॉब्स-एजुकेशन / 4 साल की है Degree तो अब डायरेक्ट कर पाएंगे PhD: UGC

4 साल की है Degree तो अब डायरेक्ट कर पाएंगे PhD: UGC

यूजीसी की ओर से जारी किया गया नया करिकुलम एनईपी 2020 पर आधारित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले छात्र सीधे पीएचडी कार्यक्रम कर सकते हैं. चेयरमैन ने कहा कि विश्वविद्यालय तय कर सकते हैं कि तीन वर्षीय ऑनर्स डिग्री या चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम की पेशकश की जाए या नहीं.

3 साल वाला कोर्स चलता रहेगा फिलहाल

यूजीसी के चेयरमैन ने कहा, 'जब तक 4 साल का प्रोग्राम पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता, तब तक 3 साल के अंडरग्रेजुएट कोर्स को बंद नहीं किया जाएगा.'यूजीसी स्नातक शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए अधिक उदार और लचीले ढांचे को सक्षम करने के लिए नए दिशानिर्देशों की घोषणा करने की योजना बना रहा था. 

यूजीसी काफी समय से अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए नया करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार करने में लगा हुआ था. यूजीसी की ओर से जारी किया गया नया करिकुलम एनईपी 2020 पर आधारित है. इसके तहत नियमों में लचीलापन आएगा और छात्रों को भी पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिल पाएंगी. जिसके तहत अब चार साल का अंडर ग्रेजुएट करने के बाद छात्र पीएचडी कर सकेंगे. उन्हें मास्टर डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पहले ही बना दिए थे पीएचडी के ये नियम

नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्ष का शोध संग स्नातक (बीए, बीएससी, बीकाम) कोर्स करने वाले विद्यार्थी अब पीएचडी में सीधे प्रवेश ले सकेंगे, लेकिन उन्हें 7.5 ग्रेड अंक लाना जरूरी होगा. इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 0.5 ग्रेड अंक की छूट मिलेगी.पीएचडी करने के दौरान महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 240 दिन का मातृत्व अवकाश भी मिल सकेगा. इसके साथ ही छात्रों के गाइड (सुपरवाइजर) बनने वाले शिक्षकों के लिए भी अर्हता निर्धारित की गई है.

पीएचडी कोर्स की अवधि अधिकतम छह वर्ष तय

यूजीसी के मुताबिक पीएचडी में 60 फीसद सीटों पर प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के आधार पर होंगे और बाकी 40 फीसद सीटों पर प्रवेश विश्वविद्यालय अपनी कामन प्रवेश परीक्षा व साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर ले सकेंगे. हालांकि, सीटें खाली रहने पर विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर किसी भी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अवसर दे सकेंगे.पीएचडी कोर्स की अवधि न्यूनतम दो वर्ष और अधिकतम छह वर्ष तय की गई है, इसमें कोर्स वर्क की समयावधि को शामिल नहीं किया गया है.  

VIDEO: नए STARTUP के लिए क्‍या सुविधाएं दे रही है सरकार, बता रहे हैं Vijay Rai, Sr Executive Adviser- DRIIV

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

20 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

10 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

11 hours ago