होम / जॉब्स-एजुकेशन / विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस देश ने खोला दरवाजा

विदेश में नौकरी की चाह रखने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस देश ने खोला दरवाजा

भारत के लिए ऑस्ट्रेलियाई अवसर. ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारतीय छात्रों और कुशल कर्मियों के प्रवेश की अनुमति दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कोविड महामारी के बाद इंटरनेशनल ट्रैवल सामान्य होने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय छात्रों और कुशल कर्मियों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. इस फैसले के बाद भारतीय छात्र अब फिर से ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर सकते हैं. साथ ही विदेशों में काम करने की चाहत रखने वाले भारतीय भी अब आसानी से ऑस्ट्रेलिया में जॉब कर सकते हैं और अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार ने 'लिटिल इंडिया' (हैरिस पार्क, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में) के विकास के लिए 3.5 मिलियन डॉलर प्रदान किए हैं, ताकि भारतीय पढ़ाई और जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया को प्रायोरिटी दें.

'लिटिल इंडिया' के विकास के लिए फंड की घोषणा
सिडनी में एक 'लिटिल इंडिया' है, जो भारत की भावना, सांस्कृतिक महत्व और मूल्यों का प्रतीक है. उद्देश्य ये भी है कि 'लिटिल इंडिया' सांस्कृतिक और व्यावसायिक दृष्टि से अपनी एक अलग पहचान बना सके. 'लिटिल इंडिया' के विकास के लिए अलग से फंड की घोषणा करना ऑस्ट्रेलियाई सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है. यह इस बात का प्रमाण भी है कि ऑस्ट्रेलिया एक सुरक्षित माहौल में भारतीयों का स्वागत करने के लिए तैयार है.

इस सपने को साकार करने में कई साल लगे
3.5 मिलियन डॉलर का उपयोग इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यटन स्थल के रूप में इसके प्रचार के लिए किया जाएगा. इस क्षेत्र में भारतीय गौरव के प्रतीक 'इंडिया गेट' का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा. इस ऐतिहासिक फैसले के बारे में बोलते हुए लिटिल इंडिया हैरिस पार्क बिजनेस एसोसिएशन इंक. के अध्यक्ष संजय देशवाल ने कहा, "'लिटिल इंडिया' के सपने को साकार करने में कई साल लग गए. हमें यहां भारतीय समुदाय के लिए ऑस्ट्रेलिया से इतना मजबूत समर्थन देखकर गर्व और खुशी हो रही है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारतीयों के प्रवासन को सुगम बनाने और ऑस्ट्रेलियाई में एक अच्छा जीवन सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है. ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों और कुशल कर्मियों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है."

कौन हैं संजय देशवाल?
संजय देशवाल ने आगे कहा, "'लिटिल इंडिया' के विकास के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा दिया गया फंड बुनियादी ढांचे और सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. हम भारत और भारतीयों को सलामी दोने के लिए 'लिटिल इंडिया' में इंडिया गेट भी बना रहे हैं. यह एक ऐतिहासिक विकास है. क्योंकि इससे पहले इस तरह का कुछ भी कभी नहीं किया गया है." संजय देशवाल ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं और वहां एक सफल व्यवसायी भी हैं. उन्होंने वहां भारतीय समुदाय में अपनी विशेष पहचान बनाई है और प्रवासी भारतीयों की स्थिति में सुधार के लिए अधिकारियों और सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं.

'लिटिल इंडिया' को सफल पर्यटन स्थल के रूप में देखना चाहते हैं
परमट्टा फेडरल एमपी (कैनबरा) डॉ. एंड्रयू चार्लटन ने कहा, "हमारा उद्देश्य 'लिटिल इंडिया' बनाना है, जिस पर सभी को गर्व हो. हमारा उद्देश्य यह है कि अगले कुछ वर्षों में जब हम रिटायर होंगे और यात्रा करने के लिए वापस आएंगे, तो हम 'लिटिल इंडिया' को एक सफल पर्यटन स्थल के रूप में फलते-फूलते देखेंगे. हम ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अविश्वसनीय रूप से मजबूत संबंध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम देख सकते हैं कि भारत के साथ संबंध ऑस्ट्रेलिया के लिए कितना बेहतर साबित हो रहे हैं. भारतीय उपमहाद्वीप के प्रवासी ऑस्ट्रेलिया में प्रवासियों का सबसे बड़ा समूह बनने वाले हैं. वे पहले ही चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ चुके हैं. भारतीय छात्र और भारत के अन्य प्रवासी ऑस्ट्रेलिया के लिए एक उपहार हैं. वे देश के लिए बहुत कुछ लाते हैं. वे युवा हैं, अधिक शिक्षित हैं और बहुत मेहनती हैं."

भारतीयों का करता रहूंगा समर्थन
डॉ. जिओफेरी ली (सुधार मंत्री, एमपी पररामट्टा, एनएसडब्ल्यू संसद, ऑस्ट्रेलिया) ने भारतीय प्रवासियों के बारे में बात करते हुए पहले कहा था, "आधुनिक ऑस्ट्रेलिया प्रवास की लहरों पर बना है. विशेष रूप से पिछले 20 वर्षों से भारतीय प्रवासियों ने वास्तव में आधुनिक ऑस्ट्रेलिया में योगदान दिया है. वे सबसे अच्छे प्रवासियों में से एक हैं, क्योंकि वे कड़ी मेहनत करते हैं. वे समुदाय की परवाह करते हैं और सफल होते हैं. जब तक मैं सत्ता में हूं, मैं उन्हें समर्थन करता रहूंगा.'

VIDEO : अमेजन के फाउंडर ने क्यों कहा, महंगी कार न खरीदें लोग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago