होम / जॉब्स-एजुकेशन / Physics Wallah ने खेला 100 करोड़ का दांव, जानिये क्या है पूरा मामला?

Physics Wallah ने खेला 100 करोड़ का दांव, जानिये क्या है पूरा मामला?

ऑनलाइन प्लेटफार्म UPSC वाला, मुख्य रूप से UPSC एस्पिरेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए कोर्स उपलब्ध करवाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अपने पहले ऑफलाइन UPSC कोचिंग केंद्र, PWOnlyIAS की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के लीडर्स ने घोषणा कर बताया कि एड-टेक (एजुकेशन-टेक्नोलॉजी) फर्म फिजिक्स वाला (PW) UPSC की तैयारी करवाने वाली अपनी शाखा UPSC वाला (UPSC Wallah) में 100 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करने के बारे में विचार कर रहा है. इसके साथ ही यह एजुकेशन स्टार्टअप अपने कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने के बारे में भी विचार कर रहा है ताकि UPSC से संबंधित कंटेंट बनाया जा सके.

क्या है UPSC वाला? 
मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दी गयी जानकारी की मानें फिजिक्स वाला अपने ऑफलाइन कोचिंग केंद्रों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ टियर-3 और टियर-4 शहरों में भी अपने कोचिंग केंद्र खोलेगा. फिजिक्स वाला, अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म UPSC वाला का इस्तेमाल मुख्य रूप से UPSC एस्पिरेंट्स को कोर्स उपलब्ध करवाने के लिए करता है. फिजिक्स वाला का प्लान जयपुर, प्रयागराज, पटना, लखनऊ, इंदौर और पुणे जैसे शहरों में अगले 3 सालों के दौरान 10 अतिरिक्त ऑफलाइन केंद्र खोलने का है. ऐसा करके फिजिक्स वाला 2026 तक 3 लाख UPSC एस्पिरेंट्स को कवर करना चाहता है. 

PW खोलेगा अतिरिक्त ऑफलाइन केंद्र
राज्य लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे युवकों को अपनी सुविधा प्रदान करने के लिए PWOnlyIAS बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए कोर्स लॉन्च करने के बारे में भी विचार कर रहा है. UPSC वाला की सफलता को देखते हुए कंपनी ने निर्णय लिया था कि वह ऑफलाइन केंद्रों के माध्यम से अपनी सुविधाओं को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाएगी. फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कंपनी द्वारा इस प्लान को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट चाहिए होगी.   

विद्यापीठ ऑफलाइन केंद्र भी होंगे बड़े
साल 2020 में अलख पांडेय और प्रतीक माहेश्वरी ने मिलकर फिजिक्स वाला की शुरुआत की थी. इस वक्त यह कंपनी ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी काम करती है. इसके साथ ही कंपनी इंजीनियरिंग, मेडिकल और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट कोर्स भी उपलब्ध करवाती है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 82 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करके अपने विद्यापीठ ऑफलाइन केंद्रों को बड़ा करने की घोषणा भी की थी.

यह भी पढ़ें: अब Amul बनाएगा आपके किचन का हर सामान, MD Jayen Mehta का ये है प्लान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago