होम / जॉब्स-एजुकेशन / 24/7 किया काम, फिर भी नौकरी से निकाला; आखिर क्या है पूरा मामला?

24/7 किया काम, फिर भी नौकरी से निकाला; आखिर क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्पित सिंह ने कंपनी के लिए सबकुछ किया पर फिर भी छंटनी की वजह से उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ वक्त से Byju’s और उधारदाताओं के बीच चिंताएं बनी हुई हैं. इसी बीच कंपनी ने लागत बचाने के लिए विभिन्न विभागों से कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है. अपनी रिस्ट्रक्चर प्रक्रिया के तहत कंपनी ने विभिन्न विभागों के 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसी बीच एक कर्मचारी ने अपनी कहानी साझा कर बताया है कि कैसे उसने कंपनी के लिए सब कुछ किया, फिर भी उसे फौरन इस्तीफा देने के लिए कहा गया था. 

HR ने कहा फौरन इस्तीफा दो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्पित सिंह ने कंपनी के लिए सबकुछ किया पर फिर भी छंटनी की वजह से उन्हें अपनी नौकरी  गंवानी पड़ी है. अर्पित का कहना है कि उनकी नौकरी जाने का कारण छंटनी है. अर्पित दिल्ली में Byju’s के लिए रिटेंशन मेनेजर के पद पर काम कर रहे थे. अर्पित ने निराशा जताते हुए अपने LinkedIn पर एक पोस्ट में लिखा ‘मैंने Byju’s & Career के लिए बहुत मेहनत से काम किया और कभी भी 10-8 वाली शिफ्ट की परवाह नहीं की. मैं अपनी कंपनी के लिए हमेशा, 24/7 उपलब्ध रहता था लेकिन एक बार वह (HR) आये और उन्होंने मुझे फौरन इस्तीफा देने के लिए कहा.’ 

अर्पित को नहीं है शिकायत
इतना सब होने के बावजूद भी अर्पित को एड-टेक कंपनी से कोई शिकायत नहीं है और वह कंपनी द्वारा लिए गए फैसले की इज्जत करते हैं. लेकिन इस सबके बावजूद भी वह अभी काफी मुसीबत में नजर आ रहे हैं. अर्पित ने अपनी मुश्किलों के बारे में बताते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखा ‘मुझे लगा था कि मुझे उतनी ही सैलरी पर कहीं और नौकरी मिल जाएगी लेकिन मैं गलत था. मैं प्राइवेट सेक्टर में इसीलिए नौकरी कर रहा था क्योंकि सरकारी नौकरी के लिए मेरा चयन नहीं हुआ था.’ इस बात को लगभग एक साल हो चुका है और इस समय के दौरान वह बहुत कुछ खो चुके हैं. 

अर्पित की बढ़ी मुश्किलें
अर्पित सिंह ही अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं और अपनी नौकरी जाने की बात वह अभी तक अपने परिवार के साथ साझा नहीं कर पाए हैं. सिंह ने अपनी पोस्ट में इस बार में बताते हुए कहा ‘मुझमें हिम्मत नहीं है कि मैं अपने परिवार को अपनी नौकरी जाने के बारे में बताऊं. मेरे परिवार की हालत पहले से ही ठीक नहीं और मैं उन्हें यह नहीं बता सकता. उनका ध्यान रखने वाला इकलौता मैं ही हूं.’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ कंपनियों में आवेदन भी किया है लेकिन किसी भी कंपनी ने उनका चयन नहीं किया है. 

अर्पित पर पड़ा इमोशनल प्रभाव
मदद की मांग करते हुए अर्पित ने कहा कि वह अपनी सभी छुट्टियां छोड़ने के लिए तैयार हैं बस उन्हें इस वक्त किसी भी तरह की नौकरी चाहिए. आगे बताते हुए उन्होंने कहा ‘मुझमें हिम्मत नहीं है कि मैं इन हालातों का सामना कर पाऊं’ इन सभी बातों से हालातों द्वारा उनपर पड़े इमोशनल प्रभावों का पता चलता है. ये मामला तब सामने आया है जब Byju’s की HR टीम ने हाल ही में कम्युनिकेशन मेथड्स के लिए लोगों को हायर किया है. 
 

यह भी पढ़ें:  छंटनी में नौकरी गंवाने लोगों के लिए भारत बनेगा सहारा, जानिए कैसे होगा फायदा?

 


टैग्स Byju’s
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago