होम / जॉब्स-एजुकेशन / आज के एजुकेशन सिस्टम में क्या है सबसे जरूरी, जिससे गारंटीड मिलेगी Job

आज के एजुकेशन सिस्टम में क्या है सबसे जरूरी, जिससे गारंटीड मिलेगी Job

भारत में लोग बड़े स्तर पर जॉब की तलाश में हैं, पर एक सबसे जरूरी क्वालिटी उनके अंदर है ही नहीं और इसके जिम्मेदार संस्थान हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जब भारत सरकार ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 (NEP 2020) के तहत शिक्षा प्रणाली में बदलाव की घोषणा की, तो उम्मीद की एक नई किरण जगी. यह बदलाव ऐसे मोड़ पर आया जब शिक्षक और संस्थान दुनिया की पुरानी संरचना को ही फॉलो कर रहे थे. वह मॉडल ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसे ब्राजील के शिक्षक पॉल फ्रायर 'शिक्षा का बैंकिंग मॉडल' कहते हैं. पुराने सिस्टम में छात्रों ने जो कुछ भी सीखा, वो आज के दौर में नई दुनिया के लिए प्रासंगिक नहीं था. छात्र अपना समग्र विकास करना चाहते थे, बड़े विचारक बनना चाहते थे, आज की दुनिया के हिसाब से प्रैक्टिकल नॉलेज हासिल करना चाहते थे और ऐसा स्किल सेट करना चाहते थे, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके.

सूचना का अर्थ शिक्षा नहीं
AISECT में हमेशा यह माना जाता रहा है कि सूचना का अर्थ शिक्षा नहीं है और यह एक-दूसरे का पर्याय नहीं हैं. 1985 में अपनी स्थापना के बाद से ही AISECT ने व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने पर पूरा फोकस किया और यह प्रयास किया कि उनकी पहुंच भारत के जमीनी स्तर तक हो. व्यावहारिक शिक्षा कुशल और रोजगार योग्य युवा बनने में मदद करती है. जब संतोष चौबे ने AISECT की शुरुआत की, तब शिक्षा में कई स्तर पर गैप था, जिसे व्यावहारिक शिक्षा ने भरने का काम किया. AISECT में शुरू से ही इस बात को माना जाता है कि शिक्षा और ज्ञान की ताकत उस माध्यम पर डिपेंड करती है जो इसे प्रदान किया जाता है. इस दिशा में सबसे पहले जो कदम उठाया गया, वो है- क्षेत्रीय भाषाओं में सिलेबस पेश करना, जिसे NEP भी मान्यता देता है और पूरा समर्थन करता है.

जॉब और स्किलिंग इंडस्ट्री ने कई बदलाव देखे
आज जॉब और स्किलिंग इंडस्ट्री ने कई बदलाव देखे हैं. हालांकि, आज भारत में जितनी आबादी नौकरी की तलाश में है, उसके सामने एक बड़ी चुनौती शिक्षा और रोजगार के बीच तालमेल का नहीं होना है. आज के समय में उद्योग जिस स्किल की तलाश करते हैं, नौकरी की खोज में जुटे लोगों में वो है नहीं. 

कैसे लोगों की तलाश में हैं एम्प्लॉयर्स
एम्प्लॉयर्स इन दिनों सिर्फ उन्हीं लोगों की तलाश नहीं कर रहे, जिन्हें सिर्फ टेक्निकल नॉलेज हो. वे ऐसे लोगों की तलाश में हैं, जिनके पास टेक्निकल नॉलेज के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स, जैसे- कम्यूनिकेशन, क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या को समाधान करने की क्षमता भी हो. इसके अलावा उनके अंदर लीडरशिप, टीमवर्क और इमोशनल इंटेलिजेंस क्वालिटी भी होनी चाहिए. यह जिम्मेदारी मूल रूप से विश्वविद्यालयों और संस्थानों की होनी चाहिए कि वे ट्रेनिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग में समय और संसाधनों का निवेश करें. सरकार का कर्तव्य ऐसी नीतियों को लागू करना है जो भविष्य के अनुकूल करियर के अवसर सुनिश्चित करें और व्यक्तियों को कंपनियों की जरूरतों के हिसाब से तैयार करें.

बाजार की मांग
स्किल को रोजगार और राष्ट्र के आर्थिक विकास में वृद्धि के लिए सबसे जरूरी पिलर माना जाता है. औद्योगिक बाजार की जॉब करने योग्य स्किल की बढ़ती मांग ने हाई एजुकेशन में स्किल-बेस्ड शिक्षा को शामिल करने पर मजबूर कर दिया है. हाई एजुकेशन में स्किल बेस्ड शिक्षा होने से दुनिया के किसी कॉम्पिटीशन में भारतीय छात्र पीछे नहीं हो सकते. स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देश, जो व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए मशहूर हैं, ने भी इसे पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है. यूनिवर्सिटीज को हाई एजुकेशन सिलेबस में स्किल-बेस्ड और रियलिस्टिक नॉलेज पर जोर देना चाहिए, जिससे छात्र भविष्य के लिए तैयार हो सकें और उन्हें दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से जॉब मिल सके.

स्किलिंग के लिए प्रोत्साहन
आज के समय में जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व कर रहा है, स्किल, हाई एजुकेशन और जॉब के मौजूदा सिस्टम को नया रूप देने की आवश्यकता है. सही नौकरी में टैलेंट की नियुक्ति में पीपीपी मॉडल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 400 मिलियन लोगों को प्रशिक्षित करने की महत्वाकांक्षा के साथ 2015 में कौशल भारत पहल की शुरुआत की. इसके लिए हाल में ही मंत्रिमंडल से 12,000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकार की गई. यह बताता है कि सरकार स्किल पर कितना फोकस करना चाह रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago