होम / जॉब्स-एजुकेशन / फिर नौकरियों पर कैंची चलाने जा रही है ये Edtech कंपनी, इतने कर्मचारियों की जाएगी जॉब 

फिर नौकरियों पर कैंची चलाने जा रही है ये Edtech कंपनी, इतने कर्मचारियों की जाएगी जॉब 

कोरोना महामारी के समय उड़ान भरने वालीं एडटेक कंपनियों के लिए हालात अब ज्यादा अच्छे नहीं हैं. इसलिए वो दनादन छंटनी कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नौकरीपेश लोगों के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है. हर रोज किसी न किसी कंपनी से छंटनी की खबर आ रही है. इस लिस्ट में एडटेक (Edtech) कंपनी वेदांतु (Vedantu) का नाम फिर से जुड़ गया है. कंपनी इस साल चौथे राउंड की छंटनी में करीब 385 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर करने जा रही है. वेदांतु के इस फैसले से सेल्स, HR, कंटेंट टीम से जुड़े कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे.

खर्चों में कटौती पर फोकस
दरअसल, कंपनी अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहती है, इसलिए खर्चों में कटौती की जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए वर्कफोर्स को कम किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेदांतु इस साल अब तक लगभग 1100 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. अगस्त में वेंदातु ने 100 कर्मचारियों की छंटनी की थी. जबकि मई में 624 कर्मचारियों के रोजगार पर कैंची चलाई गई थी.   

Deekhsa को बनाया अपना
वेदांतु ने इस साल टेस्ट की तैयारी कराने वाले दिग्गज प्लेटफॉर्म Deekhsa का 40 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण किया था. दीक्षा कर्नाटक की लीडिंग कंपनियों में से एक है. वेदांतु का मानना है कि इस डील से उसे हाइब्रिड शिक्षा रणनीति को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. उस समय कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर वामसी कृष्णा ने कहा था कि हमारा मिशन दूरस्थ क्षेत्रों में जनता तक पहुंचना है और 'दीक्षा' के साथ आने से इसमें मदद मिलेगी. बताया जा रहा है कि दीक्षा के अधिग्रहण के बाद कंपनी को मुनाफे के अपने लक्ष्य पर बने रहने के लिए खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है.

नीचे आया मुनाफे का ग्राफ  
इससे पहले, BYJU'S और Unacademy जैसी दूसरी एडटेक कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान जब सबकुछ बंद था, ऑनलाइन एजुकेशन उपलब्ध कराने वाली इन कंपनियों के मार्केट में एकदम से तेजी आई थी. लेकिन कोरोना पाबंदियां हटते ही, उनके मुनाफे का ग्राफ नीचे जाने लगा और खर्चों में कटौती के लिए उन्होंने छंटनी शुरू कर दी. जानकार मानते हैं कि इस सेक्टर में छंटनी का दौर अभी चलता रहेगा.

क्या करती है वेदांतु? 
वेदांतु की बात करें, तो इसे 2011 में वामसी कृष्णा, आनंद प्रकाश और पुलकित जैन ने मिलकर शुरू किया था. कंपनी ने थोड़े से समय में ही काफी तरक्की थी और यूनिकॉर्न का तमगा हासिल कर लिया. यूनिकॉर्न उन स्टार्टअप को कहते हैं जिनकी मार्केट वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक हो जाती है. वेदांतु KG से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के साथ-साथ IIT-JEE और NEET के छात्रों को ऑनलाइन ट्यूशन मुहैया कराती है. मई महीने में कंपनी के पास 5900 कर्मचारी थे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 week ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026

IIIT दिल्ली ने नया कोर्स लॉन्च किया, AI फैब्रिक्स और सिस्टम्स पर दुनिया का पहला ज्ञात शैक्षणिक कोर्स

“Networks for AI/ML Systems” पाठ्यक्रम का शुभारंभ न केवल IIIT-दिल्ली के लिए बल्कि भारत की AI शिक्षा और शोध पारिस्थितिकी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

29-January-2026


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

5 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

1 hour ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

3 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

8 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

3 hours ago