होम / जॉब्स-एजुकेशन / सरकार जल्द लाएगी 8वां वेतन आयोग, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी?

सरकार जल्द लाएगी 8वां वेतन आयोग, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी?

सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो 2024 में आम चुनाव होने वाले हैं और इन्हीं को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग का गठन किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल इकॉनमी की अनिश्चितताओं और स्लोडाउन से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा केंद्र कर्मचारियों की सैलरी में लगातार बदलाव किया जाता रहा है. हाल ही में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी के महत्त्वपूर्ण कारक, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोत्तरी पर विचार करना शुरू किया था लेकिन अब खबर आ रही है कि सरकार 8वां वेतन आयोग लेकर आ सकती है.

तैयार हो चुकी है फाइल?
केंद्र सरकार द्वारा 8वां वेतन आयोग लाए जाने की खबर बहुत ही जरूरी है और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह एक बेहद बड़ी खुशखबरी के रूप में साबित हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो सरकार 7वें वेतन आयोग के बाद अब 8वां वेतन आयोग लेकर आने के बारे में विचार कर रही है. सूत्रों की मानें तो बात विचार से आगे बढ़ चुकी है और 8वें वेतन आयोग की फाइल भी तैयार की जा रही है. सरकार 8वां वेतन आयोग कब लेकर आएगी यह अभी तक तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल तक सरकारी कर्मचारियों को यह खुशखबरी मिल सकती है. 

कब लागू होगा नया वेतन आयोग?
सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो 2024 में आम चुनाव होने वाले हैं और इन्हीं को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग का गठन 2024 में किया जा सकता है. दूसरी तरफ अगर बात इस वेतन योग को लागू करने की करें तो सूत्र बताते हैं कि सरकार द्वारा अगले 1.5 सालों में इसे लागू भी कर दिया जाएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा होने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है. 

अब तक का सबसे बड़ा उछाल
साथ ही सूत्रों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग  में बहुत से नए और अहम बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी सरकार 8वें वेतन आयोग में कुछ महत्त्वपूर्ण बदलाव कर सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल सरकार 10 सालों में एक बार केवल एक वेतन आयोग का गठन ही करती है. अगर सबकुछ उम्मीद के अनुसार होता है तो 8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में अब तक का सबसे जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 44.44% जितनी वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
 

यह भी पढ़ें:  Sam Altman ने कहा भारत होगा असफल, Tech Mahindra ने कहा ‘चैलेंज एक्सेप्टेड’!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago