होम / जॉब्स-एजुकेशन / यूपी में इस पोस्‍ट पर होगी 8000 लोगों की भर्ती, हर साल लिए जाएंगे 2000 लोग   

यूपी में इस पोस्‍ट पर होगी 8000 लोगों की भर्ती, हर साल लिए जाएंगे 2000 लोग   

उप मुख्यमंत्री ने इस बैठक में सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री बृजेश पाठक जब से सरकार बनी है तब से राज्‍य के अलग-अलग अस्‍पतालों के औचक निरीक्षण कर रहे हैं और मरीजों से मिल रहे हैं. उन्‍होंने अपने इन दौरों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी करते रहते हैं. मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के बाद अब राज्‍य सरकार ने तय किया कि वो आने वाले 4 साल में स्‍टॉफ नर्स के 8000 पदों पर भर्ती करेगी, जिससे मरीजों की सुविधाओं में इजाफा किया जा सके. ये इस पद के लिए तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए रोजगार पाने का भी अवसर है. पहले साल में 1790 पदों पर भर्ती करने की तैयारी की गई है. इसके लिए 3 महीने का समय तय किया गया है. 

संजय गांधी पीजीआई को मिली लिखित परीक्षा की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी के साथ हुई बैठक के बाद लिया. लखनऊ में हुई इस बैठक में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य के अधिकारों में बढ़ोतरी करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इस बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बृजेश पाठक के साथ प्रमुख सचिव चिकित्‍सा शिक्षा आलोक कुमार भी मौजूद रहे. इस निर्णय के अतिरिक्‍त बैठक में कई और निर्णय भी लिए गए हैं, जिसमें मरीजों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए अलग-अलग निर्णय लिए गए हैं.

प्राचार्य के बढ़ाए गए अधिकार
इस बैठक में प्राचार्य के अधिकारों को बढ़ाने पर जो फैसला हुआ है उसके अनुसार प्राचार्य को अब नियुक्ति, अवकाश, स्वीकृति अनुरक्षण, प्रशासनिक अधिकार और वित्तीय अधिकार दिए गए हैं. सरकार का यह निर्णय लेने का फैसला इसलिए किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही निर्णय लेकर अलग-अलग अस्पतालों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके. सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि मेडिकल कॉलेजों के बैंक में जो पैसा जमा है उसका इस्तेमाल प्राचार्य, छात्र व मरीजों के हित में कर सकेंगे जिससे सेवाओं का स्तर सुधर सकेगा. 

मरीजों को मिले बेहतर सुविधा
उत्तर प्रदेश के अस्पतालों की हालत का उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक लगातार जायजा ले रहे हैं. इसी क्रम में सरकार की ओर से एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला यह लिया गया है की दवा और अलग-अलग प्रकार के उपकरणों की खरीद के लिए संजय गांधी पीजीआई की तर्ज पर हॉस्पिटल रिवाल्विंग फंड (एचआरएस) व पैथोलॉजी रेडियोलॉजी तथा अन्य जांचों को उपलब्ध करवाने के लिए इन्वेस्टिगेशन रेंडरिंग फंड (आईआरएस) की व्यवस्था करने को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

9 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

9 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago