होम / साक्षात्कार / एक्ट्रेस से बिजनेस वुमन बनीं शिल्पा शेट्टी ने बताया सही Investment का मंत्र 

एक्ट्रेस से बिजनेस वुमन बनीं शिल्पा शेट्टी ने बताया सही Investment का मंत्र 

शिल्पा शेट्टी एक्टिंग की दुनिया के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी नाम कमा रही हैं. BW Businessworld के साथ बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर बात की.

ज्योत्सना शर्मा 3 years ago

लीवुड एक्ट्रेस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बिजनेस की दुनिया में भी पैर जमा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना फिटनेस और हेल्थ ऐप Simple Soulful लॉन्च किया है. BW Businessworld से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने इसके ग्रोथ प्लान के बारे में बताया. साथ ही स्टार्टअप स्पेस में अपने निवेश और स्ट्रेस दूर भगाने के बारे में भी बात की. पेश हैं इस बातचीत के कुछ अंश:

पिछले दो वर्षों में आपकी सबसे बड़ी सीख क्या रही है?
मैंने महसूस किया है कि जब आप स्टार्टअप होते हैं तो आपको अधिक प्रयास करने और ज्यादा संसाधन इस्तेमाल करने होते हैं. शुरुआत हमेशा बिजनेस का सबसे महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण चरण होता है. जब मैंने Mamaearth के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में शुरुआत की, तो मुझे यह नहीं पता था, लेकिन मुझे Varun और Ghazal Alagh के विजन पर भरोसा था. साथ मिलकर, हमने अपने स्टार्टअप की नींव रखने के लिए काफी काम किया है. पिछले दो साल हर बिजनेस के लिए कठिन रहे हैं. हमने गलतियां की हैं, उनसे सीखा है, सुधार किया है और तूफान का सामना भी किया है. इसलिए, मैं कहूंगी कि मेरी सबसे बड़ी सीख है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और स्वीकृति एक सफल वेंचुर की कुंजी है.

एक्ट्रेस से बिजनेस वुमन बनने तक का सफर कैसा रहा है?
एक्टिंग में हम आर्ट क्रिएट करने के लिए हमेशा दूसरों के विजन को फॉलो करते हैं. किसी दूसरे की कहानी को जीते हैं, लेकिन बिजनेस में हमें सबकुछ खुद करना होता है. मुझे हमेशा से ही अपना खुद का कुछ करने की ललक थी. जिसकी वजह से मैंने निवेश का रास्ता चुना और अपना बिजनेस खड़ा किया. Simple Soulful App, Fast & Up और रेस्टोरेंट चेन Bastian जैसे ब्रैंड मेरे बिजनेस पोर्टफोलियो में शामिल हैं. मेरा मानना है कि जब आपका निवेश केवल पैसे पर केंद्रित नहीं होता, बल्कि इसमें जुनून (Passion) भी शामिल होता है, तो यह हमेशा लंबे समय तक काम करता है. पैशन और विजन मेरी जर्नी में ड्राइविंग फोर्स रहे हैं.

अपने फिटनेस ऐप और उसके पीछे की प्रेरणा के बारे में बताएं?
अधिकांश योग ऐप और चैनल गैर-भारतीयों द्वारा चलाए जा रहे हैं और प्राउड इंडियन होने के नाते मुझे यह अजीब लगा. जब मैंने पाया कि लोग अपनी व्यक्तिगत फिटनेस यात्रा में आगे बढ़ने के लिए मेरी तरफ देखते हैं, तो मैंने अपना YouTube चैनल शुरू करने का सोचा और वहीं से सिंपल सोलफुल ऐप का विचार मन में आया. यह पहला अखिल भारतीय योग ऐप बन गया - लोगों के फिटनेस लक्ष्यों के लिए वन-स्टॉप शॉप की तरह. आज, शिल्पा शेट्टी का Simple Soulful ऐप एक होलिस्टिक हेल्थ ऐप है जो योग, फिटनेस, डांस, मैडिटेशन और डाइट प्रोग्राम के साथ समाधान प्रदान करता है, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किया गया है. मैंने होलिस्टिक हेल्थ के बारे में जागरुकता फैलाने और सभी को स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह ऐप शुरू किया है. इसमें 70+ लक्ष्य-आधारित प्रोग्राम हैं, जिनमें मोटापा कम करने, मधुमेह को नियंत्रित करने और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के प्रोग्राम शामिल हैं. मासिक धर्म के दर्द से राहत से लेकर गर्भावस्था के बाद वजन घटाने जैसे महिलाओं पर केंद्रित प्रोग्राम भी हैं.

हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक भी लॉन्च कर रहे हैं, जो यूजर्स को फॉर्म और पोस्चर ट्रैक करने, स्कोर देने और कैलोरी काउंट पर नजर रखने में मदद करेगी. इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है कि आपकी गोपनीयता हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. हम कुछ भी रिकॉर्ड नहीं करते हैं और इस तरह डेटा उल्लंघन का सवाल ही नहीं है. अब तक ऐप डाउनलोड 6.4 मिलियन (एंड्रॉइड: 2.9 मिलियन, आईओएस: 1 मिलियन, जियो एसटीबी/एमआई टीवी/एंड्रॉइड टीवी: 2.5 मिलियन), एमएयू: 3,50,000 (एप्पल + एंड्रॉइड मोबाइल + एंड्रॉइड टीवी) हैं.

अपने फिटनेस ऐप के लिए आपने क्या ग्रोथ सेट किया है?
विकास निवेश के क्षेत्र के अधीन है. कुछ लंबी अवधि के होते हैं, और कुछ मध्यम से लंबी अवधि के होते हैं, मैं छोटी अवधि के निवेश में विश्वास नहीं करती. बिजनेस एक बच्चे की तरह है, जिसका सही ढंग से पालन-पोषण होना चाहिए और उसे फलने-फूलने के लिए सही संसाधन दिए जाने चाहिए. मैं लोगों और उनके विजन में निवेश करती हूं, मैं ऐसे क्षेत्रों में निवेश करती हूं जो एक अंतर ला सकें, मैं दीर्घकालिक टिकाऊ व्यवसायों में निवेश करती हूं.

भारत में स्टार्ट-अप स्पेस पर आपके क्या विचार हैं?
भारत अवसरों का देश है. हम जिस ब्रेन ड्रेन का सामना कर रहे थे, वह धीमा हो गया है क्योंकि अधिकांश फाउंडर्स को यह अहसास हो गया है कि भारत क्या ऑफर कर सकता है, विशेष रूप से स्टार्ट-अप स्पेस में. हमारे पास बुनियादी ढांचा है और विभिन्न स्किल्स सेट तक पहुंच है. हमारा देश एक अरब से अधिक लोगों वाला देश है. यदि 50 प्रतिशत को ही संभावित ग्राहकों के तौर पर गिना जाए, तो भी यह बहुत बड़ी बात है. आज उत्पादों और सेवाओं को लॉन्च करने के लिए भारत से बेहतर कोई स्थान नहीं हो सकता. हम एडटेक, फिनटेक और ई-कॉमर्स स्पेस में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हाल के वर्षों में भारत में सबसे अधिक स्टार्ट-अप सामने आए हैं. मुझे "मेक इन इंडिया" और हमारे देश के स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम में पूरा विश्वास है.  

आप निवेश के लिए कंपनियों का चुनाव कैसे करती हैं?
मुख्य रूप से, मैं लोगों और उनके विजन में इन्वेस्ट करती हूं. फिर, मैं अपनी सूझबूझ के आधार पर फैसले लेती हूं. अंत में, मुझे उत्पाद या उसके पीछे की सोच पर विश्वास करना होता है. चेकलिस्ट में पैसा हमेशा आखिरी चीज होता है. यदि विचार काम करता है और दृष्टि उसका समर्थन करती है, तो उत्पाद भी काम करेगा. Mamaearth इसका उदाहरण है.

आपके अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?
मेरी अगली फिल्म है Sukhee. इसमें मैंने टाइटल रोल किया है और फिल्म सोनल जोशी द्वारा निर्देशित और अबुंदंतिया प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. मैं 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग भी कर रही हूं. यह अमेजन पर रिलीज होने वाली एक वेब सीरीज है, जिसे रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है.

आप तनाव को कैसे मात देती हैं?
प्राणायाम करके और अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करके. इसके अलावा, जागरुक रहकर और यह जानकर कि समाधान आपके भीतर है.

कोई एक किताब जिसने आपको प्रेरित किया है?
ऐसे कई किताबें हैं, जिसमें Ikigai: The Japanese Secret to A Long Happy Life, सबसे हालिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago