होम / साक्षात्कार / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: क्या शिक्षा प्रणाली में शामिल होना चाहिए योग?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: क्या शिक्षा प्रणाली में शामिल होना चाहिए योग?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बिज़नेस वर्ल्ड ने किसी न किसी रूप से योग से जुड़े लोगों से यह जाना कि क्या इसे शिक्षा प्रणाली में शामिल किया जाना चाहिए?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आज यानी 21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है. योग की शुरुआत भारत में प्राचीनकाल से ही हो गई थी. हमारे साधु-संत योग से खुद को निरोगी और स्वस्थ रखा करते थे. कोरोना काल ने योग की अहमियत एक बार फिर से लोगों को समझा दी है. मौजूदा वक्त में बड़े पैमाने पर योग किया जा रहा है. ऐसे में एक सवाल जायज है कि क्या योग को भारतीय शिक्षा प्रणाली में शामिल नहीं किया जाना चाहिए? बिज़नेस वर्ल्ड की स्नेहा पैत्रो ने इस संबंध में योग से किसी न किसी रूप में जुड़े लोगों से बात की. 

हर स्टूडेंट के लिए ज़रूरी योग
योगगुरु शैलेंद्र कहते हैं, शिक्षा की आधुनिक शैली में अनुशासन, सकारात्मक प्रेरणा और सबसे बढ़कर जीवन विज्ञान या साइंस ऑफ़ लिविंग जैसी कई महत्वपूर्ण बातों का अभाव है. पहले के समय में साइंस ऑफ़ लिविंग  स्कूल के पाठ्यक्रम का एक हिस्सा थी, लेकिन आधुनिक प्रतिस्पर्धी दुनिया में ये महत्वपूर्ण पाठ हमारे स्कूलों और कॉलेजों से गायब हैं. स्टूडेंट्स केवल ऑनलाइन गतिविधियों में मशगूल हैं. खासतौर पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर. शारीरिक गतिविधियां, जैसे कि खेल, योग, एथलेटिक्स आदि से दूर रहने के चलते वे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों और तनाव से ग्रस्त हो जाते हैं. तनाव उच्च रक्तचाप, अस्थमा, मधुमेह, जोड़ों के दर्द का कारण है. योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर काम करता है. आसन, प्राणायाम और ध्यान हर छात्र के लिए जरूरी है'.

‘स्कूलों में तैयार होती है नींव’
RouteIn Yoga के संस्थापक अखिल गोरे ने कहा, 'योग को स्कूलों/कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए. क्योंकि स्कूल ही वो जगह है जहां बच्चों की नींव तैयार होती है. यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रत्येक नागरिक अपनी उम्र के समान कुशल बने. यदि बच्चों को पता हो कि अपने शरीर को ठीक से कैसे प्रबंधित करना है, तो यह स्वास्थ्य सेवा का सबसे अच्छा प्रबंधन होगा'. 

उन्होंने आगे कहा, 'ऑब्जर्वेशन एक कुंजी है जो जागरुकता की ओर ले जाती है और स्थिरता एक ऐसी कुंजी है जो बेहतर प्रबंधन की ओर ले जाती है. एक बार जब युवा योगाभ्यास में शामिल होने लगेंगे, तो वे स्वतः ही अपने शारीरिक बल और मानसिक दशा की प्रकृति को ऑब्जर्व करना शुरू कर देंगे. जब वे अपने सकारात्मक पक्ष का पता लगा लेंगे तो वे परिणाम देने की पूरी कोशिश करेंगे. आजकल के युवाओं की एक मुख्य समस्या है अस्थिरता. जिसकी वजह से वह ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ रहते हैं. यदि आप अपनी जीवन शैली का सही से प्रबंधन करते हैं, तो आप सबकुछ ठीक ढंग से प्रबंधित करने लगते हैं, और योग इसमें कारगर भूमिका निभा सकता है'.

चरित्र को देता है आकार
अक्षर योग अनुसंधान और विकास केंद्र के संस्थापक हिमालयन सिद्ध, अक्षर ने कहा कि अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ योग को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में जल्द से जल्द शामिल किया जाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि यह संचार, व्यवहार और अंतर-व्यक्तिगत कौशल अकादमिक विषयों को पढ़ने-समझने जितना ही महत्वपूर्ण है. जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है स्वास्थ्य और बच्चे जितना जल्दी अपनी वेलबीइंग के बारे में जानेंगे उनके लिए उतना ही बेहतर रहेगा’.

उन्होंने आगे कहा, 'योग अभ्यास से न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है, बल्कि यह आपके चरित्र को भी आकार देता है, और आपको भीतर से सकारात्मकता और आत्मविश्वास प्राप्त करने में सक्षम बनाता है. बहुत से युवा अपनी खान-पान संबंधी आदतों, अपर्याप्त नींद और अनियमित जीवनशैली के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से पीड़ित हैं. योग इन समस्याओं को दूर करने में उनकी मदद कर सकता है'.

बड़ी आबादी अभी भी दूर
योग विशेषज्ञ मनीषा शर्मा ने कहा, 'योग दिवस का हिस्सा बनने वालों की संख्या में भले ही बढ़ोत्तरी हो रही हो, लेकिन इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि दुनिया की लगभग दो तिहाई आबादी को अभी से इससे दूर है. यदि हमें लगता है कि योग समग्र रूप से मानव जाति के लिए सकारात्मक बदलाव ला रहा है, तो हमें भारतीय परंपरा के इस अनमोल उपहार को युवाओं तक पहुंचाना चाहिए. शिक्षा प्रणाली में योग को शामिल करने से यह उनकी जीवशैली में खुद ब खुद शामिल हो जाएगा. यदि बच्चे कम उम्र से ही योग से परिचित होंगे, तो वे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनेंगे’.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago