होम / साक्षात्कार / गुरु जयेन्‍द्रपुरी के ये Tips दिलाएंगे आपको Stress से मुक्ति

गुरु जयेन्‍द्रपुरी के ये Tips दिलाएंगे आपको Stress से मुक्ति

जब आप जप करते हैं तो आपके दिमाग में एक रिदम पैदा होती है और वो नींद आने में मदद करती है. रात को सोने से पहले हाथ-पैरों और सिर पर शुद्ध घी लगाएं और सूंघें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज की भागती दौड़ती जिंदगी में हर आदमी छोटी-छोटी समस्‍याओं से जूझ रहा है, जिसमें स्‍ट्रेस और लाइफस्‍टाइल से जुड़ी कई परेशानियां ऐसी हैं जिनका हल आसानी से नहीं मिलता. ऐसी समस्‍याओं का हल कई बार हम डॉक्‍टर के पास जाकर तलाशने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसका हल मेडिकल साइंस में नहीं, बल्कि हमारे जीवन जीने के तरीके में ही होता है. आखिर एक स्‍वस्‍थ जीवन जीने के लिए क्‍या चाहिए?, आपकी लाइफस्टाइल इसमें क्या भूमिका निभा सकती है जैसे सवालों के जवाब जानने के लिए हमने कैलाश आश्रम महासंस्‍थान और राजराजेश्‍वरी देवस्‍थान के महामंडलेश्‍वर श्री श्री श्री जयेन्‍द्रपुरी महास्‍वामी से बात की.  

आपकी संस्‍था क्‍या करती है? ये कैसे आम आदमी से जुड़ी हुई है?
कैलाश आश्रम महासंस्‍थान के संस्‍थापक गुरु तिरूचि स्‍वामींगल महाराज हैं. इसकी स्‍थापना 1960 में हुई और आज ये संस्‍था 62 वर्ष पूरे कर चुकी है. जब से ये शुरू हुई तब से गुरूजी सभी को यही संदेश देते आए कि आपको सही जीवन जीना चाहिए. जिनकी आराधना गुरुजी करते थे उनका नाम राजराजेश्‍वरी देवी था. हमारे इस प्रकल्‍प में दो संस्‍थान एक साथ काम करते हैं, जिसमें कैलाश महाआश्रम महासंस्‍थान और दूसरा राज राजेश्‍वरी मंदिर है. वैदिक ज्ञान, उपासना, सामान्‍य पढ़ाई और दूसरे शिक्षण कार्य हमारी संस्‍था कर रही है, जहां समस्याओं का समाधान बताने की कोशिश की जाती है. हम दोनों तरह के समाधान बताते हैं. भक्‍तों को बताते हैं कि केवल परिश्रम मात्र से उनके जीवन की समस्‍याओं का हल नहीं हो सकता. क्‍योंकि आध्‍यात्‍म से दूर होने कारण कई तरह की समस्‍याएं आ रही हैं. इसलिए उन्‍हें दोंनो तरह के हल बताते हैं.

आप जानते हैं कि जितने भी जियोमैट्रिकल शेप हैं, उसमें पिरामिड भी एक है. जब हम ट्राएंगल या स्‍क्‍वैयर बोलते हैं तो वो टू डायमेंशनल हैं, लेकिन पिरामिड एक ऐसी आकृति है जो थ्री डायमेंशनल है. ये दुनिया के सात अजूबों में से एक है. इसकी विशेषता ये है कि ये जब से बना तभी से चर्चा का विषय बना हुआ है. मैं जानना चाहता था कि आखिर इसमें ऐसा क्‍या है. 19 की उम्र में मुझे एक पुस्‍तक मिली जिसने मुझे बताया कि वो एक मजार नहीं है बल्कि जो उस वक्‍त राजा लोग हुआ करते थे वो मरने के बाद जहां जाते हैं. वहां पहुंचने के लिए उस रास्‍ते के मध्‍य में एक पड़ाव है. वो एक पिरामिड होने के साथ-साथ एक एनर्जी सेंटर भी है, जिससे वहां कॉस्मिक एनर्जी निकलती है. जब मैं यहां आया तो मैंने जाना कि यहां एक अस्‍पताल बन सकता है. पिरामड कॉस्मिक एनर्जी का चैनल है.

कॉरपोरेट वर्ल्‍ड में काम करने वाले लोग स्‍ट्रेस से बहुत परेशान हैं. इसका प्रबंधन उन्‍हें कैसे करना चाहिए?
स्‍ट्रेस मैनेजमेंट का सबसे आसान तरीका ये है कि आप अपने आराम का एक समय तय करें. मेरे पास जब लोग इस समस्‍या को लेकर आते हैं तो मैं पूछता हूं कि आप आराम कितने घंटे करते हैं और कब करते हैं. अगर आप विश्राम नहीं कर रहे हैं तो ये आप गलत कर रहे हैं. ये शरीर कोई मशीन नहीं है. मशीन की फिर भी हम समय-समय पर सर्विस करवाते हैं. हमें समझना चाहिए कि शरीर कोई ऐसी जगह नहीं है कि उसमें जिस चीज की कमी हो रही है आपने उसमें वो डाल दिया.  इसका एक बॉयोलॉजिकल नियम है और वो नियम है कि आप लोग हर दिन आधा घंटा शरीर के बारे में जानकारी लीजिए. आहार का नियम बना लीजिए अगर आप आहार का नियम बना लेते हैं और विश्राम करते हैं तो आप दोगुना काम कर सकते हैं.

आहार और विश्राम हमारे जीवन में कितना होना चाहिए.
देखिए जहां तक बात है विश्राम की तो ये कम से कम पांच घंटे का होना चाहिए. जहां तक आहार की बात है तो मेरा मानना है कि आपको तीन टाइम खाने की जरूरत नहीं है. कोई जरूरत नहीं है कि आप ब्रेकफास्‍ट लें, लंच लें और उसके बाद डिनर लें. आप सिर्फ एक टाइम खाना भरपेट लीजिए बस वही काफी है.

कोरोना के बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है, लेकिन इस दौरान भी लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं, इस बारे में आप कुछ कहेंगे? 
मैं कारॅपोरेट मैनेजमेंट से अनुरोध करूंगा कि आप इंसानों को मशीन मत बनाइए. मैं कहना चाहूंगा कि आप अपने वर्किंग समय को कम कीजिए. जो लोग अभी इससे परेशान हैं वो अपना एक टाइम टेबल बनाएं. सुबह उठने से लेकर सोने तक की दिनचर्या के बारे में नोट करें. एक-एक दिन में जीएं. उसके बाद इसे एक हफ्ते में और उसके बाद महीनों में, फिर आप देखेंगें कि आप एक अच्‍छा जीवन जी रहे हैं और इन परेशानियों से भी निकल चुके हैं.

नींद नहीं आना आज एक बड़ी समस्‍या हो रही है इसके लिए क्‍या करना चाहिए?
आज बहुत से लोग नींद न आने के कारण गोलियां ले रहे हैं. बिना नींद के जीवन चलता नहीं है. मैं उन्‍हें कहता हूं कि आप रात को सोने से पहले जप करें. आप किसी धर्म, मजहब या सम्‍प्रदाय से आते हों, जिसको भी पूजते हों उसके नाम का जप करिए. ये कभी भी मत कहिए कि मुझे नींद नहीं आ रही है. जब आप जप करते हैं तो आपके दिमाग में एक रिदम पैदा होती है और वो नींद आने में मदद करती है. रात को सोने से पहले हाथ-पैरों में और सिर पर शुद्ध घी लगा लें और सूंघ लें. मैं एक बात ये भी कहना चाहूंगा कि आज युवाओं में जो ये भावना बढ़ रही है कि मैं इंडीपेंडेंट हूं मुझे किसी के गाइडेंस की जरूरत नहीं हैं. मैं उन्‍हें करेक्‍ट करना चाहुंगा कि यूथ दुनिया की ब्‍यूटी है. अपने से बड़ों का आदर करें. बड़ों का सम्‍मान करना उनका मार्गदर्शन लेना बहुत जरूरी है.

किन-किन किताबों को पढ़ना चाहिए.
अगर बच्‍चे हैं, तो उन्‍हें अमर चित्र कथा की कहानियां पढ़ाएं. अगर युवा हैं तो रिचर्ड बार्क, इल्‍यूशन और डायलॉग विथ डेथ जैसी किताबों को पढ़ें. इसके अतिरिक्‍त हमारे प्रकाशन मणिदीप प्रकाशन की किताबें पढ़ें. जो अलग-अलग विषयों पर आई हुई हैं.

VIDEO: SHARK TANK: नमिता थापर ने कही ऐसी बात, सुनकर अश्नीर को नहीं लगेगा अच्छा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026

म्यूचुअल फंड और PMS के बीच नया विकल्प बनेगा SIF? JioBlackRock ने समझाया पूरा मॉडल

JioBlackRock की चीफ क्लाइंट ऑफिसर कोमल नारंग ने BW हिंदी से की खास बातचीत में कंपनी की निवेश रणनीति, AI और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, भारतीय निवेशकों की बदलती जरूरतों और मौजूदा वैश्विक हालात में निवेश के सही तरीके पर विस्तार से अपनी बात रखी.

08-May-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

41 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

9 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago