✕

होम / साक्षात्कार / कितनी बदल गई है चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की भूमिका? BGSW के CFO ने दिया जवाब

कितनी बदल गई है चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की भूमिका? BGSW के CFO ने दिया जवाब

कौशिक सरकार ने बताया कि मॉर्डन सीएफओ की भूमिका ट्रेडिशनल अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग रिस्पॉन्सबिलिटी से कहीं अधिक हो गई है.

उर्वी श्रीवास्तव 4 years ago

समय के साथ-साथ हर चीज़ में बदलाव आता है. फिर चाहे वह काम करने का तरीका हो, उनसे जुड़ी चुनौतियां या फिर जिम्मेदारियां. बीते कुछ समय में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी कि CFO की भूमिका भी तेजी से बदली है. BW बिज़नेस वर्ल्ड से बातचीत में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (BGSW) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और CFO ने बताया कि पहले के मुकाबले अब CFOs के KRA (Key Result Area या Key Responsibility Area) में कौन सी नई जिम्मेदारियां जुड़ गई हैं.     

इन पर भी दे रहे हैं ध्यान
कौशिक सरकार ने बताया कि मॉर्डन सीएफओ की भूमिका ट्रेडिशनल अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल प्लानिंग रिस्पॉन्सबिलिटी से कहीं अधिक हो गई है. अब उन्हें कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी, डिजिटाइजेशन और एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन जैसी बातों पर भी ध्यान देना पड़ता है. हालांकि, इसका ये मतलब नहीं कि पुरानी जिम्मेदारियां आवश्यक या महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि CFOs का दायरा बढ़ गया है. आज चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर्स पहले से कहीं अधिक ऑर्गेनाइजेशन फंक्शन और ऑपरेशन्स के व्यापक स्पेक्ट्रम पर अपना प्रभाव बनाए हुए हैं.

सभी पहलुओं को कर रहे प्रभावित
कौशिक सरकार ने आगे कहा, 'आज CFOs फॉरवर्ड-लुकिंग स्ट्रेटेजिक बिज़नेस पार्टनर्स के रूप में विकसित हुए हैं, जो व्यापक जिम्मेदारियों का प्रबंधन करते हैं और नेतृत्व से लेकर रणनीति तक संगठन के सभी पहलुओं को प्रभावित करते हैं. सीएफओ के लिए अब यह आवश्यक है कि वे बहादुर बनें और ऐसे नए अवसरों के तलाश में रहें जो व्यावसायिक मूल्य को अनलॉक कर सकते हैं'.

ज्ञान और समझ बेहद ज़रूरी 
BGSW के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के अनुसार, मौजूदा समय में CFOs अपनी नौकरी के वित्तीय पहलुओं के अलावा उद्योगों से जुड़े जोखिम प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं, अपने संगठन के विकास और भविष्य को सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए नई तकनीकों को अपनाने का मूल्यांकन करते हैं. कौशिक सरकार ने बताया कि आज उद्योग ऑटोमेशन, AI और क्लाउड सेवाओं जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके तेजी से बदल रहे हैं. इसलिए अन्य विभागों और कार्यों को निर्देशित करने और समर्थन प्रदान करने के लिए सीएफओ को उद्यम की वित्तीय स्थिति का ज्ञान और समझ बहुत आवश्यक है. 

खुद को लगातार रखते हैं अपडेट
उन्होंने आगे कहा कि तेजी से विकसित होते टेक्नोलॉजिकल लैंडस्केप, नए बिज़नेस मॉडल की उत्पत्ति, सस्टेनबिलिटी-लेड बिज़नेस मॉडल्स और साइबर सुरक्षा की चिंताओं के चलते CFOs व्यवसाय की सफलता और हमेशा विकसित परिदृश्य में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को लगातार अपडेट कर रहे हैं. चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की जिम्मेदारियों पर बात करते हुए कौशिक सरकार ने आगे कहा कि आज CFOs ऑफिस मार्केट लीडरशिप को बनाए रखने के लिए सही टैलेंट को साथ जोड़े रखने और उनकी भर्ती के लिए उपयुक्त प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को लागू करने के लिए भी जिम्मेदार है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 week ago

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

25-August-2026

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

25-August-2026

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

22-June-2026

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20-June-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago