होम / हेल्थ / 5 कारण: पसंदीदा व्यक्ति के साथ यात्रा करना मेंटल हेल्थ के लिए क्यों अच्छा है?

5 कारण: पसंदीदा व्यक्ति के साथ यात्रा करना मेंटल हेल्थ के लिए क्यों अच्छा है?

डेली रूटीन और शहर की भागदौड़ के बीच आप बहुत थक चुके होते हैं. ऐसे में यदि आप अपने फेवरेट पार्टनर के साथ किसी हॉलीडे पर जाते हैं तो आपको रिलैक्स होने में काफी मदद मिलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

वरुण अरोड़ा
(CEO and Co-Founder of Ekostay, a homestay venture)

नई दिल्ली: कई दिनों तक लगातार काम करने से आप भी थक जाते होंगे. उस थकान को दूर करने और खुद को रिफ्रेश करने के लिए आप काम से छोटा सा ब्रेक लेकर हॉलीडे पर भी जाते होंगे. लेकिन मान लीजिए, कभी ऐसा हो जाए कि आपने खुद को रिफ्रेश करने के लिए ब्रेक लिया और ऐसे इंसान के साथ छुट्टियां मनाने गए, जिसकी वजह से आप और भी ज्यादा स्पॉइल हो जाएं तो क्या होगा? आपका मकसद पूरा नहीं हो पाएगा और आप खुद को रिफ्रेश नहीं कर पाएंगे. इसलिए आप जब भी किसी हॉलीडे पर जाएं, तो साथ में सिर्फ उसे ही ले जाएं जो आपके दिल के सबसे करीब हो. आपको ऐसा ही क्यों करना चाहिए, जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण...

रिलैक्स होने में मिलती है मदद
डेली रूटीन और शहर की भागदौड़ के बीच आप बहुत थक चुके होते हैं. ऐसे में यदि आप अपने फेवरेट पार्टनर के साथ किसी हॉलीडे पर जाते हैं तो आपको रिलैक्स होने में काफी मदद मिलती है. आप उसके साथ इतना बिजी हो जाते हैं कि आप कुछ दिनों के लिए मोबाइल, ई-मेल, सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं. आपको उससे बातें करनी अच्छी लगती हैं. 

मेंटल हेल्थ संबंधी समस्याओं में मिलता है आराम
क्या आप जानते हैं कि यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हॉलीडे पर जाते हैं, जो आपसे प्यार करता है तो उससे आपकी कई मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं में सुधार भी होता है? कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि इससे डिप्रेशन, चिंता, उदासी, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं में कमी आती है. यदि आप कई दिनों तक अपने घर के अंदर ही बंद रहें या फिर बिना ब्रेक लिए लगातार एक ही काम करते रहें तो आप कई मानसिक बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं. कोविड-19 के दौरान ऐसे कई मरीज सामने आए थे. इसलिए, जब भी समय मिले आप हॉलीडे पर जरूर जाएं.

सोचने का नजरिया बदल जाता है
यदि आप अपने फेवरेट पार्टनर के साथ अच्छे मौसम में किसी रिमोट प्लेस पर यात्रा करने जाते हैं, जहां भीड़भाड़ न के बराबर होती है तो आपके कई मेंटल ब्लॉक्स खुल जाते हैं. इससे आपके दिमाग में कई नए आइडिया आने लगते हैं. आपके सोचने का नजरिया बदल जाता है. इससे आपकी वर्क लाइफ भी बेहतर होती है. 

भावनात्मक रूप से संतुष्टि मिलती है
क्या आप जानते हैं कि जब आप अकेले में किसी शांत जगह पर अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं तो आप भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत होते हैं और एक संतुष्टि सी महसूस होती है? ऐसा करने से हमारा दिमाग काफी रिलैक्स महसूस करता है और हमारे रिश्ते एक-दूसरे के प्रति और भी ज्यादा मजबूत हो जाते हैं. इन सबका असर आपकी डेली लाइफ पर भी पड़ता है. 

आप खुद को कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे
आपको जो सबसे अधिक प्यार करता है, यदि आप उसके साथ हॉलीडे पर जाते हैं, तो इसका एक और बड़ा फायदा ये होता है कि आप खुद को कभी अकेला महसूस नहीं करेंगे. आप जब भी किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाएं तो अपने पार्टनर के साथ लोकल लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़िए. इससे आप वहां के कल्चर को अच्छे से समझ सकेंगे. आपके नए-नए दोस्त बनेंगे. आप जब लौटेंगे तो आपके साथ कई यादें भी जुड़ी रहेंगी, जिससे आपको महसूस होगा कि आप अकेले नहीं हैं. इससे आपके अंदर की निगेटिविटी दूर होगी और आप पॉजिटिव सोचने लगेंगे.

VIDEO: फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए ज़रूरी खबर, यात्रा से पहले पढ़ लें, वरना पड़ेगा पछताना

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago