होम / हेल्थ / सिर्फ 5 प्रतिशत कुत्तों को ही लग रही वैक्सीन, जानें Rabies Dogs को कैसे पहचानें

सिर्फ 5 प्रतिशत कुत्तों को ही लग रही वैक्सीन, जानें Rabies Dogs को कैसे पहचानें

ऐसे खतरनाक हालात के बाद भी जिले के करीब 70000 कुत्तों में से पांच फीसदी कुत्तों का ही वैक्सीनेशन हो सका है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: ताज नगरी शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक है. हर साल करीब 72000 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं. इसके बाद भी कुत्तों का वैक्सीनेशन नहीं किया जा रहा है. साथ ही साथ कुत्तों में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार के पास कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है.

रेबीज का वैक्सीनेशन बहुत जरूरी
ऐसे खतरनाक हालात के बाद भी जिले के करीब 70000 कुत्तों में से पांच फीसदी कुत्तों का ही वैक्सीनेशन हो सका है. पशु चिकित्सक डॉक्टर एके दोनारिया के मुताबिक कुत्तों में 9 बीमारियां और रेबीज का वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है. कुत्तों की पावो वायरस बीमारी मनुष्य में भी चली जाती है. रेबीज बीमारी लाइलाज है, इसलिए जो लोग कुत्तों का पालन करते हैं उनको हर साल कुत्तों का वैक्सीनेशन कराते रहना चाहिए.

पशुपालन विभाग को पोस्ट वॉइस वैक्सीन मिलती है
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विजय वीर चंद्र पाल ने बताया कि पशुपालन विभाग को पोस्ट वॉइस वैक्सीन मिलती है. कुत्ते के द्वारा किसी गाय, भैंस, बकरी, सहित अन्य जानवरों को काटने पर हम वैक्सीनेशन करते हैं. इस साल कुत्तों के बढ़ते हमलों के बाद भी वर्ष 2022 में आगरा को मात्र 2291 वैक्सीन ही मिली. इसमें से भी अभी 600 वैक्सीन लगनी शेष है.

कुत्तों को वैक्सीन लगाने का कार्य PFA करती है
नगर निगम पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शहर में कुत्तों को वैक्सीन लगाने का कार्य PFA करती है. वे महीने में 35 से 40 कुत्तों को वैक्सीन लगा रहे हैं. उनकी डिमांड के हिसाब से हम रेबीज वैक्सीन उन्हें मुहैया करा रहे हैं. वहीं, पशु चिकित्सक डॉक्टर संजीव नेहरू का कहना है कि आगरा में 35 से 40 हजार पालतू कुत्ते हैं. इनमें से 20 फीसदी का ही वैक्सीनेशन हुआ है.

साल में 72 हजार कुत्ते के काटने के मामले सामने आते हैं
जिला अस्पताल के आंकड़ों को देखा जाए तो वर्तमान में कुत्तों के काटने के मामले प्रतिदिन 250 तक आ रहे हैं, जबकि गर्मी में इसका आंकड़ा बढ़कर 450 तक पहुंच जाता है. प्रतिदिन 200 मामलों से महीने में 6 हजार और साल में 72 हजार कुत्ते के काटने के मामले सामने आते हैं.

कितना खर्चा आता है एक कुत्ते की वैक्सीनेशन का
कुत्ते की वैक्सीनेशन की शुरुआत 2600 रुपये हो जाती है और 5000 रुपये तक जाती है. उसके बाद हर साल बूस्टर डोज जो हाफ प्राइस में मिल जाती है.

क्या कहते हैं आंकड़े
- 21 लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते उत्तर प्रदेश में हैं. इनमें से वैक्सीनेटेड कुत्तों की संख्या इतनी है कि उनकी गिनती ही नहीं हो पाई है.

- उत्तर प्रदेश में 26 लाख के करीब पालतू कुत्ते हैं. इनमें से लगभग 19 लाख वैक्सीनेटेड हैं.

- उत्तर प्रदेश में कुत्तों के वैक्सिनेशन का सालाना बजार अनुमानित 290 करोड़ रुपये का है.

हैरान करने वाली बात
- सरकारी पशु अस्पतालों में कुत्तों के वैक्सीनेशन का कोई सालाना बजट नहीं आता है. जिले से वैक्सीनेशन की डिमांड भेजी जाती है. उसमें भी 50 से 60% तक की ही आपूर्ति होती है.

- उत्तर प्रदेश में हाइड्रोफोबिया से मौतों का सिलसिला टूटता नहीं है. रेबीज इंफेक्शन होने के बाद मृत्यु शत प्रतिशत निश्चित है. किसी भी तरह की दवा से संक्रमित की जान नहीं बच सकती.

रेबीज कुत्ते की पहचान व बचाव
- कुत्ते के मुंह से हरवक्त लार निकालती रहती है
- कुत्ते की ज़ुबान को लकवा मर जाता है 
- कोई भी खाना निगल नही पाएगा
- जखम को 10 मिनट तक बीटाडीन से साफ करें
- 10 मिनट तक घाव को साबुन से धोएं, जिससे कि वायरस मर जाए

VIDEO : Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago