होम / हेल्थ / मिल गई कैंसर के इलाज की दवा? मौत की कगार पर थी NRI महिला, बच गई जान!

मिल गई कैंसर के इलाज की दवा? मौत की कगार पर थी NRI महिला, बच गई जान!

इससे पहले डेविड का 15 महीने तक इलाज चला था और वो सही होकर के वापस भी आ गई थी, लेकिन कैंसर फिर से वापस आ गया. उसके बाद उसे ट्रीटमेंट के दौरान ट्रायल के लिए ऑफर किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली/लंदनः मैंचेस्टर में रहने वाली एक भारतीय मूल की महिला जो ब्रेस्ट कैंसर की वजह से कुछ महीनों के लिए जीने वाली थी, उसको यूके के एक अस्पताल में नई दवा के लिए हुए क्लिीनिकल ट्रायल में नई जिंदगी मिल गई है. अब 51 साल की जैसमीन डेविड अपनी सितंबर में आने वाली 25वीं एनीवर्सरी को भी सही से मना सकेगी. 

नेशनल हेल्थ सर्विस ने किया था ट्रायल

नेशनल हेल्थ सर्विस ने दो साल तक डेविड पर एक नई दवा का ट्रायल किया था, जो कि National Institute for Health and Care Research (NIHR) के द्वारा क्रिस्टी एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा संचालित National Institute for Health and Care Research (NIHR) अस्पताल में भर्ती थी. इस ट्रायल में Atezolizumab के कॉम्बिनेशन वाली दवा का टेस्ट किया गया था, जो डेविड हर तीसरे हफ्ते लेती थी. 

पहले चला था 15 महीने इलाज

इससे पहले डेविड का 15 महीने तक इलाज चला था और वो सही होकर के वापस भी आ गई थी, लेकिन कैंसर फिर से वापस आ गया. उसके बाद उसे ट्रीटमेंट के दौरान ट्रायल के लिए ऑफर किया गया. डेविड के दो बच्चे हैं जो बड़े हो गए हैं और वो खुद इलाज से पहले एक वृद्धाश्रम में काम कर रही थीं. 

2017 में पता चला कैंसर

डेविड को 2017 में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर का पता चला जब उन्हें निपल के ऊपर एक गांठ दिखी.अप्रैल 2018 में छह महीने की कीमोथेरेपी और एक मास्टक्टोमी से गुजरना पड़ा, इसके बाद रेडियोथेरेपी के 15 राउंड्स ने उसके शरीर को कैंसर से मुक्त कर दिया.

अक्टूबर में वापस आया कैंसर

फिर अक्टूबर 2019 में कैंसर वापस आ गया और स्कैन में उसके पूरे शरीर में कई घाव दिखाई दिए. कैंसर फेफड़े, लिम्फ नोड्स और छाती की हड्डी में फैल गया था और बताया गया था कि उसके पास जीने के लिए एक वर्ष से भी कम समय है. दो महीने बाद, जब और कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था, तब उसको नई दवा के ट्रायल में शामिल होने का ऑफर दिया गया. ट्रायल शुरू होने के बाद जून 2021 में स्कैन के दौरान, उसके शरीर में कोई मापने योग्य कैंसर कोशिकाएं नहीं दिखाई दीं और उसे कैंसर मुक्त माना गया. वह दिसंबर 2023 तक इलाज पर रहेगी, ताकि तब तक बीमारी का कोई सबूत नहीं दिखे.

द क्रिस्टी में मैनचेस्टर सीआरएफ के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और क्लीनिकल डायरेक्टर प्रोफेसर फियोना थिस्टलेथवेट ने कहा हम वास्तव में खुश हैं कि जैस्मीन का इतना अच्छा परिणाम रहा है. द क्रिस्टी में हम लगातार नई दवाओं और उपचारों का परीक्षण कर रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या वे अधिक लोगों को लाभान्वित कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

33 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago