होम / BW HealthCare / कोविड के बाद Health Policy में आए कई बदलाव, इन्‍हें जानकर कराएं रिन्‍यू 

कोविड के बाद Health Policy में आए कई बदलाव, इन्‍हें जानकर कराएं रिन्‍यू 

सरोगेसी उन परिवारों लिए एक चिकित्सा विकल्प है, जो चिकित्सीय स्थितियों के कारण स्वयं गर्भधारण करने में असमर्थ हैं और परिवार शुरू करने में असमर्थ है. IRDAI का सर्कुलर एक स्वागत योग्य कदम है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दुनिया भर आई बीमारी कोविड 19 के बाद हर तरह की इंडस्‍ट्री में कई तरह के बदलाव आए हैं. इसी तरह से हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में भी कई तरह के बदलाव आए हैं. कोविड 19 की भयावहता के कारण लोगों को जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा उसने हेल्‍थ पॉलिसी कंपनियों को उसमें कई तरह के बदलाव लाने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि अगर आप भी इस साल अपनी हेल्‍थ पॉलिसी को रिन्‍यू कराने जा रहे हैं तो आपको किन बातों का ध्‍यान रखना है. 

उम्र आधारित सुविधाओं में हुआ इजाफा 
आज तक जब भी हेल्‍थ इंश्‍योरेंस में वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए मधुमेह या हाई बीपी जैसी पहले से मौजूद बीमारियों के कारण कुछ साल पहले तक बहुत कम विकल्प थे,  लेकिन आज उनके लिए भी अधिक से अधिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज विकल्प मौजूद हैं. विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिज़ाइन की गई कई योजनाएँ हैं. ये पॉलिसीयां उन लोगों के लिए बेहतर तरीके से काम करती हैं जिन्‍हें पहले से कोई बीमारी है. हालांकि इसकी कुछ लिमिट हो सकती हैं जिसमें सम इंश्‍योर्ड से लेकर को पेमेंट प्‍लॉन जैसी सीमाएं हो सकती हैं. एक्‍सपर्ट कहते हैं कि सीनियर सिटीजन को फैमिली फ्लोटर प्लान की बजाय, व्यक्तिगत हेल्थ पॉलिसी देखनी चाहिए.

कौन-कौन सी कंपनी लाई क्‍या नए प्‍लॉन 
कोविड के बाद अगर अलग-अलग कंपनियों के लाए प्‍लॉन पर नजर डालें तो पता चलता है कि आखिर कितनी तेजी से बीतते सालों में प्‍लॉन आए हैं. कई नामी कंपनियों के साथ-साथ नए खिलाड़ी भी बाद में वरिष्ठ योजनाओं के साथ मैदान में सामने आए. Niva Bupa (पूर्व में Max Bupa) ने 2021 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर फर्स्ट प्लान लॉन्च किया. आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने 2021 में एक्टिव हेल्थ एसेंशियल नामक एक योजना शुरू की जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक किफायती योजना के रूप में सामने आई. इसी तरह से ICICI लोम्बार्ड 2022 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य बीमा योजना लेकर आया. मणिपाल सिग्ना हेल्थ इंश्योरेंस 2023 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष प्‍लॉन लेकर आया, जिसे मणिपाल सिग्ना प्राइम सीनियर कहा जाता है. इसी तरह अब महिलाएं सरोगेसी कवर भी प्राप्त कर सकती हैं. बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) ने हाल ही में बीमा कंपनियों को सरोगेट माताओं को 36 महीने तक का कवरेज देने की अनुमति दी है.

जरूरत के अनुसार हेल्‍थ प्‍लॉन 
पॉलिसी कर्ताओं को पॉलिसीधारकों के बारे में जितनी अधिक जानकारी होगी, वे अपने प्‍लान में ज्‍यादा से ज्‍यादा रिस्‍क कवर कर सकेंगे. आज हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनियां बेहतर प्‍लॉन बनाने के लिए पारिवारिक इतिहास, जीवन शैली, आय वर्ग के अनुसार व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा उत्पाद बनाने के लिए डेटा का उपयोग कर रहे हैं. एक एक्‍सपर्ट कहते हैं कि आज फिटनेस बैंड जैसी पहनने योग्य तकनीक का उपयोग बीमा कंपनियों को पॉलिसीधारकों के वास्तविक समय के स्वास्थ्य संबंधी डेटा प्रदान करने के लिए किया जा रहा है फिर से, बीमाकर्ताओं को अनुकूलित बीमा बनाने में मदद करने की दिशा में मदद करता है. एक्‍सपर्ट कहते हैं कि क्रिटिकल इलनेस प्लान, मैटरनिटी प्लान, ओपीडी आधारित हेल्थ कवर, लैब टेस्ट, दवाओं को कवर करने वाला हेल्थ इंश्योरेंस, रूम रेंट कैपिंग नहीं देने वाले पर्सनलाइज्ड हेल्थ इंश्योरेंस उत्पाद आज उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

यूज एंड फाइल प्रक्रिया के माध्यम से नए उत्पाद
IRDA की ओर से सैंडबॉक्सिंग के साथ बीमाकर्ताओं को अधिक लचीलापन दिया गया है. एक्‍स्‍पर्ट कहते हैं कि IRDA ने रेगुलेटरी सैंडबॉक्स' के टेस्‍ट की अवधि को 6 महीने से बढ़ाकर 36 महीने कर दिया है. हालांकि, जून 2022 में, IRDAI ने कई गैर-जीवन उत्पादों के लिए 'यूज एंड फाइल की अवधारणा पेश की, जो बीमाकर्ताओं को बिना पूर्व अनुमोदन के प्रोडक्‍ट को यूज करने की अनुमति देता है और बीमाकर्ताओं को उत्पाद दाखिल करने के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि से बचने में मदद करता है. इसने सैंडबॉक्स के तहत उत्पादों के प्रयोग की आवश्यकता को कम कर दिया है क्योंकि बीमाकर्ता अब व्यापक शोध करने में सक्षम हैं और सैंडबॉक्स प्रायोगिक अवधि की सीमा के बिना जल्दी से एक पूर्ण उत्पाद लॉन्च कर सकते हैं. 

पॉलिसियों को लगातार बनाया जा रहा है लचीला 
ज्‍यादातर पॉलिसी करने वाली कंपनियां अब एक निश्चित प्‍लॉन नहीं बेच रही हैं. बल्कि वो अपने उपभोक्‍ता की जरूरत के अनुसार प्‍लॉन को डिजाइन कर रही हैं और उसमें बदलाव कर रही हैं. जिन उपभोक्‍ताओं को सस्‍ती पॉलिसी चाहिए उनके पास उनके लिए सस्‍ती पॉलिसी का भी विकल्‍प मौजूद है. अगर आपको प्रीमियम ज्‍यादा लगता है तो आप उसे भी प्रबंधित कर सकते हैं. अगर आपको अस्‍पताल के कमरे के किराए की सीमा में बदलाव करना है तो आप वो भी कर सकते हैं. आज मॉड्यूलर उत्पादों के साथ स्वास्थ्य बीमा योजनाएँ अधिक लचीली हो गई हैं. ग्राहक अलग-अलग कंपनियों के उत्‍पादों की तुलना भी कर सकते हैं और सभी तरह के नियम शर्तों को जान सकते हैं.

भारत की GDP को लेकर UN ने कही ये चौंकाने वाली बात

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago