होम / हेल्थ / इन Food Item से सर्दियों में गर्म रखें अपना शरीर

इन Food Item से सर्दियों में गर्म रखें अपना शरीर

एक अच्‍छा फूड आपके शरीर में प्राकृतिक तौर पर गर्मी पैदा कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने फूड में उन Food Item को शामिल करें जो आपको प्राकृतिक तौर पर गर्मी प्रदान करते हों.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सर्दियों में सभी के लिए जरूरी होता है कि आप अपने खाने में ऐसे Food Item को शामिल करें जो आपके शरीर को गर्मी प्रदान करें. क्‍योंकि यही गर्मी आपको कई तरह की बीमारियों से बचाती है.आज हम आपको कुछ ऐसे Food Item के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप सर्दियों के दौरान अपने आप को घर में रख सकते हैं. सर्दियों में ब्लैंकेट के अंदर रहने और स्वेटर पहनने से बेहतर होगा कि अगर आप इन Food Item को लेते हैं तो आप प्राकृतिक तौर पर अपने शरीर में गर्मी पैदा कर सकते हैं. 


केले हैं बेहतरीन Energy का Source
सर्दियों में आपको ऐसे फ्रूट्स लेने की जरूरत है जो आपको अलग-अलग तरह के विटामिन और ऐसे तत्व प्रदान करें जो आपके शरीर को में पर्याप्त गर्मी पैदा करें. इनमें बनाना या केले जैसा फ्रूट शामिल है वैज्ञानिकों के अनुसार केले में विटामिन बी और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं ये आपके शरीर में थायराइड और एड्रेनल गलैंड्स को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं. ये शरीर के वही पार्ट हैं जो बॉडी को उचित टेंपरेचर प्रदान करते हैं.


हॉट चॉकलेट में भी हैं वो तत्व
हॉट चॉकलेट भी एक ऐसा तरीका है जो आपके शरीर को सर्द रातों में अच्छी गर्मी प्रदान कर सकता है. कई स्टडीज जो इसके ऊपर हुई है वह बताती हैं की चॉकलेट जो आपकी बॉडी के माइक्रोसर्कुलेशन को सही तरीके से बढ़ाकर आपके शरीर को अच्‍छा तापमान प्रदान करती है. चॉकलेट के अंदर कोको बटर होता है जो कि शरीर को प्राकृतिक तौर पर गर्मी प्रदान करता है.


अदरक की चाय भी है गुणकारी
हमारे घरों में बनाई जाने वाली चाय में अदरक का इस्तेमाल तो सभी करते हैं,  लेकिन इसके गुणों के बारे में कम ही लोग जानते हैं. लेकिन अगर इस चाय में एक चुटकी दालचीनी पाउडर और काली मिर्च मिला दी जाए तो यह आपके शरीर को वह तत्व प्रदान करती है, जिससे आपके शरीर को उचित तापमान मिल पाता है. इसलिए अगली बार जब भी आप अदरक की चाय पिए तो उसमें दालचीनी पाउडर और काली मिर्च जरूर मिलाएं.


खजूर भी है गुणकारी
सर्दियों के दिनों में बाजार में जो चीज अक्सर और सबसे ज्यादा बिकती है उनमें शामिल है खजूर. खजूर एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हमारे शरीर को मिलने वाले प्राकृतिक मैग्नीशियम आयरन और पोटेशियम को बढ़ाने में मदद करता है. इन दोनों तत्वों से हमारे शरीर में अच्छी गर्मी पैदा होती है और आपको यह गर्मी सर्दियों में ठंड से लड़ने में बड़े मददगार साबित हो सकते है. इसलिए अपने खाने में खजूर को जरूर इस्तेमाल करें.


ड्राई फ्रूट से मिलेगी प्राकृतिक गर्मी
ड्राई फ्रूट प्राकृतिक ऊर्जा का बेहतरीन साधन है. लेकिन सर्दियों में इनका इस्तेमाल आपको सर्दी से लड़ने के साथ-साथ एक अच्छा टेस्ट भी प्रदान करते हैं. इन ड्राई फ्रूट्स के अंदर घुलने वाले विटामिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं. जो आपके शरीर में जाकर आपको गर्मी देता है इसलिए सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल विशेष तौर पर बादाम और काजू का इस्तेमाल पर्याप्त मात्रा में करें.

कई बीमारियों का समाधान है शहद
शहद वैसे तो हर मौसम में गुणकारी है लेकिन सर्दियों में इसकी कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है. शहद का इस्तेमाल करने से आपको होने वाले कफ से आसानी से बचा जा सकता है. शहद उन खाद्य पदार्थों में शामिल है, जो आपके शरीर की इम्यूनिटी को भी पर्याप्त मात्रा में बढ़ाते हैं या नहीं आपके शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की प्रतिरक्षा तैयार होती है. इसलिए अपने खाने में शहद का पर्याप्त मात्रा में इस्तेमाल करें कोशिश करें  हो सके तो शुगर की जगह अगर आप शहद का इस्तेमाल करें तो वह आपके शरीर के लिए और बेहतर हो सकता है. 
इसी तरह से सर्दियों में ब्राउन राइस भी एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो आपके शरीर में कई तरह के तत्वों को प्रदान करता है. यह आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट पैदा करता है जिससे शरीर का शुगर लेवल बढ़ता है और शरीर में गर्मी आती है. उन्हीं गुणकारी तत्वों में शामिल है रेड मीट, रेड मीट जैसे मटन जैसे  Food item आपके शरीर को सर्दियों में बेहतरीन गर्मी प्रदान करते हैं. यह आपके शरीर में आयरन लेवल को बढ़ाते हैं, जिनके शरीर में कम आयरन की मात्रा होती है उन्हें रेड मीट का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए. रेड मीट में विटामिन B12 भी होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. इसी कड़ी में आखरी खाद्य पदार्थ है सरसों सरसों के बीज भी पर्याप्त गर्मी प्रदान करने वाले Food item हैं. सरसों का तेल अगर आप अपने शरीर में हाथ और पैरों में लगाते हैं तो आपका शरीर गर्म रहता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago