होम / हेल्थ / डेली कितने घंटे सोते हैं एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स; जानिए कितनी जरूरी है नींद?

डेली कितने घंटे सोते हैं एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स; जानिए कितनी जरूरी है नींद?

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया था कि शुरुआती समय में वे ये मानते थे कि ज्यादा नींद अच्छी नहीं होती.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: हाल में एक रिपोर्ट आई थी कि नींद पूरी न कर पाने के कारण युवाओं में हार्ट अटैक की समस्या बढ़ रही है. ये तो रही सेहत की बात, लेकिन नींद नहीं पूरी करने से सिर्फ सेहत पर ही नहीं प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है. यदि आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आप उतनी सजगता के साथ काम नहीं कर पाएंगे, जितनी आपकी क्षमता है. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स भी इस बात को स्वीकारते हैं.

जेफ बेजोस जल्दी सोते और जल्दी उठते हैं
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस आठ घंटे सोते हैं. उन्होंने कहा है कि उनके लिए नींद काम की तरह ही बहुत जरूरी है. उनका मानना है कि यदि नींद पूरी नहीं होगी तो वे अपना 100% आउटपुट नहीं दे पाएंगे, इसलिए वे 8 घंटे की नींद लेते हैं. उनके काम करने की भी एक खास रणनीति है. वे सभी जरूरी मीटिंग्स लंच से पहले निपटा लेते हैं. उनका मानना है कि शाम 5 बजे तक उनके सोचने की क्षमता कम हो जाती है. बेजोस जल्दी सो जाते हैं और फिर 8 घंटे की नींद पूरी करके जल्दी उठ भी जाते हैं. वे नियमित रूप से अखबार पढ़ते हैं और परिवार के साथ ही ब्रेकफास्ट करते हैं.

एलन मस्क कम से कम 6 घंटे सोते हैं
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क कम से कम 6 घंटे सोते हैं. मस्क ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ज्यादा काम करना पसंद है. वे अक्सर रात को दो या तीन बजे तक काम करते हैं. कई बार रविवार और शनिवार को भी काम करते हैं, लेकिन नींद कम से कम 6 घंटे की लेते हैं. उनका मानना है कि इसके बाद उनमें फिर से पूरी ऊर्जा आ जाती है.

बिल गेट्स कम से कम 7 घंटे सोना जरूरी मानते हैं
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया था कि शुरुआती समय में वे ये मानते थे कि ज्यादा नींद अच्छी नहीं होती, लेकिन जब से उन्होंने मैथ्यू वाकर्स की किताब 'वाय वी स्लीप' पढ़ी, उनका नजरिया बदल गया. अब वे कम से कम 7 घंटे सोते हैं और दूसरों को भी ये सलाह देते हैं. उनका मानना है कि इससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है.

क्यों जरूरी है 7 से 8 घंटे की नींद
अच्छी नींद से हार्ट स्वस्थ रहता है. नींद के दौरान कुछ ऐसे हार्मोन भी बनते हैं, जिनसे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इसलिए कई बार आपने ये सुना होगा कि बीमार होने पर डॉक्टर भी ज्यादा से ज्यादा सोने की सलाह देते हैं. यदि आप 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करते हैं तो आपकी मेंटल हेल्थ में काफी सुधार होता है. आपका ब्रेन अच्छी तरह से काम करता है. यह बात शोध में साफ हो चुकी है.

प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए आप कोशिश करें कि डेली जल्दी सो जाएं और फिर जल्दी उठ जाएं, लेकिन 7-8 घंटे की नींद जरूर लें. उसके बाद नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करें. इससे आप अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा फ्रेश महसूस करेंगे.

VIDEO : iPhone 14 Pro को लेकर सामने आई पहली खामी, जानिए क्या आ रही दिक्कत?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago