होम / हेल्थ / क्या गूगल और केमिस्ट की सलाह पर आप भी लेते हैं दवाई? जा सकती है जान

क्या गूगल और केमिस्ट की सलाह पर आप भी लेते हैं दवाई? जा सकती है जान

यह शहर नकली, नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी मंडी बन चुका है. यहां से ना देश के कई हिस्सों में भी इस तरह की दवाइयों की सप्लाई की जाती है.

आमिर कुरेशी 3 years ago

आगरा: डिजिटल जमाने में किसी भी चीज की जानकारी चाहिए तो हम सबसे पहले गूगल करते हैं. यह आदत सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. बीमारी के मामलों में तो यह जानलेवा भी हो सकती है. जांच से लेकर दवाएं खरीदने और सेवन करने में विशेष सावधानी की आवश्यकता है.

आगरा नकली दवाओं की मंडी
आगरा जैसे शहर में तो इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए. यह शहर नकली, नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी मंडी बन चुका है. यहां से ना देश के कई हिस्सों में भी इस तरह की दवाइयों की सप्लाई की जाती है. गलत दवाइयों के इस्तेमाल में गूगल और सोशल मीडिया भी अपनी बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है. गलत जानकारियों के कारण लोग बिना डॉक्टर को दिखाए ही दवाओं का सेवन कर ले रहे हैं. कई बार ऐसी दवाएं गलत असर कर जाती हैं और मरीज को गंभीर हालत में पहुंचा देती हैं. केमिस्ट से रोग बताकर दवा खरीदने में भी इस तरह का खतरा है.

जब दवा खरीदें तो बिल जरूर लें
आगरा नकली दवाओं की बहुत बड़ी मंडी साबित हो चुका है, इसीलिए नकली दवाओं से बचना है तो खरीदने के बाद बिल जरूर लें. जब आप बिल मांगेंगे तो केमिस्ट नकली दवा नहीं दे पाएगा. उसे पता चल जाएगा कि फार्मा कंपनी से दवाई किस चैनल से होते हुए केमिस्ट तक पहुंच रही है.

एक्सपर्ट्स की राय
इस मामले पर IMA के अध्यक्ष डॉक्टर ओपी यादव ने बताया कि मरीज के रोग की प्रकृति को देखकर ही दवा लिखी जाती है. संबंधित ड्रग्स की एक निश्चित मात्रा होती है. इससे ज्यादा या कम देने पर मरीज को नुकसान हो सकता है.

डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि अधिक उम्र के मरीजों को घर पर दवा खाने में अक्सर गड़बड़ी हो जाती है. मरीज अपने विवेक से डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज नहीं ले पाता है. यह दिक्कत 65 साल से अधिक उम्र के मरीजों के साथ आती है. परिवार का जानकार सदस्य ही दवाई खिलाए तो अच्छा रहता है.

कोविड काल में हुई थी बड़ी गड़बड़ी
कोविड काल में लोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देसी नुक्से अपना रहे थे. लगातार लौंग, अदरक, काली मिर्च का काढ़ा पी रहे थे. साथ में च्यवनप्राश और गर्म चीजों का सेवन भी बढ़ा दिया था. इस कारण उल्टी-दस्त के साथ गैस जैसी अनेकों दिक्कतें होने लगी थीं.

VIDEO : iPhone 14 पर मिल रही इतनी भारी छूट, अब बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं इसे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

17 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago