होम / BW HealthCare / BW Healthcare: आज भी मरीज-डॉक्‍टर का ट्रस्‍ट सबसे अहम हिस्‍सा है: डॉ. अनुराग बत्रा 

BW Healthcare: आज भी मरीज-डॉक्‍टर का ट्रस्‍ट सबसे अहम हिस्‍सा है: डॉ. अनुराग बत्रा 

हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में अगर पिछले कुछ सालों में निवेश की स्थिति को देखें तो पिछले साल के मुकाबले अभी तक रेवेन्‍यू बराबर ही है. जबकि अभी 4 महीने और बचे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW healthcare world healthtech के पहले संस्‍करण में जो बैंग्‍लुरू में हो रहा है उसमें बिजनेस वर्ल्‍ड के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि मैं आप सभी का स्‍वागत करता हूं अपने इस इवेंट में जहां हम आज शाम को 30 अंडर 30 में इस क्षेत्र में काम करने वालों को सम्‍मानित करेंगे. मैं ये कह सकता हूं कि अपने इस प्रयास में हम महिलाओं की भागीदारी को 50 प्रतिशत ले जाने के करीब पहुंचे हैं. उन्‍होंने एक अहम बात कहते हुए कहा कि आज भी हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में डॉक्‍टर और मरीज के बीच एक विश्‍वास का रिश्‍ता है. जो इस पेशे की एक बुनियाद की तरह है. 

मैं कम करता हूं पॉवर प्‍वॉइंट प्रजेटेशन का इस्तेमाल
डॉ. अनुराग बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि दरअसल मैं अपने संबोधन में कम ही पॉवर प्‍वॉइंट का इस्‍तेमाल करता हूं. क्‍योंकि मैं मानता हूं कि पॉवर प्‍वॉइंट प्रेजेटेशन ऐसे लोगों के द्वारा तैयार किया जाता है जो न तो पॉवरफुल होते हैं और न ही उनका कोई प्‍वॉइंट ऑफ व्‍यू होता है. ऐसे में मैंने सोचा कि आखिर उस कम्‍यूनिटी के सामने में क्‍या बात करूंगा जो इस फील्‍ड में मुझसे ज्‍यादा जानती है. आप लोग मुझसे बेहतर जानते हैं कि आखिर इस क्षेत्र में क्‍या हो रहा है. अगर 2021 की बात करें तो हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में 3.2 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है. वहीं 2022 की बात करें तो उसमें कई कारणों के चलते इसमें फंडिंग को लेकर विंटर देखने को मिला. इसके कारण ये घटकर 1.4 टू 1.5 बिलियन डॉलर तक आ गई थी. उसी तरह से अगर 2022-23 में देखें तो ये अभी उसी के आसपास है और अभी इसमें 4 महीने का समय और बचा है. ऐसी इंडस्‍ट्री में 4 महीने काफी बड़ा समय होता है. 

हेल्‍थकेयर में सबसे अहम है थ्री टी सिस्‍टम 
हेल्‍थकेयर सिस्‍टम में तीन अहम चीजें हैं इनमें एक हेल्‍थकेयर मेडिसीन हैं दूसरे हेल्‍थकेयर इक्‍विपमेंट हैं जो आपके शरीर के अलग-अलग पैरामीटर को नापते हैं. इसमें तीसरा है प्रीवेंटिव हेल्‍थकेयर. ये तीनों मिलकर हेल्‍थकेयर की अहम पार्ट बनते हैं. डॉ बत्रा ने कहा कि हेल्‍थकेयर सेक्‍टर के बुनियादी हिस्‍से बनते हैं. उन्‍होंने कहा कि हेल्‍थकेयर अभी भी ऐसा सेक्‍टर है जहां ट्रस्‍ट सबसे अहम है. पिछले कुछ समय में मेंटल हेल्‍थ सबसे अहम समस्‍या बनकर सामने आई है. आज हर तीन में से 1 आदमी माइल्‍ड किस्‍म के ड्रिपेसन से जूझ रहा है.और 4 में से 1 सीरियस स्थिति में है. एनजाइटी, डिप्रेसन और इनसोमेनिया जैसी चीजें हैं जिससे आज सैकड़ों लोग जूझ रहे हैं. 

नींद से न करें कोई समझौता
उन्‍होंने कहा कि मैं आपसे ये कहना चाहूंगा कि आप अपनी नींद से कोई समझौता ना करें. मैं आप सभी से कहना चाहूंगा कि आपको Mathew Walker की लिखी Why we Sleep किताब जरूर पढ़नी चाहिए. मैं आप सभी को बिजनेस वर्ल्‍ड के नए संस्‍करण के बारे में भी बताना चाहूंगा जिसमें हमने मिथुन संचेती की स्‍टोरी को लिया है. जो बताती है कि आपको वेल्‍थ कैसे क्रिएट करनी चाहिए. मैं आपसे ये भी कहना चाहूंगा कि हम इंसानियत के सामने ऐसी कौन सी दूसरी समस्‍याओं से जूझ रहे हैं. इनमें स्‍ट्रेस एक है लेकिन उससे भी जो बड़ी है क्‍लाइमेट चेंज. इस बार के टाइम मैग्‍जीन के संस्‍करण में बताया गया है कि धरती पर सबसे खुबसूरत जगह कौन सी है.जी हां वो समुद्र है. हमारे क्‍लाइमेट चेंज पर सबसे ज्‍यादा असर कौन डाल रहा है वो यूरोप के जंगलों में लगने वाली आग है, अफ्रिका में तापमान कैसे बढ़ रहा है, आज हम देख रहे हैं कि मार्च अप्रैल में हमें पीक टेंपरेचर का सामना करना पड़ रहा है. ग्‍लोबल वॉर्मिंग एक बड़ी समस्‍या है और हम क्‍लाइमेट चेंज की समस्‍या से जूझ रहे हैं. 

अवॉर्ड लेने सभी लोग बेहद योग्‍य 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि ज्‍यूरी की क्‍वॉलिटी बहुत बेहतर है. हम लोग जो अवॉर्ड दे रहे हैं उसे इस सेक्‍टर के बेहद नामी लोगों ने चुना है. मैं आपको ये भी कहना चाहूंगा कि जिन्‍हें ये अवॉर्ड मिल रहा है वो बेहद योग्‍य हैं. मुझे पूरी आशा है कि हेल्‍थकेयर इस साल से दोगुना पैसा कमाएगा. हमारे देश में डॉयबिटिज के सबसे ज्‍यादा मरीज हैं. मुझे बेहद खुशी है कि आज टेक्‍नोलॉजी की मदद से लोग इस सेक्‍टर में उन लोगों की मदद करने में लगे हैं जो हेल्थकेयर की अलग-अलग समस्‍या से जूझ रहे हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago