होम / हेल्थ / क्या इमरजेंसी सिचुएशन में चमत्कार कर सकती है होम्योपैथी? BW इवेंट में मिला इसका जवाब

क्या इमरजेंसी सिचुएशन में चमत्कार कर सकती है होम्योपैथी? BW इवेंट में मिला इसका जवाब

BW हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स सेरेमनी में नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के फाउंडर और चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने अपने विचार रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

जब बात होम्योपैथी की आती है, तो ज़्यादातर लोगों को इस पर विश्वास नहीं होता. वह मानते हैं कि होम्योपैथी बहुत पुरानी पद्धति है और इसका टेक्नोलॉजी से कोई लेना देना नहीं. खासकर आपातकालीन परिस्थितियों में होम्योपैथी काम नहीं करती. हालांकि, डॉक्टर प्रदीप गुप्ता इस धारणा को सही नहीं मानते. नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के फाउंडर और चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने BW हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स सेरेमनी में होम्योपैथिक को लेकर अपने विचार प्रकट किए.

'सीनियर केयर' पर हुई चर्चा
BW हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स सेरेमनी में 'सीनियर केयर' पर पैनल डिस्कशन में डॉक्टर प्रदीप गुप्ता, डॉक्टर वैभव तिवारी, डॉक्टर तारा सिंह वाचानी और डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव शामिल थे. इस डिस्कशन के मॉडरेटर के तौर पर BW हेल्थकेयर वर्ल्ड और BW वेलबीइंग वर्ल्ड के सीईओ हरबिंदर नरूला मौजूद रहे. हरबिंदर नरूला ने सीनियर केयर को लेकर विभिन्न सवाल पूछे, जिसके डॉक्टर्स ने जवाब दिए. 

होम्योपैथी में चमत्कार होते हैं
BW हेल्थकेयर वर्ल्ड और BW वेलबीइंग वर्ल्ड के सीईओ हरबिंदर नरूला ने पूछा कि सीनियर केयर में इमरजेंसी संभव है, ऐसे में इमरजेंसी में होम्योपैथी क्या रोक प्ले कर सकती है और क्या वजह है कि इसे अब तक स्वीकार नहीं गया है? इस पर नैमीनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के फाउंडर और चेयरमैन डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने कहा, ‘ज़्यादातर लोग यह मानते हैं कि होम्योपैथी चमत्कार नहीं कर सकती, लेकिन यह धारणा गलत है. होम्योपैथी में चमत्कार होते हैं और पिछले कई सालों से हम यह देख रहे हैं. हमारे अस्पताल में कई मरीजों पर जब दूसरी दवाओं ने काम नहीं किया, तो हमने होम्योपैथी आजमाई और उसके काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले. लिहाजा, मैं कह सकता हूं कि इमरजेंसी सिचुएशन में होम्योपैथी कारगर साबित हो सकती है’.

होम्योपैथी टेक्नोलॉजी ड्रिवन
इस सवाल के जवाब में कि होम्योपैथी मेडिसिन का सबसे आधुनिक रूप है, लेकिन क्यों इसे अभी भी विकल्प के रूप में और पुरानी पद्धति के तौर पर देखा जाता है. माना जाता है इसका टेक्नोलॉजी से कोई लेना देना नहीं है? डॉक्टर प्रदीप ने कहा, 'बिना टेक्नोलॉजी के होम्योपैथी की प्रैक्टिस ही नहीं हो सकती. होम्योपैथी टेक्नोलॉजी ड्रिवन है. हमारे पास मेडिसिन सिलेक्ट करने के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेयर हैं. इतना ही नहीं, किसी व्यक्ति को भविष्य में कौनसी बीमारी हो सकती है, इसका अनुमान लगाने वाले सॉफ्टवेयर भी हमारे पास हैं. ऐसा संबंधित व्यक्ति की फैमिली हिस्ट्री के आधार पर किया जाता है. और इसी आधार पर कोई दवा दी जाती है. इसलिए यह कहना कि होम्योपैथी टेक्नोलॉजी ड्रिवन नहीं है, पूरी तरह गलत है'.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago