होम / हेल्थ / 15 अक्‍टूबर को आगरा में जुटेंगे देशभर के आरोग्‍य सेवक, सर्वानंद सोनोवाल होंगे शामिल

15 अक्‍टूबर को आगरा में जुटेंगे देशभर के आरोग्‍य सेवक, सर्वानंद सोनोवाल होंगे शामिल

इस अधिवेशन में देश के 14 राज्यों से प्रतिनिधि स्वरूप 50 आरोग्य सेविकाएं तथा उन्हें प्रशिक्षित करने वाले कार्यकर्ता, चिकित्सक, समाजसेवी, सहायक, दानदाता सहित कुल 300 प्रतिनिधि भाग लेने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ताजनगरी आगरा में आने वाली 15 और 16 अक्‍टूबर को आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एकल अभियान का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है. इस सम्‍मेलन में 14 राज्‍यों के 300 प्रतिनिधि भाग लेंगें. आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था है, जो देश के सूदूर स्थित वनवासियों और ग्रामवासियों के मध्य स्वास्थ्य जागरूकता का काम करती है.

केन्‍द्रीय मंत्री सोनोवाल होंगें मुख्‍य अतिथि

केन्‍द्र सरकार के आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल होंगे. जिन्‍हें संस्‍था के द्वारा आदिवासियों और वनवासियों के स्‍वास्‍थ्‍य जागरुकता कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.इस मौके पर सर्वानंद सोनोवाल भी सभी को संबोधित करेंगें. 16 और 17 अक्‍टूबर को आयोजित होने वाला ये कार्यक्रम आगरा के बाग फरजाना स्थिति सांस्‍कृतिक भवन में 15 और 16 अक्‍टूबर को आयोजित किया जाएगा.

14 राज्‍यों के 1500 गांव में काम कर रही है संस्‍था

संस्कृति भवन पर आयोजित प्रेसवार्ता में एकल आरोग्य के मार्गदर्शक डॉ. मुकुल भाटिया ने बताया कि इस अधिवेशन में देश के 14 राज्यों से प्रतिनिधि स्वरूप 50 आरोग्य सेविकाएं तथा उन्हें प्रशिक्षित करने वाले कार्यकर्ता, चिकित्सक, समाजसेवी, सहायक, दानदाता सहित कुल 300 प्रतिनिधि भाग लेने जा रहे हैं. डॉक्‍टर मुकुल ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन के सामाजिक चिंतक पूरन डावर की अध्यक्षता में आयोजन समिति गठित की गई है, इसमें डॉ. एसके कालरा, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अंकुर बंसल, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता का भी सक्रिय योगदान है.

असम से गुजरात तक में काम करती है संस्‍था

इस संथा के आयोजन समिति के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि एकल आरोग्य का कार्य इस समय असम से प्रारंभ कर गुजरात तक, हिमाचल से कर्नाटक तक के 1500 गांवों तक जा पहुंचा है. जो देश के सूदूर स्थित वनवासियों और ग्रामवासियों के मध्य स्वास्थ्य जागरूकता को अपना मुख्य लक्ष्य बनाकर कार्यरत है. एकल आरोग्य प्रकल्प के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. मेहता ने बताया कि यह कार्य 22 वर्ष पूर्व असम के चाय बगानों की महिलाओं को आरोग्य सेविकाओं के प्रशिक्षण के साथ प्रारंभ हुआ था.आयोजन सचिव डॉ. एस.के. कालरा ने बताया कि आरोग्य सेविकाएं न केवल वनौषधि से रोगियों को ठीक करती हैं, बल्कि उनका उत्पादन भी करती हैं,जिनका टेलीमेडिसीन के द्वारा भी ग्रामीण रोगियों की चिकित्सा नगरीय चिकित्सकों के द्वारा की जाती है.इस अवसर पर रामदेव शर्मा कोषाध्यक्ष आगरा संभाग, मुकेश चन्द्र सदस्य आरोग्य समिति, सतीश गुप्ता सचिव केंद्रीय समिति, डॉ राकेश गुप्ता अध्यक्ष आरोग्य फाउंडेशन ऑफ अमेरिका, सन्तोष, मनोज शर्मा, संजय खरते, जतिनदास विशेष रूप उपस्थित रहे ,संचालन अमरेश कुमार संभाग प्रमुख उत्तरप्रदेश ने किया.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

9 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago