होम / हेल्थ / चाइनीज फूड खाने का है शौक तो बना लें इससे दूरी, स्वास्थ्य को लेकर के है ये बड़ा खतरा

चाइनीज फूड खाने का है शौक तो बना लें इससे दूरी, स्वास्थ्य को लेकर के है ये बड़ा खतरा

इतना ही नहीं बच्चों से लेकर के बड़ों तक में होने वाली दिल संबंधित बीमारियों में भी इनको सबसे बड़ा कारण माना गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगर आपको भी चाइनीज फूड खाना बहुत ज्यादा पसंद है तो फिर इनसे दूरी बनाना सही है, क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य को लेकर के बड़ा खतरा पैदा कर रहे हैं. इतना ही नहीं बच्चों से लेकर के बड़ों तक में होने वाली दिल संबंधित बीमारियों में भी इनको सबसे बड़ा कारण माना गया है. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक डिपार्टमेंट ने अपनी ताजा रिसर्च में इस बात का जिक्र किया है. 

अजीनोमोटो का हो रहा है अत्याधिक इस्तेमाल

बायोकेमिस्ट्री डिपार्टमेंट में मौजूद वैज्ञानिकों ने प्रोफेसर एस आई रिजवी के नेतृत्व में एक रिपोर्ट तैयार की है जिसे इंडियन जर्नल ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री में प्रकाशित किया गया है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कई सारे चाइनीज फूड आइटम जैसे की चाउमीन, मंचूरियन, मोमोज आदि में इस केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. यह केमिकल हाई बीपी, हार्ट संबंधी और तेजी से उम्र बढ़ती है. 

अजीनोमोटो का वैज्ञानिक नाम मोनोसोडियम ग्लूटामोट है. यह विषैला नमक जो एक लंबे समय तक चलने वाला स्वाद (उमामी) छोड़ देता है जो इन खाद्य पदार्थों की विशेषता है उमामी मीठे, खट्टे, कड़वे और नमकीन स्वाद के साथ-साथ पांचवां स्वाद है. वैज्ञानिकों ने बताया है कि मोनोसोडियम ग्लूटामेट कम खुराक पर भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.

रिसर्च में यह बातें आईं सामने

एयू के शोध से पता चला है कि निर्धारित सीमा के तहत करने पर भी मोनोसोडियम ग्लूटामेट ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. प्रोफेसर रिजवी ने बताया, "ये सभी प्रतिकूल प्रभाव किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप, हृदय की समस्याओं और उम्र बढ़ने की तेज दर जैसी बीमारियों के लिए प्रेरित कर सकते हैं." यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल के वर्षों में मोनोसोडियम ग्लूटामेट से भरपूर खाद्य पदार्थों की खपत में जबरदस्त वृद्धि हुई है. 

पैकेट वाले चिप्स, नमकीन में बढ़ा इनका प्रयोग

इस अजीनोमोटो का प्रयोग अब पैकेट में आने वाले चिप्स, नमकीन और ऐसे खाद्य पदार्थों में काफी बढ़ गया है जिनको बच्चों से लेकर के बड़े तक बहुत चाव से खाते हैं. बच्चों में भी जो बीमारियां कम उम्र में हो रही हैं, उनमें भी इस सॉल्ट का प्रयोग जिम्मेदार है. 

50 ग्राम भी नमक का सेवन हानिकारक

रिसर्च में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति इस नमक का 5 से लेकर के 50 ग्राम तक का भी सेवन करता है तो वो बीमारियों से बच नहीं सकता है. चाइनीज फूड के अलावा अब कई कंपनियां इसका भारतीय खाद्य पदार्थों में करने लगी है, जो एक चिंता का विषय है. इस सॉल्ट की बिक्री को रेग्यूलेट करने की मांग की गई है ताकि लोगों को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सके. 

VIDEO: क्‍या बढ़ रही है हिंदी की आर्थिक ताकत क्‍या कहते हैं आर्थिक जानकार एसपी शर्मा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फैटी लिवर से आंतों के कैंसर तक बढ़ा खतरा, भारत में पहली बार होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

फैटी लिवर से लेकर कोलोरेक्टल कैंसर तक बढ़ रही चुनौती, 30 सितंबर से नई दिल्ली में होगी विश्व गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कॉंग्रेस

02-September-2026

कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की मांग 1 लाख, हो रहे सिर्फ 25–30 हजार; टिशू की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा

भारत में पर्याप्त विशेषज्ञता और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के बावजूद जरूरतमंद मरीजों और उपलब्ध डोनर टिशू के बीच बड़ा गैप; विशेषज्ञों ने तेज रिट्रीवल, मजबूत आई-बैंक नेटवर्क और बेहतर टिशू उपयोग पर दिया जोर

01-September-2026

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

25-August-2026

अपोलो हॉस्पिटल्स की नई पहल: अब सातों दिन मिलेंगी रूटीन और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सेवाएं

‘ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ अभियान के तहत रविवार को भी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक्स, हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप सेवाएं उपलब्ध होंगी

19-August-2026

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

17-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

10 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

18 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago