होम / BW HealthCare / भारत सरकार लायी नया प्रोग्राम, देश की Pharma Industry को मिलेगी मजबूती!

भारत सरकार लायी नया प्रोग्राम, देश की Pharma Industry को मिलेगी मजबूती!

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की EFC ने PRIP (प्रोमोशन ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन इन फार्मा एंड मेडटेक) नाम की नई योजना का सुझाव दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार भारतीय फार्मास्यूटिकल और मेडिकल टेक्नोलॉजी क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन को मजबूत करना चाहती है जिसके लिए सरकार ने 5 सालों वाले 5000 करोड़ रुपयों के प्रोग्राम की शुरुआत की है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय की EFC (एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी) ने इस प्लान को मंजूरी दे दी है और कैबिनेट नोट के लिए एक ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है. 

पूरी है तैयारी
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, केंद्रीय वित्त मंत्रालय की EFC ने PRIP (प्रोमोशन ऑफ रिसर्च एंड इनोवेशन इन फार्मा एंड मेडटेक) नाम की नई योजना का सुझाव दिया था जिसके लिए 2024 से 2028 के बीच यानी 5 सालों के दौरान कुल 5000 करोड़ रुपयों के खर्च का सुझाव दिया गया था. EFC द्वारा दिए गए सुझाव को केमिकल और फर्टिलाइजर्स मंत्री द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है और एम्पावर्ड टेक्नोलोजी ग्रुप के द्वारा इस प्रोग्राम पर सोच विचार करने के लिए एक ड्राफ्ट नोट भी तैयार किया जा चुका है. 

इस वक्त फार्मा पर होता है सिर्फ इतना खर्च
यह डेवलपमेंट होना बेहद जरूरी था क्योंकि इंडियन फार्मा इंडस्ट्री के कुल खर्च में से रिसर्च और डेवलपमेंट पर सिर्फ 7% जितना ही खर्च किया जाता है जबकि विकसित देशों में रिसर्च और डेवलपमेंट पर लगभग 35% जितना खर्चा किया जाता है. मामले से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने यह भी बताया कि इस प्लान को आगे बढ़ाने के लिए प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ काफी मीटिंग्स की गयीं हैं और इस पर अभी भी काम जारी है.

ICMR की लैब्स में दी जायेगी सुविधा
इस प्लान के अंतर्गत सरकार ICMR (इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च) की कुछ चुनी हुई लैब्स और प्राइवेट सेक्टर की कुछ चुनी हुई रिसर्च टीमों में सुविधाओं को स्थापित करना चाहती है. फार्मा इंडस्ट्री से भी रिसर्च एंड डेवलपमेंट में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के लिए कहा गया है. इंडियन फार्मास्यूटिकल अलायन्स के सेक्रेटरी जनरल सुदर्शन जैन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि फार्मा इंडस्ट्री के विकास के लिए रिसर्च और डेवलपमेंट ही प्रमुख है और इस फैसले से भारत सिर्फ मेक इन इंडिया पर ही नहीं रह जाएगा बल्कि डिस्कवरी इन इंडिया (भारत में खोज) पर भी पहुंच जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: Adani Ports ने लोन के भुगतान के लिए जारी किये टेंडर, अब कम होंगी मुश्किलें?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ 7 मिनट में फेफड़ों के कैंसर का इलाज, भारत में लॉन्च हुई दुनिया की पहली सबक्यूटेनियस इम्यूनोथेरेपी टिसेंट्रिक एससी

कंपनी का कहना है कि इस नई थेरेपी से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में कम समय बिताना पड़ेगा. साथ ही बार-बार लंबे सफर और उपचार से जुड़े अप्रत्यक्ष खर्चों में भी कमी आएगी.

15-May-2026

नर्सिंग शिक्षा में बड़े बदलाव की जरूरत, भारत का भविष्य अब पारंपरिक ट्रेनिंग से आगे

आज यानी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने चिंता जताते हुए कहा, AI और आधुनिक प्रशिक्षण के बिना नर्सिंग शिक्षा अधूरी है.

12-May-2026

भारत के फार्मा-हेल्थकेयर डील्स Q1FY26 में स्थिर, 1.9 अरब डॉलर पर टिकी गतिविधि

Grant Thornton Bharat की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का हेल्थकेयर डील मार्केट स्थिर तो है लेकिन सतर्क मोड में आगे बढ़ रहा है. निवेशक अब बड़े सौदों की बजाय डिजिटल हेल्थ, हेल्थटेक और मिड-मार्केट कंपनियों पर फोकस कर रहे हैं.

29-April-2026

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

26-April-2026

काइंडनेस प्रैक्टिस फाउंडेशन ने एसोसिएशन फॉर वूमन इन हेल्थकेयर की शुरुआत की

इस एसोसिएशन का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों (NCDs) और पर्यावरणीय स्वास्थ्य से निपटना है.

17-March-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

11 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

10 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

10 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

15 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago