होम / एक्सप्लेनर / Twitter के नए बिजनेस प्लान पर क्या सोचते हैं भारतीय?

Twitter के नए बिजनेस प्लान पर क्या सोचते हैं भारतीय?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी संभावना कम है कि भारत में लोग ट्विटर के वेरीफाइड अकाउंट के लिए 719 रुपए खर्च करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क कमाई और बचत के रास्ते खोज रहे हैं. वह ट्विटर के वेरीफाइड अकाउंट यानी ब्लू टिक की कीमत वसूलेंगे. मस्क के इस फैसले का समर्थन करने वालों की संख्या सीमित है. जबकि, अधिकांश लोगों का मानना है कि यह पूरी तरह से गलत है. भारत में ट्विटर के वेरीफाइड अकाउंट के लिए 719 रुपए महीने का शुल्क देना होगा. वेरीफाइड अकाउंट चलाने वालों के लिए 700 रुपए महीना वैसे तो कोई खास बड़ी रकम नहीं है, लेकिन इतनी भी कम नहीं है कि लोग आसानी से देने के लिए तैयार हो जाएं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या भारत में मस्क की यह योजना काम कर पाएगी?

खर्चे से पहले बहुत सोचते हैं लोग
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी संभावना कम है कि भारत में लोग ट्विटर के वेरीफाइड अकाउंट के लिए 719 रुपए खर्च करें. उनका कहना है कि भारत में लोगों की दिलचस्पी वेरीफाइड अकाउंट के लिए इतना पैसा चुकाने में नहीं रहने वाली, क्योंकि यहां लोग एक रुपया खर्च करने से पहले भी बहुत सावधानी से सोचते हैं. उनके मुताबिक, ट्विटर हैंडल को मोनेटाइज करने और हर महीने इसके लिए पैसे चुकाने में भारतीयों की दिलचस्पी शायद ही देखने को मिले. 

उतना महत्व नहीं दिया जाएगा  
एक्सपर्ट्स का कहना है कि समय के साथ लोगों ने यह सीख लिया है कि अपने हैंडल को कैसे रिकॉग्नाइज करना है. उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर कंटेंट बहुत महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में यदि बिना दाम के ब्लू-टिक मिलता है, तो उससे लोगों को इज्जत मिलती है. जबकि मासिक सब्सक्रिप्शन पर ब्लू टिक को उतना महत्व नहीं दिया जाएगा.  

पीछे नहीं हटने वाले ईलॉन मस्क 
उनके अनुसार, पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक खरीद पाएगा, ऐसे में वेरीफाइड अकाउंट को लेकर लोगों का जो नजरिया था, वो पहले जैसा नहीं रह पाएगा. बता दें कि हाल ही में अमेरिका में फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल किया और इसके बाद उन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए. इसके बाद मस्क ने इस सर्विस पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब यह फिर से शुरू हो रही है. यानी ईलॉन मस्क ब्लू टिक के लिए फीस चार्ज करने से पीछे हटने वाले नहीं हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago