होम / एक्सप्लेनर / हजारों इन्वेस्टर्स का सुख-चैन छीनने वाली इस क्रिप्टो क्वीन को जानते हैं आप?

हजारों इन्वेस्टर्स का सुख-चैन छीनने वाली इस क्रिप्टो क्वीन को जानते हैं आप?

रुजा इग्नातोवा नाम की एक महिला को क्रिप्टो क्वीन कहा जाता है और अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को उसकी तलाश है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

क्या आपने क्रिप्टो में निवेश किया है या कर रहे हैं? तो आपको क्रिप्टो क्वीन (Crypto Queen) के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए. रुजा इग्नातोवा नाम की एक महिला को क्रिप्टो क्वीन कहा जाता है और अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को उसकी तलाश है.

मोस्ट वाटेंड लिस्ट में डाला
FBI ने रुजा इग्नातोवा को मोस्ट वाटेंड लिस्ट में डाल दिया है. इतना ही नहीं, इग्नातोवा पर 1,00,000 डॉलर का इनाम भी रखा गया है. अब समझते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और क्यों आपको इग्नातोवा जैसे लोगों से सावधान रहना चाहिए. दरअसल, क्रिप्टो क्वीन पर दुनिया भर में करीब 4 अरब डॉलर का फ्रॉड करने का आरोप है. उसने क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर लोगों को चूना लगाया और फरार हो गई. एफबीआई को शक है कि इग्नातोवा भेष बदलकर, एजेंसियों को झांसा दे रही है.

कैसे रचाया जाल
क्रिप्टो करेंसी पिछले कुछ वक्त में काफी फेमस हो गई है. बेहतर रिटर्न की आस में बड़े पैमाने पर लोगों ने इसमें निवेश किया है. इसी 'आस' को रुजा इग्नातोवा ने अपना हथियार बनाया. उसने वन कॉइन लिमिटेड नाम की एक स्कीम लॉन्च की. रुजा का दावा था कि उसकी क्रिप्टो बिटकॉइन को भी पीछे छोड़ देगी. उसने नए मेंबर जोड़ने वालों को कमीशन देना शुरू किया. धीरे-धीरे दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों के लोगों ने वनकॉइन में निवेश किया.

दौलत है भरपूर
रुजा इग्नातोवा के पास दौलत की कोई कमी नहीं है. लिहाजा, FBI को शक है कि वो प्लास्टिक सर्जरी कराकर हमेशा के लिए उसकी नज़रों से ओझल हो सकती है. जांच एजेंसी को यह आशंका भी है कि वो जर्मन पासपोर्ट के जरिए यूएई, बुल्गारिया, जर्मनी, रूस, ग्रीस या पूर्वी यूरोप के किसी देश में छिप सकती है. रुजा के खिलाफ अक्टूबर 2017 में गिरफ्तारी वारंट निकला था.

खतरे का संकेत पहचानें
रुजा इग्नातोवा दुनिया भर में घूम-घूमकर सेमिनार करती और लोगों को वनकॉइन में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती. वह उन्हें भरोसा दिलाती कि वनकॉइन की कीमत जल्द ही आसमान छूएगी. यानी बड़े-बड़े दावे/वादे. निवेशकों को ऐसे में सतर्क हो जाना चाहिए था, लेकिन वो नहीं हुए. जब भी कोई कंपनी या व्यक्ति बड़े-बड़े दावे करे, ज्यादा ही सुनहरे सपने दिखाए, तो सावधान होना ज़रूरी है, ये संकेत है कि कुछ गलत होने वाला है. वैसे भी क्रिप्टो के नाम पर आजकल धोखेबाजी ज्यादा होने लगी है. इसलिए सोच-समझकर, दिमाग लगाकर निवेश करें, वरना आप भी किसी ‘क्वीन’ के जाल में फंस जाएंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

8 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

16 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

11 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

13 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

13 hours ago