होम / एक्सप्लेनर / Weekend Special: अंबानी परिवार में किसने की थी सबसे पहले Love Marriage?

Weekend Special: अंबानी परिवार में किसने की थी सबसे पहले Love Marriage?

धीरूभाई अंबानी के दो बेटों मुकेश और अनिल के अलावा दो बेटियां भी हैं. हालांकि, दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनका परिवार अक्सर चर्चा में रहता है. कभी फैमिली फंक्शन को लेकर तो कभी बिजनेस को लेकर अंबानी परिवार के सदस्यों की खबरें सामने आती रहती हैं. लेकिन अंबानी की बहनों यानी कि धीरूभाई अंबानी की बेटियों के बारे में कोई चर्चा नहीं होती. धीरूभाई के दो बेटों मुकेश और अनिल के अलावा दो बेटियां भी हैं. हालांकि, दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. इसलिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती. अंबानी और अनिल अंबानी की बहनों का नाम नीना कोठारी और दीप्ति सालगांवकर है. दीप्ति धीरूभाई की सबसे छोटी और नीना तीसरे नंबर की संतान हैं. 

कौन हैं नीना कोठारी?
सबसे पहले जानते हैं नीना कोठारी के बारे में. नीना की शादी 1986 में एचसी कोठारी ग्रुप के चेयरमैन भद्रश्याम कोठारी के साथ हुई थी, लेकिन 2015 में भद्रश्याम का कैंसर की वजह से निधन हो गया. एचसी कोठारी ग्रुप मुख्य रूप से शुगर, केमिकल और पेट्रोकेमिकल के क्षेत्र में कारोबार करता है. नीना की एक बेटी नयनतारा और बेटा अर्जुन कोठारी हैं. दोनों की शादी हो चुकी है. नयनतारा की शादी केके बिरला के पोते शमित से हुई है और उनका प्री वेंडिग फंक्शन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में हुआ था. बताया जाता है कि नीना अंबानी परिवार के लगभग हर फंक्‍शन का हिस्‍सा होती हैं. हालांकि, इसके बावजूद वह कैमरे की नजर में ज्यादा नहीं आतीं.

कौन हैं दीप्ति सालगांवकर?
अब जानते हैं अंबानी परिवार में पहली लव मैरिज करने वालीं दीप्ति के बारे में. दीप्ति की शादी 1983 में राज सालगांवकर से हुई थी. दरअसल, दीप्ति के पिता धीरूभाई और राज के पिता वासुदेव सलगांवकर दोनों अच्छे दोस्त थे और एक ही बिल्डिंग में रहते थे. जबकि दत्तराज सलगांवकर और मुकेश अंबानी भी अच्छे दोस्त थे. अंबानी परिवार में सबसे पहले दीप्ति ने लव मैरिज की थी. दीप्ति सलगांवकर अपने परिवार के साथ गोवा में रहती हैं. उनके पति देश की प्रसिद्ध फुटबॉल टीम सलगांवकर के मालिक हैं. इसके अलावा वह वीएम सलगावकर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं, जो अयस्क खनन, लौह अयस्क के निर्यात, रियल एस्टेट और स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी हुई है.

ऐसे आए थे दोनों नजदीक
धीरूभाई अंबानी काफी समय पहले साल 1978 में मुंबई की उषा किरण सोसायटी के 22वें मंजिल पर रहते थे. इसी बिल्डिंग की 14 मंजिल पर बिजनेसमैन बासुदेव सलगांवकर अपने परिवार के साथ रहते थे. दोनों के बीच अच्छे संबंध थे. दोनों का एक-दूसरे के घर अक्सर आना-जाना होता है. इस वजह से राज और मुकेश अंबानी की अच्छी दोस्ती हो गई. इसके बाद राज सलगांवकर की अंबानी परिवार से नजदीकी बढ़ी और वह मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति को दिल दे बैठे. जब उन्होंने अपने परिजनों को यह बात बताई, तो वह उनकी शादी के लिए तुरंत तैयार हो गए. दीप्ति और राज की शादी साल 1983 में हुई थी. इस कपल के दो बच्‍चे हैं. बेटा विक्रम और बेटी इशेता.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

3 hours ago

DRDO की परियोजनाओं में देरी पर सरकार से जवाब तलब, 33,000 करोड़ के R&D रोडमैप पर भी नजर

33,000 करोड़ रुपये के डिफेंस R&D रोडमैप की निगरानी बढ़ाने की सिफारिश, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल क्षमता पर भी हो आकलन

44 minutes ago

अमेरिकी टैरिफ की धमकी से बढ़ सकता है भारत का क्रूड बिल, चालू खाता घाटा भी होगा दोगुना: CareEdge

रूसी तेल पर 100% टैरिफ लगा तो बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें, कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान

51 minutes ago

बिहार के मखाना की विदेश में धूम! ऑस्ट्रेलिया पहुंची पहली खेप, किसानों को मिला 18% ज्यादा दाम

18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप ने खोला विदेशी बाजार का रास्ता, जीआई टैग वाले मिथिला मखाना को किसानों की आय बढ़ाने का नया जरिया बनाने पर जोर

1 hour ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

2 hours ago