होम / एक्सप्लेनर / चार्टर प्‍लेन का कितना है किराया, मिलती हैं कौनसी सुविधाएं; जान लें सबकुछ  

चार्टर प्‍लेन का कितना है किराया, मिलती हैं कौनसी सुविधाएं; जान लें सबकुछ  

एविएशन सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां चार्टर प्‍लेन की सुविधा उपलब्ध कराती हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल किराए पर देने के लिए 100 के आसपास चार्टर प्‍लेन हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी जैसे अधिकांश सुपर रिच बिजनेसमैन के पास अपने प्राइवेट जेट्स हैं, लेकिन जिनके पास नहीं हैं, वो चार्टर प्‍लेन की व्यवस्था कर लेते हैं. देश में कई कंपनियां हैं, जो किराए पर चार्टर प्‍लेन मुहैया कराती हैं. बीते कुछ समय में इस लग्जरी सुविधा का लाभ उठाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट बताती है कि कोरोना के बाद एकदम से चार्टर प्‍लेन की मांग में इजाफा हुआ है. इस डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनियां नए विमान भी खरीद रही हैं.

प्राइवेट जेट से कैसे है अलग?
अक्सर लोग प्राइवेट जेट और चार्टर प्लेन को एक ही समझ बैठे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. एक रिपोर्ट बताती है कि प्राइवेट जेट में 4 से 18 सीटें होती हैं. जबकि चार्टर प्लेन 8 सीटर भी हो सकता है और 100 से ज्यादा सीटों वाला विमान भी. दोनों के बीच बेसिक अंतर यह है कि चार्टर प्लेन किराए पर ली गई फ्लाइट होती है, जबकि प्राइवेट जेट किसी व्यक्ति या संस्था का पर्सनल प्लेन होता है. चार्टर प्लेन रेगुलर रूटिंग के लिए शेड्यूल नहीं होते. इन्हें किराए पर लेने वाला व्यक्ति या संस्था, अपने हिसाब से उन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं.

कितना होता है किराया?
चार्टर प्लेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इनके ऑपरेशन्स की प्रक्रिया काफी सरल रखी हुई है. यदि चार्टर प्लेन में यात्रा करने वाले सभी भारतीय हैं, तो विमान को उड़ान भरने के लिए 2 से 3 घंटे में तैयार कर लिया जाता है. हालांकि, विदेशी यात्री के मामले में अलग से अनुमति लेनी होगी है और उस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है. चार्टर प्लेन का किराया कई बातों पर निर्भर करता है. जैसे कि कितना बड़ा विमान चाहिए, डिस्टेंस कितना कवर करना है आदि. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन विमानों को कम से कम 1.5 लाख रुपए प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिया जा सकता है.

लाइन का झंझट ही नहीं
प्राइवेट जेट या चार्टर प्लेन में सफर करने वालों को पूरी प्राइवेसी मिलती है, क्योंकि सफर करने वाले चुनिंदा लोग ही होते हैं. इन विमानों में सफर करने वालों को सामान्य यात्रियों की तरह एयरपोर्ट पर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता. अब चूंकि पूरा विमान ही आपका है, इसलिए चेक-इन बैगेज की कोई लिमिट भी नहीं होती. कुछ जगहों पर तो इन फ्लाइट्स के लिए टर्मिनल भी अलग होते हैं. खासबात यह है कि प्राइवेट जेट या चार्टर प्लेन को अपने शेड्यूल के हिसाब से उड़ाया जा सकता है. हालांकि, निर्धारित उड़ान से पहले इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचित करना होता है.

देश में कितने चार्टर प्‍लेन?
एविएशन सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां चार्टर प्‍लेन की सुविधा उपलब्ध कराती हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल किराए पर देने के लिए 100 के आसपास चार्टर प्‍लेन हैं. TAJ AIR भी चार्टर सुविधा प्रदान करती है. कंपनी 2002 से इस बिज़नेस में है और उसके बेड़े में Dassault Falcon 2000LX जैसे विमान हैं. इसी तरह, jetsetgo भी चार्टर प्‍लेन की व्यवस्था करवाती है. गौरतलब है कि बिजनेसमैन और नेताओं द्वारा चार्टर प्‍लेन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago