होम / एक्सप्लेनर / Explainer: NFT क्या होता है? आप इससे कैसे कमाई कर सकते हैं

Explainer: NFT क्या होता है? आप इससे कैसे कमाई कर सकते हैं

भारत में NFT तेजी से पॉपुलर हो रहा है. बीते 2-3 सालों में खासतौर पर साल 2021 में NFT का क्रेज तेजी से बढ़ा है. करीब 86 NFT-बेस्ड स्टार्टअप ने शुरुआत की,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

माइक विंकलमैन जिन्हें बीपल के नाम से जाना जाता है उन्होंने अपनी एक पेंटिंग 69 मिलियन डॉलर या करीब 500 करोड़ रुपये में बेची, म्यूजिशियन ग्राइम्स ने अपना डिजिटल आर्टवर्क 6 मिलियन डॉलर में बेचा, Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्से ने अपना पहला ट्वीवट 2.5 मिलियन डॉलर या करीब 20 करोड़ रुपये में बेचा है, आप सोच रहे होंगे कि ये सब बताने का क्या मतलब. मतलब है, क्योंकि इन सभी में एक चीज कॉमन है कि उन्होंने अपनी सारी यूनीक चीजें NFT के जरिए बेची हैं.

NFT क्या होता है?
अब ये NFT क्या होता है. अगर आप थोड़ा बहुत भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, टेक्नोलॉजी की खबरों पर सरसरी निगाह रखते हैं तो आपने इसके बारे में जरूर सुना या पढ़ा होगा. अब दूसरा सवाल ये है कि NFT से मुझे और आपको क्या लेना-देना, कोई अपनी चीज बेचता है तो बेचे, जिसको खरीदना है तो खरीदे. इस सवाल का जवाब जानने के लिए सबसे आपको पहले जरा NFT के बारे में बताते हैं. 

NFT यानी Non-Fungible Tokens. इसमें दो ही मुख्य शब्द हैं,  Fungible और Tokens.पहले Fungible को समझते हैं, इसका मतलब है Replaceable, यानी जिसको बदला जा सके. जैसे- मान लीजिए आपने कोई बैट खरीदा है, जिसकी कीमत 500 रुपये है, लेकिन यही बैट कई और भी होंगे, जिसे दूसरों ने भी खरीदा होगा और 500 रुपये ही चुकाए होंगे. यानी जो बैट आपके पास है और जो किसी दूसरे के पास है, उसमें कोई अंतर नहीं है, आप उसको अपना बैट दे दें और वो आपको अपना बैट दे दे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यानी ये Replaceable या Fungible है. 

अब मान लीजिये आपके पास जो बैट है वो आपको सचिन तेंदुलकर ने दिया है, इस बैट से सचिन ने सेंचुरी बनाई है और उस पर सचिन के ऑटोग्राफ भी है. तो क्या ये बैट सभी के पास होगा, नहीं होगा. क्योंकि ये बैट यूनीक है और सिर्फ आपके पास है. दुनिया का दूसरा कोई बैट इसको Replace नहीं कर सकता है. इसलिए ये हुआ Non-Fungible. 

इसी तरह मान लीजिए आपके पास शोले का कोई पोस्टर है, ये पोस्टर कोई आम पोस्टर नहीं, बल्कि शोले का पहला ओरिजिनल पोस्टर है. हालांकि इस पोस्टर की हजारों कॉपियां होंगी, लेकिन पहला ओरिजिनल पोस्टर यूनीक है. वो सिर्फ आपके पास है. इसको दूसरा कोई पोस्टर Replace नहीं कर सकता है. इसलिए ये हुआ Non-Fungible. कुछ और उदाहरण, कोहिनूर हीरा, मोनलिसा की पेंटिंग  Non-Fungible हैं, क्योंकि इन्हें Replace नहीं कर सकते. 

अब बात करते हैं Tokens की,  दरअसल NFT ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर चलती है. मान लीजिए आपने कोई चीज बनाई या फिर आपके पास कोई ऐसी यूनीक चीज है जिसके मालिक सिर्फ आप हैं, और अब आप उसको बेचना चाहते हैं, तो सामने बैठा खरीदार आपसे ये साबित करने के लिए कह सकता है कि आप ही इसके असली मालिक हैं, ये ओरिजिनल आर्ट है, किसी की कॉपी नहीं. तब आप ये कैसे साबित करेंगे. इसके लिए आपको ब्लॉकचेन में एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. जिसे टोकन कहते हैं. जो इस बात का प्रूफ होता है कि जो भी आर्ट आपके पास है, उसके असली मालिक आप ही हैं, कोई दूसरा नहीं. हर एक टोकन एक डिजिटल असेट को दर्शाता है. 

NFT काम कैसे करता है
यहां तक आपको समझ आ गया तो आगे बढ़ते हैं कि ये होता कैसे है. 
आपने किसी कलाकार की पेंटिंग, कोई कलाकृति या किसी मूर्ति को बेचने के लिए लगाई जाने वाली ऑक्शन या बोली देखी है. इसमें उस पेंटिंग, कलाकृति या मूर्ति को खरीदने के लिए लोग फिजिकल बोलियां लगाते हैं, जो सबसे ज्यादा कीमत चुकाता है उसको वो आर्टवर्क दे दिया जाता है और वो उस आर्टवर्क को अपने घर लेकर जा सकता है. लेकिन NFT में आप आर्टवर्क को फिजिकल रूप में घर लेकर नहीं जाते हैं, क्योंकि ये ऑक्शन ऑनलाइन होता है और सभी आर्ट डिजिटल फॉर्म में होते हैं, जैसे कोई तस्वीर है तो gif, कोई वीडियो या कोई ऑडियो या कोई मीम. ऑनलाइन ऑक्शन में विजेता को फिजिकल रूप में कुछ नहीं मिलता है, बल्कि एक NFT दिया जाता है. जो इस बात का सबूत होता है कि उस आर्टवर्क के असली मालिक अब आप हैं. भले ही इसकी हजारों कॉपी बाजार में आ जाएं लेकिन जो ओरिजनल है वो सिर्फ आपके पास है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि अगर किसी को ये ओरिजनल आर्टवर्क खरीदना है तो वो ये देख सकता है कि अभी इसका मालिक कौन है. 

भारत में तेजी से पॉपुलर 
भारत में NFT तेजी से पॉपुलर हो रहा है. बीते 2-3 सालों में खासतौर पर साल 2021 में NFT का क्रेज तेजी से बढ़ा है. करीब 86 NFT-बेस्ड स्टार्टअप ने शुरुआत की, इसमें से अकेले 71 स्टार्टअप साल 2021 में ही आए. कुछ दिन पहले ही Royal Enfield ने Art of Motorcycling को लेकर अपना NFT लॉन्च किया है.   
NFT पर स्टार्टअप या कंपनियों को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज और स्पोर्टसमैन को भी जबरदस्त भरोसा है. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कमल हसन, रोहित शर्मा, युवराज सिंह और मनीष मल्होत्रा समेत ये लिस्ट काफी लंबी है, जिन्होंने अपना NFT लॉन्च किया है.  अनुमान ये लगाया जा रहा है कि साल 2022 तक NFT का मार्केट 40 बिलियन डॉलर तक हो जाएगा. 

आप भी ला सकते हैं NFT 
अब आप अगर ये सोच रहे हैं कि अगर ये लोग अपना NFT लॉन्च कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं, जी बिल्कुल आप भी कर सकते हैं. आप भी अपना कोई आर्टवर्क तैयार करके NFT पर बेच सकते हैं. अगर आप कोई क्रिएटर हैं और अपना आर्टवर्क NFT के जरिए बेचना चाहते हैं तो कई तरह के प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, जैसे - Cent, Rarible, OpenSea वगैरह. आप यहां पर अपना आर्टवर्क डिजिटल फॉर्मेट में बेच सकते है. उसकी बोली की कीमत क्या होगी, उसका समय क्या होगा और रॉयल्टी क्या होगी. रॉयल्टी का मतबल ये है कि जितनी बार भी ये आर्ट बेचा जाएगा, उसका कुछ हिस्सा आपको रॉयल्टी के तौर पर मिलता रहेगा. अगर आप एक निवेशक के तौर पर कोई NFT खरीदना चाहते हैं तो भी आप खरीद सकते हैं और आगे बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

5 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

5 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

5 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

8 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

7 hours ago