होम / एक्सप्लेनर / फर्स्ट या थर्ड पार्टी, कौनसी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में है समझदारी, जानें यहां

फर्स्ट या थर्ड पार्टी, कौनसी इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में है समझदारी, जानें यहां

सबसे पहली बात जो समझने वाली है, वो यह है कि वाहन का इंश्योरेंस बेहद जरूरी है. उसे समय पर रिन्यू करवाते रहना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आपके पास कोई व्हीकल है, तो आप उसका इंश्योरेंस भी करवाते होंगे. इस दौरान शायद आपने फर्स्ट या थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के बारे में भी सुना होगा. लेकिन क्या आप इनसे पूरी तरह परिचित हैं? कहने का मतलब है कि क्या आपको जानकारी है कि ये दोनों क्या हैं, इनमें क्या अंतर है और कौन सा इंश्योरेंस खरीदना बेस्ट है? यदि नहीं तो चलिए हम आपको बेहद आसान शब्दों में समझाते हैं.  

इस तरह समझें
सबसे पहली बात जो समझने वाली है, वो यह है कि वाहन का इंश्योरेंस बेहद जरूरी है. उसे समय पर रिन्यू करवाते रहना चाहिए. यह आपको दुर्घटना या गाड़ी चोरी होने की स्थिति में काफी काम आता है. अब बात करते हैं फर्स्ट, सेकंड और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आखिर होता क्या है? टेक्निकल भाषा में वाहन के मालिक या वह व्यक्ति जिसके जिसके नाम पर बीमा है - उसे फर्स्ट पार्टी कहा जाता है. जबकि वाहन इंश्योरेंस कंपनी को सेकंड पार्टी कहा जाता है. इसी तरह, दुर्घटना की स्थिति में थर्ड पार्टी वह व्यक्ति या वाहन मालिक होता है, जिसका आपकी गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ हो.

क्या फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस?
अब समझते हैं फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस क्या है. यह मोटर व्हीकल पॉलिसी संबंधित वाहन की प्रोटेक्शन के लिए बनाई गई है. किसी दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या वाहन चोरी की स्थिति में वाहन मालिक इंश्योरेंस कंपनी से नुकसान भरपाई के लिए क्लेम कर सकता है. बीमा कंपनी इस पॉलिसी में थर्ड-पार्टी के क्लेम को भी कवर करती है. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपकी गाड़ी से किसी दूसरे व्यक्ति या वाहन का एक्सीडेंट हो जाता है. उस स्थिति में बीमा कंपनी आपकी तरफ से क्लेम का सेटेलमेंट भी करेगी.

क्या है थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस?
अब थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस को समझते हैं. जैसा कि नाम से स्पष्ट हो रहा है इस इंश्योरेंस में केवल थर्ड पार्टी या उसके वाहन को होने वाले नुकसान को कवर किया जाता है. दूसरे शब्दों में कहें तो थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक ऐसा कवर है, जो आपको किसी थर्ड पार्टी को हुए नुकसान, चोट या हानि से उत्पन्न होने वाली लायबिलिटी से बचाता है. हालांकि, इसमें फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस वाले बाकी बेनिफिट आपको नहीं मिलते. उदाहरण के लिए, यदि आप गलती से किसी व्यक्ति या उसकी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उसकी भरपाई आपकी इंश्योरेंस कंपनी करेगी. कानून के मुताबिक, सभी वाहनों का कम से कम थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस होना चाहिए.  

दोनों में कौन सा है बेहतर?
दोनों में से कौन सबसे बेहतर है? इस सवाल का जवाब निश्चित तौर पर फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस है. हालांकि, यह महंगा पड़ता है, मगर वाहन चोरी और दुर्घटना आदि की स्थिति में आपको पूरी प्रोटेक्शन प्रदान करता है. इसमें आपको फर्स्ट के साथ-साथ थर्ड पार्टी दोनों के लाभ मिल जाते हैं. लिहाजा, इष्टतम कवरेज और सुरक्षा के लिए फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस ही बेस्ट है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

29 minutes ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

4 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

6 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

6 hours ago