✕

होम / बिजनेस / JSW देश के इस राज्‍य में लगाने जा रही है नई सीमेंट यूनिट, इतने लोगों को मिलेगी नौकरी

JSW देश के इस राज्‍य में लगाने जा रही है नई सीमेंट यूनिट, इतने लोगों को मिलेगी नौकरी

कंपनी अपने इस प्‍लांट के जरिए नॉर्थ इंडिया में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है. अभी कंपनी दक्षिण भारत के प्रमुख राज्‍यों से लेकर पश्चिम बंगाल में अपने प्‍लांट चला रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

JSW स्‍टील आने वाले दिनों में राजस्‍थान में सीमेंट की फैक्‍ट्री लगाने जा रही है. राजस्‍थान के नागौर में बनने वाली इस सीमेंट फैक्‍ट्री की क्लिंकराइजेशन की क्षमता प्रति वर्ष 3.30 मिलियन टन तक की है जबकि 2.50 एमटीपीए तक की ग्राइंडिंग इकाई के साथ-साथ वेस्‍ट से 18 मेगावाट बिजली बनाने की क्षमता होगी. कंपनी इसे लॉन्‍ग टर्म डेब्‍ट और इक्विटी फंडिंग के जरिए बनाने जा रही है.

इस प्‍लांट से नॉर्थ इंडिया में प्रवेश कर रही है कंपनी

कंपनी का मानना है कि वो अपने इस प्‍लांट के जरिए उत्‍तर भारत में एंट्री कर रही है. कंपनी के इस प्‍लांट के जरिए 1000 से ज्‍यादा लोगों को सीधे और अप्रत्‍यक्ष तौर पर रोजगार मिलने जा रहा है. कंपनी को अपने इस प्‍लांट को लेकर कई तरह के रेग्‍यूलेटरी अप्रूवल मिल चुके हैं, जबकि कुछ उसे उम्‍मीद है कि जल्‍द ही मिल जाएंगे.

क्‍या बोले कंपनी के मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर?

JSW सीमेंट के मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर सज्‍जन जिंदल ने इस मौके पर कहा कि हम राजस्‍थान में अपने सीमेंट कारोबार के क्षेत्र में एक अहम निवेश करने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि ये हमारे अगले कुछ सालों में पूरे भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में अहम कदम है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी अपने इस प्‍लांट से नॉर्थ इंडिया के राज्‍यों दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी जैसे बड़े राज्‍यों की जरूरत को पूरा कर पाएगा.

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ?

कंपनी के सीईओ नीलेश नारवेकर ने इस सिलसिले में कहा कि नॉर्थ इंडिया में देश के सबसे ज्‍यादा जीडीपी वाले राज्‍य मौजूद हैं. इन राज्‍यों में हाउसिंग निर्माण में भी पिछले कुछ सालों में तेजी आई है. हम ऐसे बाजार में प्रवेश करने के लिए उत्‍सुक हैं. 

कंपनी की वर्तमान में कर्नाटक के विजयनगर, आंध्र प्रदेश के नांदयाल, पश्चिम बंगाल के सालबोनी, ओडिशा के जाजपुर और महाराष्ट्र के डोलवी में विनिर्माण इकाइयां हैं. वहीं जेएसडब्‍ल्‍यू के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी को साल दर साल के मुकाबले राजस्‍व में 1.48 प्रतिशत का नुकसान हुआ है जबकि प्रॉफिट में 64.55 प्रतिशत की कमी आई है. अगर पिछली तिमाही के मुकाबले राजस्‍व पर नजर डालें तो उसमें 10.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि मुनाफा 46.21 प्रतिशत कम हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

1 hour ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

13 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

17 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

13 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

1 hour ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

17 hours ago