होम / एक्सप्लेनर / कौन हैं 'शार्क टैंक इंडिया' के नए शार्क, जो लेंगे अश्नीर ग्रोवर की जगह? जानें सबकुछ

कौन हैं 'शार्क टैंक इंडिया' के नए शार्क, जो लेंगे अश्नीर ग्रोवर की जगह? जानें सबकुछ

'शार्क टैंक इंडिया' का सीजन-2 अगले साल जनवरी से शुरू होने वाला है. इस शो में अश्नीर ग्रोवर की जगह एक नया चेहरा देखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिजनेस रियलटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' का नया सीजन जल्द आने वाला है. 2 जनवरी से सोनी TV पर इसका प्रसारण किया जाएगा. हालांकि, इस बार शो में एक पुराना चेहरा नजर नहीं आएगा. 'शार्क टैंक इंडिया' सीजन-2 में भारतपे (BharatPe) के पूर्व फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) जज की भूमिका नहीं निभाएंगे. उनकी जगह शो के मेकर्स ने कारदेखो (CarDekho) के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन को साइन किया है.

खडूस जज थे अश्नीर
‘शार्क टैंक इंडिया’ के पहले सीजन में बतौर जज अश्नीर ग्रोवर को काफी पसंद किया गया था. हालांकि, उनकी छवि के खडूस जज की थी, इसके बावजूद उन्हें पसंद किया जा रहा था. ऐसे में सीजन 2 में उनकी अनुपस्थिति क्या शो को प्रभावित करेगी, ये देखने वाली बात होगी. अश्नीर लगातार विवादों में रहें हैं. हाल ही में एक मामले में अश्नीर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को दिल्ली हाई कोर्ट ने समन भेजा था.  

कौन हैं अमित जैन?
चलिए अब शो के नए जज यानी अमित जैन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं. जैन मूल रूप से जयपुर से हैं और उन्होंने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है. 2006 में जैन ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने गैराज को मेकशिफ्ट ऑफिस में बदला और एक सॉफ्टवेयर आउटसोर्सिंग कंपनी GirnarSoft की शुरुआत की. कारदेखो (CarDekho) का आईडिया दोनों भाइयों को 2008 ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में आया था.

7 साल बाद मिला प्रॉफिट
कुछ वक्त पहले अमित जैन ने बताया था कि उनका लक्ष्य तकनीक के इस्तेमाल से कार की खरीद-बिक्री को बेहतर और आसान बनाना था. इसके लिए दोनों भाइयों ने एक पोर्टल बनाया, जिस पर कारों से जुड़ी सही जानकारियां और रिव्यू उपलब्ध कराए गए. करीब 7 साल बाद CarDekho प्रॉफिट में आई. जैन का कहना है कि वह दिल और दिमाग दोनों से काम लेते हैं. यानी जब लोगों की बात आती है तो दिल से काम लेते हैं और जब बिजनेस की बात आती है तो दिमाग का इस्तेमाल करते हैं.

क्या कर रहे हैं अश्नीर?
अब जानते हैं कि भारतपे से अलग होने के बाद अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी क्या कर रहे हैं? 14 जून 2022 को अश्नीर ने ट्वीट करके नई कंपनी शुरू करने का संकेत दिया था और फिर जुलाई में यह खबर सामने आ गई कि उन्होंने पत्नी माधुरी ग्रोवर के साथ मिलकर एक एक स्टार्टअप शुरू किया है. उनके स्टार्टअप का नाम थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 20 लाख रुपए और टोटल पेडअप कैपिटल 10 लाख रुपए है. यह कंपनी पूरे देश में कंप्यूटर और उससे संबंधित एक्टिविटीज में सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago