होम / एक्सप्लेनर / मुफ्त की योजनाओं पर किन राज्यों ने किया सबसे ज्यादा खर्च, RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मुफ्त की योजनाओं पर किन राज्यों ने किया सबसे ज्यादा खर्च, RBI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

रिपोर्ट में कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं, जिसमें आय कम होने पर भी राज्य ने सब्सिडी देने में किसी तरह की कोताही नहीं की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने राज्यों की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है जिसमें मुफ्त की रेवड़ियां बांटने वाले यानी की सब्सिडी देने वाले राज्यों की एक लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट को प्रत्येक राज्य के बजट के आधार पर केंद्रीय बैंक ने तैयार किया है. रिपोर्ट में कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं, जिसमें आय कम होने पर भी राज्य ने सब्सिडी देने में किसी तरह की कोताही नहीं की है. इससे राज्यों का बजट काफी गड़बड़ा गया है. 

मुफ्त की योजनाओं पर इन राज्यों ने किया सबसे ज्यादा खर्च

अपनी टैक्स आय से सब्सिडी देने वालों में पंजाब (45.4%) और आंध्रप्रदेश (30.3%) पहले और दूसरे स्थान पर रहे हैं. वहीं मध्य प्रदेश 28.8 फीसदी के साथ तीसरे पायदान पर रहा है. झारखंड का नंबर इसके बाद आता है, जिसने 26.7 फीसदी सब्सिडी पर खर्च किया. लिस्ट में इसके बाद पश्चिम बंगाल (23.8%), राजस्थान (8.6%) और बिहार (2.7%) का नाम है. सबसे कम सब्सिडी देने वाले राज्यों में केरल है, जिसने केवल 0.1 फीसदी ही सब्सिडी के तौर पर खर्च किया है. 

क्या होती हैं मुफ्त की रेवड़ियां

आरबीआई के अनुसार मुफ्त की रेवड़ियां वे योजनाएं हैं, जिनसे इकोनॉमी को कोई फायदा नहीं होता. फ्री बिजली-पानी, बस यात्रा, कर्जमाफी जैसी योजनाएं रिपोर्ट में मुफ्त की रेवड़ियां मानी गई हैं. रिपोर्ट कहती है कि ये प्रदेश के बैंकिंग सिस्टम को खोखला बना रहीं हैं. ये निजी निवेश के प्रोत्साहन को कम करती हैं. 

27 हजार करोड़ की सब्सिडी दी आंध्र प्रदेश ने 

रिपोर्ट में राशि के आधार पर आंध्रप्रदेश 27,541 करोड़ की सब्सिडी देकर देश में अव्वल है. 21 हजार करोड़ के साथ मप्र दूसरा और 17,000 करोड़ की सब्सिडी देने वाला पंजाब तीसरे स्थान पर है. आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार, केरल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य कर्ज के भारी बोझ से दबे हैं. कर्ज के अलावा इन राज्यों का आमदनी और खर्च का प्रबंधन भी ठीक नहीं है. यानी ये राज्य ऐसी जगहों पर खर्च नहीं कर रहे हैं. जहां से आमदनी के स्रोत पैदा हों. यही वजह है कि इन राज्यों में भविष्य में कर्ज की स्थिति और भयावह हो सकती है. आरबीआई ने इन राज्यों को जरूरत से ज्यादा सब्सिडी का बोझ घटाने की सलाह दी है. 

वित्तीय घाटा भी बढ़ा रहा है चिंता

इन राज्यों का वित्तीय घाटा भी चिंताएं बढ़ा रहा है. 10 साल पहले मप्र के जीएसडीपी(राज्य घरेलू उत्पाद) में खुद के टैक्स की अर्जित राजस्व की हिस्सेदारी 8% होती थी. अब यह घटकर 6% ही रह गई है. बिजली कंपनियों को बेलआउट करने पर मप्र सरकार पर 49,112 करोड़ रुपये का लंबी अवधि का कर्ज बढ़ा है. वहीं राजस्थान की बात करें तो गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही सहकारी बैंकों के किसानों का किसान कर्जमाफी के नाम पर 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए.  सीएम अशोक गहलोत ने बजट में 50 यूनिट तक फ्री बिजली का ऐलान किया. इससे राज्य के सरकारी खजाने पर करीब 6 हजार करोड़ का भार पड़ा है. गहलोत सरकार अब 1.33 करोड़ महिलाओं को फ्री मोबाइल बांटने जा रही है. बजट ढाई हजार करोड़ से बढ़ाकर 12,500 करोड़ रुपये करने की खबर है.

भारत पर 70 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज

पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है. पंजाब की पूरी आबादी ही करीब 3 करोड़ है. इसका मतलब हुआ कि हर नागरिक पर करोड़ों का कर्ज है. कर्नाटक पर 6 लाख करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज है. सभी भारतीय राज्यों पर संयुक्त रूप से 70 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है. पीएम मोदी ने किसी पार्टी का नाम लिए बिना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान कहा था ‘हमारे देश में रेवड़ी कल्चर को बढ़ावा देने की कोशिश हो रही है. मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है. ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है. इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है.’

सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है मामला

चुनाव के दौरान फ्री की चीजें या सुविधाएं देने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है. वोट लुभावन वादे और मतदाताओं को, जनता को मुफ्त सर्विस या चीजें देना ‘रेवड़ी बांटना’ कहलाता है और इस ‘रेवड़ी कल्चर’ के मुद्दे को उच्चतम न्यायालय में उठाया है याचिकाकर्ता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने. चुनाव से पहले फ्री देने के वादों पर रोक लगाने की याचिका पर 26 जुलाई को बहस हुई, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से कुछ सवाल-जवाब भी हुए. भारत के मुख्य न्यायाधीश CJI एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने कहा कि ये 'एक बहुत ही गंभीर मुद्दा' है. सीजेआई ने केंद्र सरकार से ऐसी बातों को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने को कहा. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 अगस्त को है. अगर सुप्रीम कोर्ट इस पर कोई फैसला देती है, तो देश के सभी राज्यों को इसका पालन करना होगा और मुफ्त की रेवड़ियां बांटने पर रोक लगानी होगी. 

VIDEO: अडानी को टक्कर देने के लिए अंबानी ने तैयार किया ये प्लान

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

Paytm के शेयरों में 7% से ज्यादा उछाल, पहली बार पूरे साल मुनाफे में आई कंपनी

मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है.

12 hours ago

RBI का बड़ा फैसला: मनी चेंजर्स के नए लाइसेंस पर रोक, फॉरेक्स कारोबार के लिए सख्त नियम लागू

नए नियमों के अनुसार, विदेशी मुद्रा सेवाएं देने के लिए ‘प्रिंसिपल-एजेंट मॉडल’ का विस्तार किया जाएगा. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सेवाएं बेहतर निगरानी और उचित जांच-परख के साथ प्रदान की जाएं.

10 hours ago

दमदार नतीजों के बाद बजाज ऑटो का बड़ा फैसला, डिविडेंड के साथ बायबैक का ऐलान

बजाज ऑटो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है. यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1500 प्रतिशत डिविडेंड के बराबर है.

11 hours ago

भारत का निर्यात बना नई ताकत, 863 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी व्यापार

निर्यात वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र का रहा है. सेवा निर्यात 2024-25 में 387.55 अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में 421.32 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो 8.71 प्रतिशत की वृद्धि है.

13 hours ago

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में बढ़ेगी कोटक महिंद्रा की हिस्सेदारी, RBI से निवेश की मंजूरी

RBI की मंजूरी के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश भारतीय बैंकिंग सेक्टर में एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.

13 hours ago