होम / एक्सप्लेनर / GIFT City से SGX निफ्टी की ट्रेडिंग होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

GIFT City से SGX निफ्टी की ट्रेडिंग होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Gift City में प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए NSE और SGX ने एक स्पेशल परपज व्हीकल यानी SPV बनाया है जिसे International Financial Service Centre (IFSC) SGX Connect का नाम दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज पीएम मोदी अहमदाबाद की  GIFT City में हैं जहां वो वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई लॉन्च करने वाले हैं. इसमें NSE IFSC-SGX Connect को लॉन्च करने के साथ साथ देश का पहला International Bullion Exchange यानी IIBX भी GIFT city में लॉन्च करने वाले हैं. इससे क्या होगा और कैसे फायदा मिलेगा. चलिए इसको समझते हैं 

GIFT सिटी से SGX ट्रेडिंग शुरू होगी
NSE IFSC-SGX Connect लॉन्च होने के बाद इसके तहत सिंगापुर एक्सचेंज (SGX) के सदस्यों द्वारा NIFTY डेरिवेटिव्स के लिए दिए गए सभी ऑर्डर्स NSE-IFSC की ओर रूट कर दिए जाएंगे. उम्मीद की जा रही है कि देश और दुनिया के ब्रोकर्स और ट्रेडर्स बड़े पैमाने पर NSE IFSC-SGX Connect के जरिए डेरिवेटिव में ट्रेडिंग करेंगे. 

समझिए इससे क्या होगा
Gift City में प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए NSE और SGX ने एक स्पेशल परपज व्हीकल यानी SPV बनाया है जिसे International Financial Service Centre (IFSC) SGX Connect का नाम दिया गया है. SGX Nifty Futures की ट्रेडिंग GIFT city में एक दिन में करीब 19 घंटे होगी. आपको बता दें कि SGX पर निफ्टी के कॉन्ट्रैक्ट्स विदेशी निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर हैं, सिंगापुर एक्सचेंज में उसके कुल रेवेन्यू का हिस्सा 10 परसेंट के करीब होता है. साल 2021 में SGX का रोजाना औसत वॉल्यूम 26,000 करोड़ रुपये था, जबकि NSE का 14,500 करोड़ रुपये था. दरअसल सिंगापुर आसान टैक्सेशन और डॉलर डॉमिनेटेड प्रोडक्ट्स की वजह से विदेशी निवेशकों की पसंदीदा जगह भी है. SGX Nifty futures की ट्रेडिंग शुरुआती महीनों में SGX और GIFT-IFSC पर एक साथ होगी, फिर बाद में SGX में इसकी ट्रेडिंग बंद करके इसे पूरी तरह GIFT-IFSC पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. 

TCS को मिली जिम्मेदारी
इस साल मार्च में TCS की अगुवाई वाली TCS BaNCS को SGX ने NSE IFSC-SGX Connect को चलाने के लिए चुना था. SGX ने TCS BaNCS को उसके मल्टी ब्रोकर, लो लेटेंसी क्षमताओं को देखते हुए चुना ताकि ट्रेडिंग, क्लीयरिंग, सेटलमेंट और रिस्क मैनेजमेंट ऑपरेशन की एंड टू एंड सॉल्यूशन का काम किया जा सके. TCS के मुताबिक Gift Connect SGX सदस्यों को NSE IFSC पर FIX/प्रॉपराइटरी APIs या TCS BaNCS डीलिंग टर्मिनल के जरिए ऑर्डर देने की इजाजत देगा. 

IIBX भी GIFT City से लॉन्च 
इसके अलावा पीएम मोदी देश का पहला International Bullion Exchange यानी IIBX भी GIFT city में लॉन्च करने वाले हैं. ट्रेडर्स अभी ओवर द काउंटर्स डील करते थे. लेकिन अब एक्सचेंज के माध्यम से प्राइस डिस्कवरी होगी. ट्रेडर्स को बुलियन डिपॉजिटरी रिसीप्ट यानी BDR दिए जाएंगे, जिसे बाद में गोल्ड में कन्वर्ट किया जा सकेगा, और फिजिकल फॉर्म में गोल्ड को लिया जा सकेगा. इसका मकसद है कि बड़े ज्वेलर्स और ट्रेडर्स एक्सचेंज के जरिए ट्रेडिंग करके फायदा उठाएं. ज्वेलर्स और ट्रेडर्स के अलावा NRI भी यहां से ट्रेडिंग कर सकते हैं. इसके लिए देश के 50 से ज्यादा बड़े ज्वेलर्स ने रजिस्टर्ड किया है. 

GIFT City क्या है?
GIFT City देश का इकलौता International Financial Services Centre (IFSC) हब है. 886 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है, जिसमें ऑफिस, आवासीय अपार्टमेंट, स्कूल, अस्पताल, होटल, क्लब, रिटेल और विभिन्न मनोरंजन सुविधाएं शामिल हैं, जो इसे "वॉक टू वर्क" शहर बनाती है. साबरमती नदी के तट पर स्थित होने के कारण, गिफ्ट सिटी व्यापारिक राजधानी अहमदाबाद को गुजरात की राजनीतिक राजधानी गांधीनगर से जोड़ती है. गुजरात की राजधानी गांधीनगर से लगभग सात किमी की दूरी पर स्थित, यह कभी बंजर भूमि थी और अब देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत शहर के रूप में उभर रही है।
पिछले साल दिसंबर तक गिफ्ट सिटी में 200 से अधिक संस्थाओं में 12,000 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे. 
VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

12 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

17 hours ago