होम / एक्सप्लेनर / शराब कारोबारियों पर क्यों दिखाई दरियादिली? दिल्ली सरकार ने दी ये दलील 

शराब कारोबारियों पर क्यों दिखाई दरियादिली? दिल्ली सरकार ने दी ये दलील 

मुख्य सचिव की रिपोर्ट में मिली खामियों के आधार पर उपराज्यपाल ने शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की. इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शराब नीति को दिल्ली सरकार और उसके मंत्री बुरी तरह फंस गए हैं. एक तरफ जहां सीबीआई मामले की जांच कर रही है. वहीं, विपक्ष आम आदमी पार्टी की 'ईमानदारी' पर सवाल उठा रहा है. इस बीच, दिल्ली सरकार के सूत्रों ने शराब नीति को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का बिंदुवार जवाब दिया है. सूत्रों का कहना है कि सरकार ने किसी को भी अनुचित लाभ नहीं पहुंचाया और जो छूट दी गई, वह कोर्ट के निर्देश पर दी गई है.

इसलिए माफ किया शुल्क
इस मामले को लेकर बवाल तब शुरू हुआ जब मुख्य सचिव की रिपोर्ट में मिली खामियों के आधार पर उपराज्यपाल ने शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की. इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार के सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव की रिपोर्ट में उल्लेखित 144.35 करोड़ रुपए की छूट देने के आरोप पूरी तरह से गलत हैं. उन्होंने कहा कि लाइसेंस शुल्क इसलिए माफ किया गया, क्योंकि लाइसेंसधारियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लाइसेंस के निविदा दस्तावेज में मुआवजे के लिए ऐसा कोई विशेष प्रावधान नहीं था.

राजस्व का नहीं हुआ नुकसान
सूत्रों ने बताया कि लाइसेंसधारियों ने 17 नवंबर से शराब की दुकानें खुलने के तुरंत बाद लगे लॉकडाउन के चलते लाइसेंस शुल्क में छूट की मांग की थी, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया था. इसके बाद लाइसेंसधारी 6 जनवरी को अदालत पहुंच गए. कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर मामले के निपटारे का निर्देश दिया, उसके बाद आबकारी विभाग की गणना के आधार पर प्रत्येक लाइसेंसधारी को लाइसेंस शुल्क में छूट दी गई. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट जोन में बयाना राशि (EMD) के रूप में 30 करोड़ रुपए वापस करने पर सरकार को कोई राजस्व नुकसान नहीं हुआ. लाइसेंसधारी हवाईअड्डा अधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने में विफल रहे. इसके चलते बोलीदाता की ईएमडी सरकार द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार वापस कर दी गई और इस मुद्दे को भी आबकारी मंत्री के समक्ष रखा गया था.

दरों में छूट का किया बचाव
इसके अलावा, सरकार के सूत्रों ने शराब की दरों में छूट पर बचाव किया. उन्होंने कहा कि जब बाजार में छूट को लेकर गड़बड़ी पैदा होने की आशंका सामने आई तो छूट को 25% तक सीमित कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि भुगतान में चूक के मामले में कोर्ट के आदेश के कारण खुदरा लाइसेंसधारियों को दंडात्मक कार्रवाई से छूट दी गई थी. सूत्रों ने उपराज्यपाल (LG) की पूर्व स्वीकृति के बिना नई नीति में पुराने शासन में ड्राई डे दिनों की संख्या को 21 से घटाकर तीन करने के फैसले का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की शक्तियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, (2019 के बाद) से प्रत्येक वर्ष के लिए ड्राई डे की संख्या को प्रभारी मंत्री द्वारा ही मंजूरी दी गई थी.

दुकानें खोलने पर कही ये बात
बगैर LG की मंजूरी के शराब नीति को दो बार बढ़ाने के आरोपों पर सरकार के सूत्रों ने कहा कि आबकारी नीति की शुरुआती समस्याओं को स्थिर करने के लिए यह एक्सटेंशन दिया गया था. यह इसलिए भी जरूरी था क्योंकि मुख्य सचिव और कानून सचिव आबकारी नीति पर टिप्पणी करने में समय ले रहे थे. वहीं, गैर-अनुपालन क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने के मुद्दे पर सूत्रों ने कहा कि यह व्यवस्था लंबे समय से चल रही थी. पुरानी नीति के तहत ही गैर-अनुपालन क्षेत्रों में शराब की दुकानों की अनुमति दी गई थी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago