होम / एक्सप्लेनर / 75 की उम्र में अपनों से प्रॉपर्टी की जंग, Baba Kalyani के बारे में कितना जानते हैं आप?

75 की उम्र में अपनों से प्रॉपर्टी की जंग, Baba Kalyani के बारे में कितना जानते हैं आप?

बाबा की गिनती देश के सबसे अमीर लोगों में होती है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 4 अरब डॉलर से अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मशहूर बिजनेसमैन बाबा कल्याणी (Baba Kalyani) का नाम हाल ही में तब चर्चा में आया, जब उनके भांजे और भांजी ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया. समीर हिरेमठ और पल्लवी स्वादी ने अपने मामा बाबा कल्याणी के खिलाफ पुणे सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. वैसे बाबा कल्याणी के लिए मुकदमेबाजी कोई नई बात नहीं है. प्रॉपर्टी को लेकर उनका अपनी बहन सुगंधा हिरेमठ से भी विवाद चल रहा है. 75 साल के बाबा कल्याणी भारत फोर्ज के चेयरमैन हैं. 

सुनाई देते थे कामयाबी के किस्से
फिलहाल बाबा कल्याणी की चर्चा प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हो रही है, लेकिन एक समय था जब उनकी कामयाबी के हिस्से हर तरफ सुनाई देते थे. बेशक कल्याणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज की स्थापना उनके पिता नीलकंठ कल्याणी ने 1966 में की, लेकिन बाबा के प्रयासों के चलते ही यह ऑटो और एयरोस्पेस कंपोनेंट निर्माता कंपनी आज 52,636 करोड़ रुपए के बाजार मूल्य वाली बन गई है. कारगिल युद्ध के समय इस कंपनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. भारत फोर्ज की तरह ही समूह की दूसरी कंपनियों की कामयाबी में बाबा कल्याणी का बड़ा योगदान है.

विरोध के बाद भी चुने गए MD
बाबा कल्याणी का जन्म पुणे में हुआ था. उनके पिता का ऑटो पार्ट्स बनाने का एक छोटा सा कारखाना था. बाबा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेशनल मिलिट्री स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने बिट्स पिलानी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की. बाबा कल्याणी अपने एकलौते बेटे अमित कल्याणी के साथ भारत फोर्ज का काम देखते हैं. पिछले साल उन्हें कंपनी का दोबारा MD नियुक्त किया गया था. हालांकि, इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर उनकी पुन: नियुक्ति के पक्ष में नहीं थे, लेकिन स्पेशल रिजोल्यूशन उनके हक में गया. दरअसल, प्रमोटर की हिस्सेदारी 45% होने की वजह से बाबा की फिर से नियुक्ति के प्रस्ताव को जरूरी वोट हासिल हो गए. 

कारगिल युद्ध में ऐसे की थी मदद 
बाबा कल्याणी को उद्योग के क्षेत्र में योगदान के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया है. 2008 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्हें महाराष्ट्र भूषण, ग्लोबल इकॉनमी प्राइज-2009, जर्मन बिजनेसमैन ऑफ द ईयर-2006, आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर-2005, सीईओ ऑफ 2004 और प्रतिष्ठित रत्न वैभव अवॉर्ड जैसे पुरस्कार भी मिले हैं. बाबा की कंपनी का कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि युद्ध के दौरान पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट करने के लिए बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल किया गया था. यह रणनीति कामयाब रही, लेकिन जल्द ही सेना के पास इन तोपों के गोले खत्म होने लगे. इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने बोफोर्स 155 एमएम होवित्जर्स के लिए 'शेल्स' बनाने का काम बाबा कल्याणी की कंपनी भारत फोर्ज को दिया. उस दौरान कंपनी को एक लाख 'शेल्स' का इमरजेंसी ऑर्डर मिला था, जिसे उसने कम समय में पूरा कर दिया.

इतनी है बाबा कल्याणी की नेटवर्थ
बाबा की गिनती देश के सबसे अमीर लोगों में होती है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 4 अरब डॉलर से अधिक है. बाबा कल्याणी का अपने भाई गौरीशंकर और बहन सुगंधा हिरेमठ से भी विवाद चल रहा है. सुगंधा ने बाबा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि बाबा कल्याणी 1994 के फैमिली एग्रीमेंट के तहत उन्हें कैमिकल कंपनी हिकल (Hikal) में हिस्सेदारी देने से मना कर रहे हैं. जबकि फैमिली एग्रीमेंट में उनके पिता नीलकंठ कल्याणी ने हिकल का नियंत्रण और शेयर उन्हें एवं उनके पति जयदेव हिरेमथ को सौंपने की बात कही थी. बाबा के छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी उनके खिलाफ कोर्ट में कई मामले दायर किए हैं. इस कड़ी में ताजा मामला समीर हिरेमठ और पल्लवी स्वादी का है. 

अकेले बाबा का अधिकार नहीं
समीर (50) और पल्लवी (48) ने अपनी याचिका में कहा कि फरवरी 2023 में नीलकंठ की पत्नी की मृत्यु के बाद बाबा कल्याणी उनकी वसीयत को लागू नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आशंका जताई है कि बाबा परिवार की सभी संपत्तियों को अपने कब्जे में लेकर और बाकी लोगों को संपत्ति से बेदखल कर देंगे. दोनों का कहना है कि उनके परदादा अन्नप्पा कल्याणी एक किसान के साथ-साथ एक व्यापारी भी थे. अन्नप्पा के पास बड़ी चल और अचल संपत्ति थी, जो बाद में उनके एकमात्र बच्चे नीलकंठ को विरासत में मिली. फरवरी 1954 में नीलकंठ सभी संपत्तियों (अर्जित और निवेश) को हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) यूनिट के तहत लेकर आए. 2011 में जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उनके सबसे बड़े बेटे बाबा ने एचयूएफ के मामलों का प्रबंधन करना शुरू कर दिया. साल 2013 में नीलकंठ का निधन हो गया. उनका कहना है कि चूंकि सभी बिजनेस और निवेश फैमिली फंड से शुरू किए गए थे. लिहाजा, सभी बिजनेस और निवेश संयुक्त परिवार की संपत्ति थे और इसलिए बाबा को अकेले इसका अधिकार नहीं है.

कल्याणी समूह में इतनी कंपनियां
कल्याणी समूह की बात करें, तो इसमें भारत फोर्ज के साथ-साथ कई कंपनियां शामिल हैं. Bharat Forge समूह की फ्लैगशिप कंपनी है. इसके अलावा, Hikal Limited, Automotive Axles, BF Utilities Limited, Kalyani Steels, Kalyani Forge, Kalyani Investment Company और BF Investment भी कल्याणी समूह का हिस्सा हैं. कल्याणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 62,834 करोड़ रुपए है. समूह के प्रमुख बाबा कल्याणी इस समय हर तरफ से मुकदमेबाजी में घिरे हुए हैं. उनके बेटे अमित कल्याणी को हाल ही में भारत फोर्ज का वॉयस चेयरमैन एवं जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025

शानदार रणनीति से BJP को दिल्ली में मिली बंपर जीत, जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी सफलता?

BJP ने दिल्ली में AAP के 10 साल के शासन को खत्म किया, मजबूत रणनीति और दिल्ली BJP नेताओं की मेहनत से 48 सीटें जीत कर सफलता हासिल की है.

18-February-2025


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

7 hours ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

1 day ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

1 day ago